सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

श्री राम कथा में भारत की सभी समस्याओं का समाधान

Shri Ram Katha Mein Bharat Ki Sabhi Samasyaon Ka Samadhan

राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना द्वारा

स्रोत: Rashtraniti & Ram Katha Discourse · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished32 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'श्री राम कथा में भारत की सभी समस्याओं का समाधान' स्वदेशी आन्दोलन के वक्ता श्री राजीव दीक्षित के एक व्याख्यान पर आधारित ३२ पृष्ठों की छोटी पुस्तिका है। इसका संकलन और मार्गदर्शन राजीव दीक्षित का बताया गया है और संग्रहकर्ता स्वदेशी रोबिन बसराना हैं। आरम्भ में राजीव भाई को समर्पण और उनके दो प्रसिद्ध कथन दिए गए हैं।

पुस्तिका की बात महात्मा गांधी के 'राम-राज्य' के विचार से शुरू होती है। गांधी जी ने भारत में राम-राज्य की स्थापना पर बहुत लिखा और बोला; राजीव दीक्षित इसी प्रश्न को आगे बढ़ाते हुए रामकथा के प्रसंगों को आज के भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, न्याय और समाज की समस्याओं से जोड़ते हैं, और यह तर्क देते हैं कि राम के आचरण और राम-राज्य की नीतियों में इनके उत्तर खोजे जा सकते हैं। यह रामायण की टीका नहीं, बल्कि राष्ट्र-नीति पर एक विचार-प्रधान भाषण का लिखित रूप है।

सरल बोलचाल की हिन्दी में लिखी यह पुस्तिका २०१७ में तैयार हुई, और राजीव दीक्षित के विचारों में रुचि रखने वाले पाठकों के बीच प्रचलित है।

पृष्ठ 30–32, कुल 32 में से
पृष्ठ 30 स्कैन

इसको कहने की नैतिकता नहीं हो या हिम्मत नहीं हो, क्योंकि आदमी दूसरे को कहता है, उससे ज्यादा अपने को कहता है, जब मैं बोलता हूँ तो मुझे लगता है कि मैं दूसरों से नहीं अपने से बात कर रहा हूँ, क्योंकि कोई भी बोलने से पहले आदमी अपने से बोलता है, शायद वह नहीं बोल पाते और मैं पूरी विनम्रता से कहता हूँ, आज हिंदुस्तान में जो राम कथा हो रही है और राम की कथा नहीं है, वह व्यापार की कथाएं हैं, उसमें कोई आएगा, आपसे डील करेगा, भैया मुझको इतने लाख चाहिए, आप दे सकते हो तो आप कराओ, आप नहीं दे सकते तो मैं दूसरे से बात करता हूँ, यह सुविधाएं चाहिए, यह सुख चाहिए, इतना पैसा चाहिए, इतना चढ़ावा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

छोड़ दो कुर्सी, हम किसी ऐसे को लायेगे, राम-राज्य स्थापित करने में मदद करे, तो मैं मानता हूँ इसको, अभियान के रूप में चलाना है, हम लोग कोशिश कर रहे हैं, स्वदेशी अभियान इस देश में चलाने की, लेकिन एक अभियान ऐसा भी चले, जो राम-राज्य की स्थापना इस देश में कराये,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

श्री राम कथा में भारत की सभी समस्याओं का समाधान ऑडियो डाउनलोड करें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें