शिव पुराण

DevanagariHindipublished850 pages
Page 477 of 850
Read in contextPage 477
* शतरुद्रसंहिता *
४६३
तब कश्यप भी महान् आनन्दके साथ तुरंत ही अपने स्थानको लौट गये। वहाँ उन्होंने वह सारा वृत्तान्त आदरपूर्वक देवताओंसे कह सुनाया। तदनन्तर भगवान् शंकर अपना वचन सत्य करनेके लिये कश्यपद्वारा सुरभीके पेटसे ग्यारह रूप धारण करके प्रकट हुए। उस समय महान् उत्सव मनाया गया। सारा जगत् शिवममय हो गया। कश्यपमुनिके साथ-साथ सभी देवता हर्षविभोर हो गये। उनके नाम रखे गये—कपाली, पिंगल, भीम, विरूपाक्ष, विलोहित, शास्ता, अजपाद, अहिर्बुध्न्य, शम्भु, चण्ड तथा भव। ये ग्यारहों
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in