सर्वार्थसिद्धि: तत्त्वार्थसूत्र (आचार्य पूज्यपाद - पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री सविस्तार हिन्दी टीका)
Sarvarthasiddhi of Acharya Pujyapada on Tattvartha Sutra with Commentary
by आचार्य उमास्वामी / पूज्यपाद (टीकाकार: पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री)
Page 60 of 558
Read in context५६ सर्वार्थसिद्धि
अवश्य ही टीका लिखते। अभी तो केवल इतना ही कहा जा सकता है कि आचार्य विद्यानन्द इसे तत्त्वार्थ-
सूत्रके कर्ताका मंगलाचरण मानते रहे हैं।'
३. तत्त्वार्थसूत्रकार
पुरानी परम्परा — शास्त्रकी प्रमाणता और अप्रमाणताका प्रश्न बहुत ही महत्त्वपूर्ण विषय है। प्राचीन-
कालमें सभी शास्त्रकार शास्त्रके प्रारम्भमें या अन्तमें अपने नाम, कुल, जाति, वास्तव्यस्थान आदिका उल्लेख
नहीं करते थे, क्योंकि वे उस शास्त्रका अपनेको प्रणेता नहीं मानते थे। उनका मुख्य कार्य परम्परासे प्राप्त
भगवान्की द्वादशांग वाणीको संक्षिप्त, विस्तृत या भाषान्तरित कर संकलित कर देना मात्र होता था। वे यह
अच्छी तरहसे जानते थे कि किसी शास्त्रके साथ अपना नाम आदि देनेसे उसकी सर्वग्राह्यता या
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in