Skip to content
SarvaKosh
सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary

by जगद्गुरु आदि शंकराचार्य

DevanagariHindipublished415 pages

Page 267 of 415

Read in context
Page 267

सौंदर्य लहरी २१७
भ्रूमध्य निलयो बिन्दुः शुद्ध स्फटिक संनिभः ।
महा विष्णोश्च देवस्य तत्सूक्ष्मं रूपमुच्यते ॥ (५. ३४)
एतत्पंचाग्निरूपं यो भावयेद्बुद्धिमान् धियः ।
तेन भुक्तंच पीतंच हुतमेव न संशयः ॥ (५. ३५)
अर्थः— पातालों के अधोभाग में जो कालाग्नि रहता है,
वह शरीर में मूलाधार का अग्नि है, जिससे नाद उत्पन्न होता है ।
स्वाधिष्ठान में वडवाग्नि रहता है । काष्ठ पाषाण का जो अग्नि है वह
अस्थियों में रहता है, उसे पार्थिव अग्नि कहते हैं । अन्तरिक्ष में जाकर
अर्थात् मणिपूर में वह ही स्वान्तरात्मा स्वरूप विद्युत् अग्नि है ।
आकाशस्थ अग्नि सूर्य है वह नाभि (सूर्य) मण्डल में आश्रित है ।
यह सूर्य विष की वर्षा करता रहता है परन्तु उन्मुख होकर अमृत
का स्राव करता है । विन्दु भ्रूमध्य में लीन होकर शुद्ध स्फटिक
सदृश हो जाता है, जो महा विष्णु देव का सूक्ष्म रूप कहलाता है ।
इस प्रकार पंचाग्नि का जो बुद्धिमान ध्यान करता है, उसका खाया-
पीया हुआ आहुति के तुल्य है, इसमें सन्देह नहीं ।
छान्दोग्य उपनिषद् के पांचवे अध्याय के खण्ड ३ से नवम
खण्ड तक जिस पंचाग्नि विद्या का वर्णन मिलता है, उसीका
यहां लय क्रम बताया गया है । छान्दोग्य कथित पंचाग्नि विद्या की
गाथा इस प्रकार है । अरुणि के पुत्र श्वेतकेतु से पांचाल देश के
राजा प्रवाहण जैबलि ने ५ प्रश्न किये, परन्तु वह एक का भी उत्तर
न दे सका, तब उसने अपने पिता से पूछा, परन्तु वह भी नहीं
जानता था । इसलिये अरुणि अपने पुत्र को साथ लेकर राजा के