Skip to content
SarvaKosh
सूरसागर सार (सटीक हिन्दी व्याख्या)

सूरसागर सार (सटीक हिन्दी व्याख्या)

Sur Sagar Saar with Hindi Commentary

by महाकवि सूरदास / डॉ. धीरेन्द्र वर्मा

Report a copyright issue

DevanagariBrajpublished359 pages

Page 156 of 359

Read in context
Page 156
Page 156 scan

अर्थ—(राधा कहती है) ब्रज मे बसकर किसके बोल (व्यंग्य) सहूँ। कृष्ण
तुम्हारे सिवाय मैं किसी और को नही जानती। संकोच के कारण तुमसे नही कहती
हूँ। कुल की मर्यादा का निर्वाह कहाँ तक करूँगी, (उस स्थिति में) तुमको कैसे
पाऊँगी। माता पिता सबको धिक्कार है। तुम से विमुख होकर जो जहाँ चाहे वहाँ बहे
अर्थात् जो जैसा चाहे कहे। कोई कुछ भी करे, कुछ भी कहे, मैं हर्ष या विषाद कुछ
नही मानती।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in