सौन्दर्य-निखार (स्वदेशी चिकित्सा)
Saundarya Nikhar (Swadeshi Chikitsa)
by राजीव दीक्षित
Source: Azadi Bachao Andolan First Edition · Azadi Bachao Andolan · 2010 (origin)
Page 17 of 80
Read in contextWWW.RAJIVDIXITJI.COM | AUDIO | VIDEO | ANDROID APP
— — — — —
25 ग्राम नीम की छाल, 50 ग्राम गेरु, 2 ग्राम वच तथा 10-10 ग्राम की मात्रा में लाल चंदन, मंजीठ, बायबिडंग, खदिर, खरेटी, हल्दी, आंबाहल्दी, दारूहल्दी, लोध, जटामांसी व बावची लेकर कूट-पीसकर कपड़छन चूर्ण बनाकर रख लें। इसमें से एक बड़ा चम्मच चूर्ण लेकर थोड़े दूध और कैंसर की 4-6 पुंखुडी के साथ घोंटकर चेहरे और गर्दन पर लगाकर एकाध घण्टे बाद जब सूख जाए तो मसलकर गुनगुने पानी से धो दें।
इस प्रयोग से चेहरे के दाग, झाँझियाँ मुहोंसे आदि मिटते हैं तथा त्वचा में उज्वलपन आता है। आँखों के नीचे का कालापन भी इससे समाप्त होता है। यह योग 'फेस केयर लेप' के नाम से बना-बनाया बाजार में उपलब्ध है।
— — — — —
बड़ के पीले पत्ते, कूठ, लाल चंदन, चमेली के फूल, काला चंदन तथा लोध दो-दो तोला लेकर महीन चूर्ण करें तथा पानी में लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। एकाध घण्टे बाद धो डालें। इससे त्वचा में निखार आएगा।
— — — — —
माजूफल को चावल के धोवन के साथ घिसकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से मुहोंसे ठीक होते हैं।
— — — — —
को दिन में कई बार चेहरे को ठण्डे पानी से धोना चाहिए तथा नहाने से पहले ज्वार का आटा व बेसन को दूध में मिलाकर लेप करना चाहिए।
— — — — —
जौ, बाजरा, चावल का आटा तथा नींबू का रस, पाँचों 1-1 चम्मच लेकर मिश्रण करके इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल डालकर गाढ़ा उबटन सा बनाएं तथा चेहरे और शरीर पर मलें। कुछ देर बाद धो दें। इससे रंग साफ होता है। काफी प्रभावशाली नुस्खा है।
— — — — —
आधा चम्मच दूध की मलाई में 4-6 बूँद नींबू का रस मिलाकर रात में चेहरे पर मलें और लगभग आधे घण्टे बाद पानी से धो दें। इसके बाद सोने से पूर्व चेहरे पर जैतून के तेल की धीरे-धीरे मालिश करें। यह पूरा प्रयोग करने से पूर्व चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर तौलिए से पोंछ लें तो बेहतर रहेगा कुछ दिनों तक यह उपाय करने से चेहरे की झुर्रियाँ, दाग आदि मिटकर त्वचा कतिमान हो जाती है। साबुन का प्रयोग बंद रखें।
— — — — —
गुलाब की ताज़ा पंखुडियाँ पीसकर थोड़ी गिलसरीन मिलाकर लेप सा बनाएं और होंठों पर नियमित रूप से कुछ दिन लगाएं। होंठों की कालिमा धीरे-धीरे कम होने लगेगी। लिपिस्टिक का इस्तेमाल बंद रखें।
— — — — —
दही से निकाले मक्खन में कैंसर मिलाकर होंठों पर मलने से होंठों की लालिमा बढ़ती है।
pg. 17