सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

शृंगार शतक

Shringar Shatak

भर्तृहरि / अनुवादक: हरिदास वैद्य द्वारा

स्रोत: Shringar Shatak - Haridas Vaidya · हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता / Digital Library of India (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished544 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'शृंगार शतक' भर्तृहरि के प्रसिद्ध 'शतकत्रय' का एक भाग है; अन्य दो 'नीति शतक' और 'वैराग्य शतक' हैं। भर्तृहरि संस्कृत के सबसे प्रिय मुक्तक कवियों में हैं, और परम्परा उन्हें उज्जयिनी के राजा से जोड़ती है, जिन्होंने अन्त में संन्यास ले लिया। लगभग सौ श्लोकों के इस शतक में स्त्री-सौन्दर्य, प्रेम, ऋतुओं और काम के आकर्षण का चित्रण है, पर साथ ही उस आकर्षण की क्षणभंगुरता और उससे ऊपर उठने की इच्छा भी बार-बार झलकती है। इसी द्वन्द्व के कारण यह शतक वैराग्य शतक की भूमिका जैसा भी पढ़ा जाता है।

यह बाबू हरिदास वैद्य का हिन्दी अनुवाद है, जिसे उनकी ही हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता ने प्रकाशित किया। स्कैन जुलाई १९२५ के दूसरे संस्करण (३००० प्रतियाँ) का है। 'निवेदन' में अनुवादक बताते हैं कि उन्होंने १९२० में 'वैराग्य शतक' और १९२१ में 'नीति शतक' का अनुवाद किया था, जिनकी प्रतियाँ इतनी जल्दी बिक गईं कि नए संस्करण तुरन्त छापने पड़े और उनमें काम भी बहुत बढ़ाया गया।

५४४ पृष्ठों के इस विस्तृत संस्करण में मूल श्लोकों के साथ हिन्दी अर्थ और व्याख्या है। यह स्कैन डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इण्डिया की प्रति से है, जो पहले किसी इण्डस्ट्रियल अकादमी के हिन्दी पुस्तकालय में थी।

पृष्ठ 305–324, कुल 544 में से
पृष्ठ 305
स्थायी लिंक
पृष्ठ 305 स्कैन

( २५८ )

क्योंकि उसके सङ्गसे प्राणी जीता और उसके वियोगसे मरता है।

“भामिनी-विलास”में भी लिखा है :—

श्यामं सितं च सुदृशो न दृशोः स्वरूपं

किं तु स्फुटं गरलमेतदधामृतं च ॥

नो चेतकथं निपतनादनयोस्तदैव

मोहं मुदं च नितरां दधते युवानः ॥

सुलोचना स्त्रीकी आँखोंमें जो श्यामता और शुभ्रता—कलाई और सफेदी दीखती है, वह कलाई और सफेदी नहीं है ; किन्तु विष और अमृत है। यदि यह बात न होती, तो युवा पुरुष उसकी नज़र-से-नज़र मिलते ही मोहित और आनन्दित न होते।

स्त्रीकी आँखोंमें जो श्यामता या कलाई है, वह विष है और जो शुभ्रता या सफेदी है, वह अमृत है। जिसे वह खूब होकर अमृत की नज़रसे देखती है, उसे परम आनन्द होता है और जिसे वह नाराज़ होकर विषकी नज़रसे देखती है, उसे मोह या दुःख होता है। क्या खूब कहा है ! वाह ! पण्डितराज वाह !

दाहा ।

नहीं विष नहीं अमृत कहूँ, एक तिया तू जान ।

मिलवे में अमृत-नदी, विछुरे विषकी खान ॥७५॥

पृष्ठ 306
स्थायी लिंक
पृष्ठ 306 स्कैन

( २५६ )

सांर—स्त्रीही अमृत और स्त्री हो विष है ।
जब वह चाहे तब तो अमृत है और जब न
चाहे तब विष है ।

75. There is no better nectar than a woman and no worse poison than a woman also. If she is loving, she is a creeper of nectar, but if she forsakes, she is verily a creeper of poison.

—*—

आवर्तः संशयानामविनयभवनं पतनं साहसानाम् ।

दोषाणां सन्निधानं कपटशतमयं क्षेत्रमग्रत्वयानाम् ॥

स्वर्गद्वारस्य विघ्नो नरकपुरमुखं सर्वभायाकरगडम् ।

स्त्रीयन्वं केन सृष्टं विषममृतमयं प्राणिनां मोहपाशः ॥७६॥

सन्देहोंका भँवर, अविनयका घर, साहसोंका नगर, पाप-
दोषोंका खजाना, सैकड़ों तरहके कपट और अविश्ववासका क्षेत्र,
स्वर्ग-द्वारका विघ्न, नरक-नगरका द्वार, सारी मायाओंका पिठारा,
अमृतके रूपमें विष और पुरुषोंको मोह-जालमें फँसाने वाला स्त्री-
यन्त्र न जाने किसने बनाया ?

सुन्दरी स्त्रियाँ ऊपरसे गोरी पर भीतरसे काली होती हैं ।
इनका शरीर फूलकी तरह कोमल और कमनीय होता है, पर
इनका हृदय वज्रवत् कठोर होता है । ये दान, मान, सेवा, अस्त्र
और शस्त्र किसीसे भी वशमें नहीं होतीं । न कोई इनको

पृष्ठ 307
स्थायी लिंक
पृष्ठ 307 स्कैन

( २६० )

प्यारा है और न कोई कुप्यारा । इनका स्वभाव है कि, ये नये-नये पुरुषोंकी अभिलाषा किया करती हैं । लज्जा, नीति, चतुराई और भयके कारणसे ये सती नहीं बनी रहतीं, केवल चाहने वाला न मिलने या मौका हाथ न आनेसे ही ये सती बनी रहती हैं । असत्य, साहस, माया, मत्सरता और लोभ,—इनमें स्वभावसे ही होते हैं । पुरुषोंसे इनमें दूनी श्रुधा, चोगुनी शर्म, छेगुनी हिम्मत या बुद्धि होती है और कामदेव तो अठ गुना होता है । जब ये अपनी बराबर बालियोंके साथ एकान्तमें बैठती हैं, तब कहा करती हैं :—“अहो, वेश्याए बड़ा आनन्द करती हैं ; वे स्वतन्त्रता-पूर्वक नये-नये पुरुषोंको भोगतीं और इच्छानुसार उनका धन खर्च करती हैं ।” अथवा कोई-कोई कहती हैं :—“मेरा मर्द तो पशु है । भोग-विलासकी बातें तो जानता ही नहीं । संभा होते ही भैंसकी तरह पड़ जाता है । मैंने इसका हाथ पकड़ कर कुछ भी सुख न पाया । देख ! फलानीका पति कैसा छेल छबीला नटनागर है इत्यादि ।” जो पुरुष इनकी खूब श्रुधामद करता है, इनकी फरमायशोंको ज्वान से निकलते ही पूरी करता है—साथ ही रूपवान, विद्वान, धनवान और गुणवान होता है, उसे छोड़ कर ये महा धूर्ता नीच और अधमके साथ चली जाती हैं । कोई पाश्चात्य विद्वान् कहते हैं :—“A woman in love is very poor judge of character.” ली जिसे चाहती है या जिससे आशनाई करती है, उसके चरित्र की परख नहीं करती । कहा है—

पृष्ठ 308
स्थायी लिंक
पृष्ठ 308 स्कैन

( २६१ )

गुणाश्रयं कीर्तयितुं च कान्तं, पतिरतिष्ठि सधने युवानम् ।

विहाय शीघ्रं वनिता ब्रजन्ति, नरान्तरं शीलगुणादिहीनम् ॥

गुणाधार, कीर्तिमान्, सुन्दर, रतिक्रीड़ा-कुशल, धनवान् और जवान पुरुष को भी त्यागकर स्त्रियाँ नीच, निर्गुण और कुरूपके साथ चली जाती हैं ।

दुष्टा स्त्रियाँ मिथ्या विलास-चिह्न दिखाकर अपने पतिको पागल रखती हैं और उससे पैर तक दबवाती हैं । एकको नेत्र-विकारोंसे रिभाती हैं ; दूसरेके साथ बचन-विलास करती हैं, तीसरेको चेष्टाओंसे प्रसन्न करती हैं और चौथेको मोहमें फँसाती हैं । स्त्रियाँ बहुलपिणी हैं । जब यह कामवती होती है और पर-पुरुषसे मिलती है, तब ऐसे-ऐसे छलबल और कौशल करती है, कि चतुर-से-चतुर पुरुषकी भी अकूल काम नहीं करती । उस समय, ज़रूरत होनेसे, ये अपने पति-पुत्र और पिता-माता तक की हत्या कर सकती* हैं । खीके मनमें क्या है, वह कब क्या करेंगी,

ॐ संसारमें ऐसा कौनसा नीचे-से-नीचा काम है, जो इस प्रेमके कारब नहीं करना पड़ता ? प्रेम-पत्न्य के पथिकों को ज्ञात-पति तो क्या बीज़ है, अपने प्यारे माता-पिता, बहन-भाई और अपनी झीलाइं तकसे मुँह मोड़ना और माता तोड़ना पड़ता है । अभी हाल ही में सुना है कि, हमारे एक परिचितकी बेवा बहन अपने प्यारे, ब्यांखीके तारे, पासे-पनासे दो पुत्र-खलोंको छोड़, एक यवनके साथ भाग गई । किसीने ठीक ही कहा है :—

Cruel love ! what is there to which thou dost not drive mortal

पृष्ठ 309
स्थायी लिंक
पृष्ठ 309 स्कैन

( ३६२ )

इन बातोंका जानना बड़ा कठिन है। लोकमें कहावत भी मशहूर है—“त्रिया चरित्र जाने नहीं कोई, खसम मार कर सती होई।” शास्त्रोंमें भी कहा है—

रूपस्य चित्तं कृपणस्य चित्तं, मनोरथं दुर्जनमानवानाम् ।

स्त्रियाश्चरित्रं पुरुषस्य भाग्यं, देवो न जानाति कुतो मनुष्यः ॥

राजाके चित्त, स्रमके धन, दुर्जनके मनोरथ, स्त्रीके चरित्र और पुरुषके भाग्य की बात, देवता भी नहीं जानते, मनुष्य बेचारा कौन चीज़ है ?

ल्लियोके संशयोंका भँवर, साहसोंका नगर और नाना प्रकार की माया और अविश्वासका पिटारा होनेमें ज़रा भी सन्देह नहीं। जो इनका विश्वास करते हैं, वे बुरी तरह मारे जाते हैं। इसलिये बहुत पुरुषोंको ल्लियोका विश्वास भूल कर भी न करना चाहिये। इनसे सदा सावधान और सतर्क रहना चाहिये। जितनी विद्या

hearts.” ऐ निदयी प्रेम ! संसारमें ऐसा क्या है, जिसे करने पर तु मनुष्यों को विषय नहीं करता ?

† धेकरने कहा है :—“I think women have an instinct of dissimulation ; they know by nature how to disguise their emotions far better the most than the most consummate male courtiers can do. मेरे बिचार में, स्त्रियों में कपटाचार स्वाभाविक होता है। नितान्त काव्य-कुशल राज-सभासदोंको अपेक्षा भी वे अपने भावोंको अधिक उत्तमताने छिपा सकती हैं। स्त्रियाँ अपनी बातको जितनी श्रद्धा सह छिपा सकती हैं, और कोई नहीं छिपा सकता।

पृष्ठ 310 स्कैन

( २६३ )

शुक्र और बृहस्पतिमें है, उतनी तो इनमें सम्भावसे ही होती है॥

शास्त्रकारोंने कहा है :—

नदीनांच नखीनांच, शृंगिणां शत्रुपाणिनाम् ।

विश्ववासो नेव कर्तव्यः, व्रीणु राजकुलेषु च ॥

नदीका, नाखु नवाले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 311 स्कैन

( २६४ )

चला जाऊँगा, तो इनका लालन-पालन कौन करेगा ? मेरे न रहनेसे इनको असुक कष्ट होगा, इन पर असुक आफत आयेगी। अच्छा तो, लड़के लड़कियोंकी शादी-विवाह करके बनको चला

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 312 स्कैन

( २६५ )

यह युवती-यन्त्र कौन रच्यो, महा अमृत-विषको भ्रम्यो ?
थिर चर नर किबर सुर असुर, सवके गल-वन्धन कर्यौ ॥७६॥

सार—स्त्री बड़ा ज्वर्दस्त जाल है। फिर भी लोग इसमें जोकर फँसते और बड़े खुश होते हैं, यह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 313 स्कैन

( २६६ )

है । इस बातको जानकर भी, कवियोंकी मिथ्या उत्पत्तियोंके मुलावेमें पड़कर, हमलोग स्त्रियोंपर आसक्त रहते और उन्हें सेवन करते हैं ॥७७॥

खुलासा—जिस तरह संसारके और प्राणियोंके शरीर हाड़, मांस और रक्त प्रभृतिसे बने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 314 स्कैन

( २६७ )

कुण्डलिया ।

नहिं शशांक-सन वदन तित्य, नील जलज सम-नैन ।
अंग कनक-सम है नहीं, कोकिल-सम नहिं बैन ।
कोकिल-सम नहिं बैन, भूष कवि उपमा दीन्ही ।
जानत हैं सब भेद,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 315 स्कैन

( २६८ )

रागो नविन्या हि निर्मर्गसिद्धः

स्त्वत्र अमत्येव मुथा पर्वत्रिः ॥७८॥

जिस तरह मूर्ख औरों कमलिनीकी स्वाभाविक ललाईको देखकर उसपर मुग्ध हो जाता और उसके चारों ओर गूंजता फिरता है ; उसी तरह मृदु पुरुष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 316 स्कैन

( १६६ )

सार—लोलावती चंचल स्त्रियों के हाव-भाव और नाज-नख़रों को मुहव्वतकी निशानी समझना नादानी है। यह तो उनका स्वभाव है।

78. The amorous plays of sportful women are quite

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 317 स्कैन

( २७० )

वाला कमल सा मुह उठती जवानी या भर-जवानीमें ही अमृत सा रहता है । जवानी दीवानीके जाते ही, वह सड़े हुए अनारके फलकी तरह निकम्मा और विषसा हो जाता है ; क्योंकि बुढ़ापा आते ही दाँत गिर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 318 स्कैन

( २०१ )

कान्ताकारधरा नदीयमभितः कूराशयानेज्यते

संभाराएविमञ्जनंयदितोद्रेणसंलज्यताम् ॥८०॥

खुलासा—स्त्री एक नदी है। उसके पेट पर जो त्रिवर्लीके समान तीन रेखासी हैं, वही उस नदीकी लहर हैं, उसके दोनों कठोर कुच चकवेके जोड़े हैं और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 319 स्कैन

( २७२ )

रूपजला चलनयना नाभ्यावर्तांकचावलि भुजंगा ।

मज्जनन्तियत्र सन्तः सेयं तहूषी तर्हगिष्यी विषमा ॥

रूप ही जल है, चंचल नयन मछलियाँ हैं, नामि भँवर है और सिरके बाल सर्प हैं—यह तरुण स्त्री रूपी नदी दुस्तर नदी है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 320 स्कैन

![चित्र: कल्पलता का तिदरी में आगमन —

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 321 स्कैन

A high-contrast, black and white photograph showing a close-up of a person's hand holding

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 322 स्कैन

( २७३ )

दवा खाने और आरोग्य होनेकी अपेक्षा बीमार न होना कहीं अच्छा है ।

क्षपय ।

लिवली तरल तरंग, लसत कुच चक्रवाक-सम ।

प्रकुलित आनन कञ्च, नारि यह नदी मनोरम ।

महा भयानक चाल, चलत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 323 स्कैन

( २७४ )

जल्पन्ति सार्द्धमन्येन पश्यन्त्यन्यं सविश्रमाः ।

हृदये चिन्तयन्त्यन्यं भियः को नाम योषिताम् ॥१२॥

स्त्रियाँ बात तो किसीसे करती हैं, देखतीं किसी औरको हैं, और दिलमें चाहतीं किसी और को हैं ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 324 स्कैन

( २७५ )

होता है। वह अपने चन्द्रमुखसे मधु-जैसी मीठी-मीठी बातें करती है और तीक्ष्ण वित्तसे चोट मारती है। इसीलिये कहते हैं कि, उसकी जीभमें मधु और हृदयमें हालाहल विष रहता है। पर जिन्होंने संसार नहीं देखा है, जिन्हें इस जगत्की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें