सर्वार्थसिद्धि: तत्त्वार्थसूत्र (आचार्य पूज्यपाद - पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री सविस्तार हिन्दी टीका)
Sarvarthasiddhi of Acharya Pujyapada on Tattvartha Sutra with Commentary
by आचार्य उमास्वामी / पूज्यपाद (टीकाकार: पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री)
Page 64 of 558
Read in context६० सर्वार्थसिद्धि
हुए कुसुमपुर नामके महानगरमें रचा है। जो इस तत्त्वार्थाधिगमको जानेगा और उसमें कथित मार्गका
अनुसरण करेगा वह अव्याबाध सुख नामके परमार्थको शीघ्र ही प्राप्त करेगा¹।'
इसी प्रकार तत्त्वार्थभाष्यके प्रारम्भमें जो ३१ उत्थानिका कारिकाएँ उपलब्ध होती हैं उनमेंसे २२वीं
कारिकामें कहा गया है कि 'अर्हद्वचनके एकदेशके संग्रह रूप और बहुत अर्थवाले इस तत्त्वार्थाधिगम नामवाले
लघु ग्रन्थको मैं शिष्योंके हितार्थ कहता हूँ।'
प्रज्ञाचक्षु पं० सुखलालजी उत्थानिकाकी इस कारिका और अन्तिम प्रशस्तिको विशेष महत्त्व देते
हैं²। वे इन्हें मूल सूत्रकारकी मानकर चलते हैं।
इसके सिवा उन्होंने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in