सुगम चिकित्सा
Sugam Chikitsa
आचार्य चतुरसेन शास्त्री द्वारा
स्रोत: June 1939 First Edition · सस्ता साहित्य मण्डल, दिल्ली (Sasta Sahitya Mandal, Delhi) · 1939 (उद्गम)
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ
इस ग्रन्थ के बारे में
सुगम चिकित्सा प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और वैद्य आचार्य चतुरसेन शास्त्री की एक छोटी, व्यावहारिक पुस्तक है। इसका प्रथम संस्करण जून १९३९ में सस्ता साहित्य मण्डल, दिल्ली से दो हज़ार प्रतियों में छपा था और मूल्य आठ आना रखा गया था। भूमिका पर 'श्रीचतुरसेन वैद्य, संजीवन इन्स्टीट्यूट, शाहदरा, दिल्ली' के हस्ताक्षर और २० मई १९३९ की तिथि है।
'तीन बातें' शीर्षक वाली भूमिका में लेखक पुस्तक का उद्देश्य स्पष्ट करते हैं: इसमें केवल वे बातें हैं जिन्हें जानकर गाँव के साधारण पढ़े-लिखे लोग, विशेषकर नाई, अपने गाँव की सेवा कर सकें। सभी दवाएँ ऐसी हैं जो कस्बों के बाज़ार या जंगल में आसानी से मिल जाएँ, कोई उपाय ऐसा नहीं रखा गया जो ग़लत प्रयोग पर भी हानि करे, और भाषा जान-बूझकर सीधी रखी गई है। विषय-सूची घर और रहन-सहन, तन्दुरुस्ती और दिनचर्या जैसे अध्यायों से आरम्भ होती है, फिर सामान्य रोगों और उनके घरेलू उपचार की ओर बढ़ती है।
लगभग २२२ पृष्ठों की यह पुस्तक बताती है कि बीसवीं सदी के आरम्भ में आयुर्वेद और स्वास्थ्य-शिक्षा को गाँवों तक कैसे पहुँचाने का प्रयास हो रहा था।
:२३:
छोटे बच्चों की परवरिश के सम्बन्ध में
अक्सर सौ में से पचास बच्चे अपनी आयु के पहले ही वर्ष में मर जाते हैं; और इसका कारण यह होता है कि उनकी ठीक-ठीक परवरिश नहीं होने पाती। माताएँ अक्सर बच्चों के पालन-सम्बन्धी नियमों को नहीं जानतीं। सबसे बड़ी गलती उनसे दूध पिलाने के सम्बन्ध में होती है। अक्सर माताएँ बच्चों को चाहे-जब दूध पिलाने लगती हैं। अगर बालक पेट के दर्द या अजीर्ण से रो रहा हो तो भी उसके मुँह में दूधी टूँस देती हैं। इस का यह फल होता है कि अक्सर बालकों को अपच की शिकायत रहा करती है। और वह अन्य सैकड़ों बीमारियों को उत्पन्न कर देती है, जिससे प्रायः बच्चों की जान पर आ बनती है। हमेशा यह खयाल रखना चाहिए कि बच्चा हो या बड़ा उसे बड़ी खुराक फायदा पहुँचावेगी जो भली-भाँति हज़म होगी। खुराक की टूँसा-टूँस करना बच्चे के लिए किसी भी रूप में लाभदायक नहीं है। इसलिए छोटे बच्चों को दूध पिलाने के नियमों की पावनदी बड़ी बारीकी से की जानी चाहिए।
१८६
छोटे बच्चों की परवरिश के सम्बन्ध में
दूध पिलाती वार माना को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए—
(१) क्रोध में दूध न पिलावे—यदि ऐसा अवसर हो भी तो थोड़ा जल पीकर जब क्रोध ठण्डा होजाय तब पिलावे ।
(२) पसीने या रहे हों, या मल-मूत्र, वमन आदि का वेग हो तो दूध नहीं पिलाना चाहिए ।
(३) एक स्तन से दूध कभी न पिलावे; क्योंकि दूसरे में दूध इकट्ठा होकर सूजन पड़ जावेगी ।
(४) बच्चे का दूध पीने का समय नियत कर लेना चाहिए । नीचे की सारणी में हम उपयुक्त समय लिखते हैं । इसीके अनुसार बालक को दूध पिलाना चाहिए ।
१ महीने के बालक को एक-घण्टे पीछे
३ महीने " " दो " "
६ महीने " " तीन " "
९ महीने " " चार " "
नौ महीने की अवस्था तक बालक को निरा दूध पिलावे । अन्य कोई वस्तु खाने को न दे । कहा भी है—चौ महीने भरे, और नौ महीने धरे । परन्तु बालक सबल हो और उसकी पाचन शक्ति ठीक तो छोटे महीने में भी अन्न दे सकते हैं । आवश्यलायन सूत्र में लिखा है—
पट्टे मास्यन्नप्राशनम् । १ । घृर्तौदनं तेजस्क्राम । २ ।
दधिभयघृत्त मिश्रितमन्नं प्राशयेत् ॥
अर्थात्—छोटे महीने बालक को अन्नप्राशन संस्कार करावे
सुगम चिकित्सा
१६०
जो अपने बालक को तेजस्वी कराना चाहे वह प्रथम-प्रथम उसे घृत और भात दे। अथवा दही-शहद-घृत मिला अन्न दे।
दूध पिलाने की विधि—माता सीधी पलोथी मारकर बैठे, प्रथम स्तन थोकर एकाध बूँद धरती पर गिरादे, पीछे बालक के मुँह में स्तन दे। प्रथम दाहिना स्तन पिलावे पीछे बाँया। लेटकर दूध कभी नहीं पिलाना चाहिए, इससे बालक का कान बहने लगता है। बालक को गोद में लेकर और एक हाथ उसके मस्तक के नीचे लगाकर मस्तक को ऊँचा रखले, तब पिलावे। नींद में न पिलावे। यदि कोई विशेष बात न हो तो माता ही को बालक को दूध पिलाना चाहिए। जिस माता का बालक दूध नहीं पीते उससे बच्चे को कुछ भी स्नेह नहीं होता। स्त्री बालक को दूध पिलाने से निरोग भी रहती है, बरन ऐसी स्त्री के गर्भश्राव और गर्भपात का रोग भी नहीं होता।
यूरोप में स्त्रियाँ अपना जीवन बनाये रखने के लिए—बच्चों को दूध नहीं पिलातीं—धाय रखती हैं। इसपर हम अधिक टीका-टिप्पणी करना नहीं चाहते। असल में यह बात उन्हीं को शोभा देती है। बालक का दूध एकदम न लुड़ावे—बरन दूध पीने के साथ ही कभी-कभी खीर, खिचड़ी, साबूदाना, भात आदि दे। मिठाई सर्वथा बन्द रखो। मिठाई विप है, यह जान रखो। इससे मेदे में कीड़े पड़ जाते हैं और मेदा सड़ने लगता है। हाँ, फलों का अभ्यास गुणकारी हो सकता है और फल अवश्य बच्चे को समय-समय पर देने चाहिए।
१६१
छोटे बच्चों की परवरिश के सम्बन्ध में
दूध छुड़ाने का सुगम उपाय यह है कि माता बालक से कुछ दिन के लिए अलग हो जावे, वा रात को अपने पास न सुलावे । दूसरी स्त्री के पास सुला दे ।
और यदि मातामें शक्ति होतो जबतक गर्भ न रहे, बच्चेको दूध पिलाये जाय । इससे अधिक पौष्टिक और गुणदायक वस्तु संसार में बच्चे के लिए नहीं है । कहावत भी तो है—“देखें तैने अपनी माता का कितना दूध पिया है !”
दूध पिलाकर बालक का मुँह धो डालना चाहिए, जिससे मक्खी आदि काट न खाय । या मुख के रोग न उत्पन्न हों ।
जब ये चिन्ह माता के शरीर में दीखें तो दूध तुरन्त बन्द कर देना चाहिए ।
(१) जब माता के स्तनों में दूध न रहे ।
(२) जब माता के कानों में सनसनाहट मालूम हो ।
(३) आँखों में आँधेरा-सा जान पड़े ।
(४) आँखों में पीड़ा हो ।
(५) मस्तिष्क में धमक और चित्त व्याकुल हो ।
(६) मूर्छा और थकावट जान पड़े, देह कपड़े, भूख न लगे, अजीर्ण हों, पेट में दर्द हो, ज्वर हो, पेट में सनसनाहट हो, मानों पेट बैठा जाता है, चलते-फिरते देह में दर्द हो, सुखपर पीलापन छा रहा हो, टकने सूक्ष्म आये हों ।
छः महीने तक बच्चे की गर्दन नहीं ठहरती । इसलिए गर्दन के पीछे हाथ लगाये रहना चाहिए । असावधानी करने से बालक की गर्दन
सुगम चिकित्सा
१६२
में भटका चला जाता है और बालक मर जाता है। बालक को इन दिनों न सीधा बैठावे, न सीधा गोदी में ले; क्योंकि ऐसा करने से पीठ में कुन्च निकल आता है; क्योंकि उसकी रीढ़ की हड्डी बहुत नरम होती है। एक वर्ष से पूर्व बालक को अपने पेरों कभी न खड़ा न करे, इससे पाँव चिथड़ा जाते हैं। जब बालक स्वयं खड़ा होसके तभी खड़ा करे, वा होने दे। उसे अपनी नींद सोने और उठने दे।
परन्तु दूध पी कर ही तुरन्त बालक को न सोने दे, इससे उसका भोजन पचता नहीं है और स्वप्न भी घुरे दीखते हैं। तीन वर्ष की आयु तक तो बालक को दिन में सोने दे; पीछे केवल रात्रि के ही सोने की आदत डाले, दिन में नहीं।
बहुधा स्त्रियाँ काम करने के लालच से बच्चे को अफीम आदि देकर सुलाती हैं। सभी जानते हैं अफीम विष है, सो नन्हें-से बच्चे को विष देना डायन माता ही का काम है, जो बहुत घुरा है। ऐसे नशों से बालकों के मस्तिष्क वचपन से ही निर्बल और खुरक होजाते हैं।
सोती बार माता बालक को अपनी देह से चिपटाकर न सुलावे और यदि ऐसा ही हो तो उसे सदा कर्वट लेकर अर्थात् उसकी पीठ माता की ओर रख कर सुलावे।
विछौना नरम और सूखा रहना चाहिए। कोई वस्तु चुमती न हो। पोतड़े भीगने पर तुरन्त बदल देना चाहिए।
बच्चों को धूल-भिट्टी में न होने देना चाहिए। रात्रि को नीम वा सरसों के तेल का काजल आँखों में लगा दिया करे और प्रभात को
१६३
छोटे बच्चों की परवरिश के सम्बन्ध में
काजल मुख धोकर फिर लगा देना चाहिए ।
बहुतेरी माताएँ भूत-प्रेत, डाकनी-मसान के भूषणों से बच्चे को बचाने के लिए वीसियों कठले, गन्ड़े-तावीज से बच्चों का शरीर भर देती हैं; पर इन सबमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसुगम चिकित्सा
१६४
जब बालक तीन वर्ष का होजाय तो उसे नित्य प्रातःकाल नहलाने की वान डालनी चाहिए। यदि वह दुर्बल हो तो उसके नहाने के पानी में संधा नमक डाल दे। इससे थोड़े ही दिन में निर्बल बालक सबल और पुष्ट होजाता है। पानी में मेथी या मेहदी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६५
छोटे बच्चों की परवरिश के सम्बन्ध में
हैं, यहाँतक कि मल-मूत्र तक त्याग कर देते हैं इसका प्रभाव आगे बच्चों पर बहुत घुरा पड़ता है।
डरे बालक का उपाय—यदि बालक किसी प्रकार डर गया हो तो उसका उपाय यह है कि उसे डरा-धमकाकर और घुड़की से न
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसुगम चिकित्सा
१६६
बढ़ना कुछ कम होजाता है। दूसरे साल पौने तीन सेर तीसरे साल तीन सेर, इसीतरह सातवें साल तक प्रायः दो सेर ही बढ़ता है। आठवें से ग्यारहवें तक तीन सेर सालाना बढ़ता है, ग्यारहवें साल तक लड़के लड़कियों से अधिक बढ़ते हैं। पन्द्रहवें साल तक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६७ छोटे बच्चों की परवरिश के सम्बन्ध में
बच्चों की ऊँचाई और वजन का नाप बताने वाला नकशा ।
(प्रुष्ट १६६ देखिए )
किस उमर तक | औसत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसुगम चिकित्सा
१८८
बँधा रक्खे । ऐसा करने से बालक की छातीपर ठण्ड नहाँ पहुँचने पाती । छाती में ठण्ड पहुँचने से छाती के अनेक रोग खाँसी इत्यादि उत्पन्न होकर महादुःख देते हैं ।
इन दिनों फेफड़े, मस्तक-पकाशय का काम ठीक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६६
छोटे बच्चों की परवरिश के सम्बन्ध में
पिलाता ही अच्छा है। वैसी अवस्था में दो ही उपाय हैं—या तो कोई धाय लगाई जाय, और नहीं तो गाय का दूध दिया जाय।
धाय ऐसी हो कि जितने दिन के बालक के लिए धाय चाहिए उतने ही दिन का
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसुगम चिकित्सा
२००
ताजा पानी भरकर उसमें डाल दे। और कसकर डाट लगा दे। और लूझ हिलावे; फिर पानी को ठहरने दे। पाँच-छैं घण्टे पीछे उसका पानी निथार कर दूसरी बोटल में डाल दे। यह चूर्णादिक हुआ। यही चूर्णादिक एक तोला, गरम पानी एक तोला, दूध कच्चा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२०१
छोटे बच्चों की परवरिश के सम्बन्ध में
होजाता है। इसकी यह चिकित्सा करे कि रोटी बनाने के बाद गरम-गरम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसस्ता साहित्य मण्डल की,
‘सर्वोदय साहित्य माला’ में प्रकाशित पुस्तकें ।
[ नोट— × निशान वाली पुस्तकें अप्राप्य हैं । ]
| १-दिव्य-जीवन | (I=) | २३-स्वामीजी का बलिदान × (I=) |
|---|---|---|
| २-जीवन-साहित्य | (१) | २४-हमारे जमाने की गुलामी × (I) |
| ३-तामिल वेद | (II) |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[ २ ]
| ४५-जीवन-विकास १।), १।।) | ६८-स्वतंत्रता की ओर— १।।) |
|---|---|
| ४६-किमानों का विगुल × १=) | ६९-आगे बढ़ो ! ॥।) |
| ४७-फॉसी ! ॥=) | ७०-बुद्ध-वाणी ॥=) |
| ४८-अनासक्तियोग—गीताबोध | ७१-कामेस का इतिहास २।।), १=) |
| दे० (नवजीवनमाला) | ७२-हमारे |
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंआगे होनेवाले प्रकाशन
१-जीवन शोधन—(किशोरलाल मशरूवाला)
२-हमारी आजादी की लड़ाई [२ भाग]—(हरिभाऊ उपाध्याय)
३-फेसिस्टवाद
४-नया शासन विधान—(फेडरेशन)
५-ब्रह्मचर्य—(गाँधीजी)
६-समाजवाद : पूँजीवाद—(शोभालाल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंA completely
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें