Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

About this granth

Sadhak Sanjeevani (साधक-संजीवनी), 'Life-giving Herb for the Seeker', is Swami Ramsukhdas's extensive Hindi commentary on the Bhagavad Gita. Swami Ramsukhdas (1904–2005), a renunciate closely associated with the Gita Press, spent his life speaking and writing on the practical meaning of the Gita, and the title states his aim: the commentary is meant less for scholarly debate than to help seekers live the Gita.

For every verse of the eighteen chapters it gives the Sanskrit text, prose order, Hindi meaning and a detailed explanation. The Swami returns again and again to surrender, karma yoga, letting go of 'I' and 'mine', and recognising one's eternal relation with God, and he answers the doubts a practitioner is likely to raise in question-and-answer form. The parishishta, or supplement, added in later editions gives his fresh reflections on many verses.

This is the Gita Press, Gorakhpur edition. The imprint of this copy records its ninety-fifth reprint in Samvat 2075 and a total print run of 920,500 copies, a measure of how widely it is read. It runs to nearly 1,300 pages.

Pages 171–190 of 1299
Page 171
Page 171 scan

१७०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

श्रद्धाका द्योतन हो रहा है। श्रद्धाके कारण अर्जुन भगवान् के वचनोंको ठीक मान रहे हैं और यह भी समझ रहे हैं कि भगवान् मेरी बुद्धिको मोहित नहीं कर रहे हैं। परन्तु भगवान् के वचनोंको ठीक-ठीक न समझनेके कारण अर्जुनको भगवान् के वचन मिले हुए-से लग रहे हैं और उनको ऐसा दीख रहा है कि भगवान् अपने वचनोंसे मेरी बुद्धिको मोहित-सी कर रहे हैं। अगर भगवान् अर्जुनकी बुद्धिको मोहित करते तो फिर अर्जुनके मोहको दूर करता।

परिशिष्ट भाव —जबतक संसारकी सत्ता मानते हैं, तभीतक कर्म घोर या सौम्य दीखता है। कारण कि संसारकी सत्ता माननेसे कर्मकी तरफ दृष्टि रहती है, अपने कर्तव्यकी तरफ नहीं।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 172
Page 172 scan

श्लोक ३ ]

  • साधक-संजीवनी *

१७९

मार्मिक बात

यहाँ भगवान्ने दो निष्ठाएँ बतायी हैं—सांख्यनिष्ठा (ज्ञानयोग) और योगनिष्ठा (कर्मयोग)। जैसे लोकमें दो तरहकी निष्ठाएँ हैं—‘लोकैस्मिन्द्रिविधा निष्ठा’, ऐसे ही लोकमें दो तरहके पुरुष हैं ‘द्वारिमी पुरुषौ लोके’ (गीता १५।१६) वे हैं—श्वर (नाशवान् संसार) और अश्वर (अविनाशी स्वरूप)। श्वरकी सिद्धि-असिद्धि, प्राप्ति-अप्राप्तिमें सम रहना ‘कर्मयोग’ है और श्वरसे विमुख होकर अश्वरमें स्थित होना ‘ज्ञानयोग’ है। परन्तु श्वर और अश्वर—दोनोंसे उत्तम पुरुष तो अन्य ही है, जो परमात्मा नामसे कहा जाता है—‘उत्तमः पुरुषस्तव्यः परमात्मेत्युदाहृतः’ (१५।१७)। वह परमात्मा श्वरसे तो अतीत है और अश्वरसे उत्तम है; अतः शास्त्र और वेदमें वह ‘पुरुषोत्तम’ नामसे प्रसिद्ध है (पन्द्रहवें अध्यायका अठारहवाँ श्लोक)। ऐसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 173
Page 173 scan

१७२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

‘कर्मयोग’ है।

भगवान्ने कर्मयोगका वर्णन दूसरे अध्यायके सेंतालीसवें और अड़तालीसवें श्लोकमें मुख्यरूपसे किया है। इनमें भी

सेंतालीसवें श्लोकमें कर्मयोगका सिद्धान्त कहा गया है और अड़तालीसवें श्लोकमें कर्मयोगको अनुष्ठानमें लानेकी विधि कही गयी है।

परिशिष्ट भाव —कर्मयोग और ज्ञानयोग—ये दोनों ही निष्ठाएँ लोकमें होनेके कारण ‘लौकिक’ हैं—‘लोकेऽस्मिन्निविधा निष्ठा।’ कर्मयोगमें ‘क्षर’ (संसार) की प्रधानता है और ज्ञानयोगमें ‘अक्षर’ (जीवात्मा) की प्रधानता है। क्षर और अक्षर भी लोकमें ही हैं—‘द्वारविमो पुरुषौ लोके क्षरश्चाक्षर एव च’ (गीता १५।१६)। अतः कर्मयोग और ज्ञानयोग—दोनों ही लौकिक निष्ठाएँ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 174
Page 174 scan

श्लोक ४ ]

  • साधक-संजीवनी *

१७३

नहीं। इसलिये जबतक अपने लिये कर्म करेंगे, तबतक कामनाका त्याग नहीं होगा और जबतक कामनाका त्याग नहीं होगा, तबतक निष्कर्मताकी प्राप्ति नहीं होगी।

‘न च सन्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति’ —इस श्लोकके पूर्वार्धमें भगवान्ने कर्मयोगकी दृष्टिसे कहा कि कर्मोंका आरम्भ किये बिना कर्मयोगीको निष्कर्मताकी प्राप्ति नहीं होती। अब श्लोकके उत्तरार्धमें सांख्ययोगकी दृष्टिसे कहते हैं कि केवल कर्मोंका स्वरूपसे त्याग कर देनेसे सांख्ययोगीको सिद्धि अर्थात् निष्कर्मताकी प्राप्ति नहीं होती। सिद्धिकी प्राप्तिके लिये उसे कर्तापन-(अहंता-) का त्याग करना आवश्यक है। अतः सांख्ययोगीके लिये कर्मोंका स्वरूपसे त्याग करना मुख्य नहीं है, प्रत्युत अहंताका त्याग ही मुख्य है।

सांख्ययोगमें कर्म किये भी जा सकते हैं और किसी सीमातक कर्मोंका त्याग भी किया जा सकता

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 175
Page 175 scan

१७४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

परिशिष्ट भाव —जो अपना है, अपनेमें है और अभी है, उस तत्त्वकी प्राप्ति कुछ करनेसे नहीं होती; क्योंकि उसकी अप्राप्ति कभी होती ही नहीं। हम कुछ करेंगे, तब प्राप्ति होगी—यह भाव देहाभिमानको पुष्ट करनेवाला है। प्रत्येक क्रियाका आरम्भ और अन्त होता है; अतः क्रिया करनेसे उसकी प्राप्ति होगी, जो विद्यमान नहीं है। परन्तु प्रकृतिके साथ सम्बन्ध होनेके कारण प्रत्येक प्राणीमें क्रियाका वेग रहता है, जो उसको क्रियारहित नहीं होने देता। क्रियाका वेग शान्त करनेके लिये यह आवश्यक है कि जो नहीं करना चाहिये, उसको न करें और जो करना चाहिये, उसको निर्मम तथा निष्काम होकर करें अर्थात् अपने लिये कुछ न करें, प्रत्युत केवल दूसरेके हितके लिये ही करें। अपने लिये करनेसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 176
Page 176 scan

श्लोक ५ ]

  • साधक-संजीवनी *

१७५

अतः शरीरमें अहंता-ममता रहते हुए कोई भी मनुष्य किसी

भी अवस्थामें क्षणमात्र भी कर्म किये बिना नहीं रह सकता,

चाहे वह अवस्था प्रवृत्तिकी हो या निवृत्तिकी।

'कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः'-

प्रकृतिजन्य गुण (प्रकृतिके) परवश हुए प्राणियोंसे कर्म

कराते हैं। परवश होनेपर प्रकृतिके गुणोंद्वारा कर्म कराये

जाते हैं; क्योंकि प्रकृति एवं उसके गुण निरन्तर क्रियाशील

हैं (गीता-तीसरे अध्यायका सत्ताईसवाँ और तेरहवें

अध्यायका उनतीसवाँ श्लोक)। यद्यपि आत्मा स्वयं अक्रिय,

असंग, अविनाशी, निर्विकार तथा निर्लिप्त है, तथापि

जबतक वह प्रकृति एवं उसके कार्य-स्थूल, सूक्ष्म और

कारण-शरीरमें किसी भी शरीरके साथ अपना सम्बन्ध

मानकर उससे सुख चाहता है, तबतक वह प्रकृतिके परवश

रहता है (गीता-चौदहवें अध्यायका पाँचवाँ श्लोक)।

इसी परवशताको यहाँ 'अवशः'

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 177
Page 177 scan

१७६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

उन्होंने अठारहवें अध्यायके ग्यारहवें श्लोकमें भी कही है कि प्रकृतिसे अपना सम्बन्ध मानते हुए कोई भी मनुष्य | कर्माका सम्पूर्णतासे त्याग नहीं कर सकता—‘न हि देहभूता शक्यं त्यक्तुं कर्माण्यशेषतः ।’

परिशिष्ट भाव —क्रियामात्र केवल प्रकृतिमें ही होती है। परन्तु प्रकृतिके साथ अपना तादात्म्य स्वीकार करनेसे मनुष्य प्रकृतिजन्य गुणोंके अधीन हो जाता है—‘अवशः’ तथा उसका क्रियाके साथ सम्बन्ध हो जाता है। इसलिये प्रकृतिके साथ अपना सम्बन्ध माननेवाला कोई भी मनुष्य जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति, मूर्च्छा, समाधि तथा सर्ग-महासर्ग, प्रलय-महाप्रलय आदि किसी भी अवस्थामें क्षणमात्र भी कर्म किये बिना नहीं रह सकता।

सुषुप्ति, मूर्च्छा तथा समाधि-अवस्थामें क्रिया कैसे होती है? मनुष्य

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 178
Page 178 scan

श्लोक ७]

  • साधक-संजीवनी *

१७७

ज्ञानेन्द्रियोंकी क्रियाओंको भी कर्मन्द्रियोंकी क्रियाओंके साथ सम्मिलित किया गया है, जिससे सिद्ध होता है कि गीता ज्ञानेन्द्रियोंको भी कर्मन्द्रियाँ ही मानती है। गीता मनकी क्रियाओंको भी कर्म मानती है—'शरीरवाङ्मनोभिर्यत्कर्म प्रारभते नरः' (१८।१५)। तात्पर्य यह है कि मात्र प्रकृति क्रियाशील होनेसे प्रकृतिका कार्यमात्र क्रियाशील है।

यद्यपि 'संयम्य' पदका अर्थ होता है—इन्द्रियोंका अच्छी तरहसे नियमन अर्थात् उन्हें वशमें करना, तथापि यहाँ इस पदका अर्थ इन्द्रियोंको वशमें करना न होकर उन्हें हठपूर्वक बाहरसे रोकना ही है। कारण कि इन्द्रियोंके वशमें होनेपर उसे मिथ्याचार कहना नहीं बनता।

मूढ़ बुद्धिवाला (सत्-असत्के विवेकसे रहित) मनुष्य बाहरसे तो इन्द्रियोंकी क्रियाओंको हठपूर्वक रोक देता है, पर मनसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 179
Page 179 scan

१७८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

तु= परन्तुनियम्य= नियन्त्रण करकेइन्द्रियों) के द्वारा
अर्जुन= हे अर्जुन!असक्तः= आसक्तिरहितकर्मयोगम्
यः= जो (मनुष्य)होकरआरभते
मनसा= मनसे(निष्कामभावसे)सः
इन्द्रियाणि= इन्द्रियोंपरकर्मन्द्रियैः= कर्मन्द्रियों (समस्त)विशिष्यते

व्याख्या— ‘तु’—यहाँ अनासक्त होकर कर्म करनेवालेको मिथ्याचारीकी अपेक्षा ही नहीं, प्रत्युत सांख्ययोगीकी अपेक्षा भी श्रेष्ठ बतानेकी दृष्टिसे ‘तु’ पद दिया गया है।

‘अर्जुन’— ‘अर्जुन’ शब्दका अर्थ होता है—स्वच्छ। यहाँ भगवान्ने ‘अर्जुन’ सम्बोधनका प्रयोग करके यह भाव दिखलाया है कि तुम निर्मल अन्तःकरणसे युक्त हो; अतः तुम्हारे अन्तःकरणमें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 180
Page 180 scan

श्लोक ७ ]

  • साधक-संजीवनी *

१७९

प्राप्ति हो जाती है। इसलिये भगवान् कहते हैं कि कर्मोंका त्याग करनेकी आवश्यकता नहीं है, प्रत्युत आसक्तिरहित होकर कर्म करनेकी ही आवश्यकता है।

कर्मोंका त्याग करना चाहिये या नहीं—यह देखना वस्तुतः गीताका सिद्धान्त ही नहीं है। गीताके अनुसार कर्मोंमें आसक्ति ही (दोष होनेके कारण) त्याज्य है। कर्मयोगमें 'कर्म' सदा दूसरोंके हितके लिये होता है और 'योग' अपने लिये होता है। अर्जुन कर्मको 'अपने लिये' मानते हैं, इसीलिये उन्हें युद्धरूप कर्तव्य-कर्म घोर दीख रहा है। इसपर भगवान् यह स्पष्ट करते हैं कि आसक्ति ही घोर होती है, कर्म नहीं।

'कर्मन्द्रियैः कर्मयोगम् आरभते'—जैसे इसी श्लोकके प्रथम चरणमें 'इन्द्रियाणि' पदका तात्पर्य दसों इन्द्रियोंसे है, ऐसे ही यहाँ 'कर्मन्द्रियैः' पदको दसों इन्द्रियोंका वाचक समझना चाहिये। अगर 'कर्मन्द्रियैः' पदसे हाथ, पैर,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 181
Page 181 scan

१८०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

सम्बन्ध—गीता अपनी शैलीके अनुसार पहले प्रस्तुत विषयका विवेचन करती है। फिर करनेसे लाभ और न करनेसे हानि बताती है। इसके बाद उसका अनुष्ठान करनेकी आज्ञा देती है। यहाँ भी भगवान् अर्जुनके प्रश्न (मुझे घोर कर्ममें क्यों लगाते हैं?) का उत्तर देते हुए पहले कर्मके सर्वथा त्यागको असम्भव बताते हैं। फिर कर्मोंका स्वरूपसे त्याग करनेके मनसे विषय-चिन्तन करनेको मिथ्याचार बताते हुए निष्काम-भावसे कर्म करनेवाले मनुष्यको श्रेष्ठ बताते हैं। अब आगेके श्लोकमें भगवान् अर्जुनको उसीके अनुसार कर्तव्यकर्म करनेकी आज्ञा देते हैं।

नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः।

शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मणः ॥ ८ ॥

त्वम्= तूहि= क्योंकिअकर्मणः= कर्म न करनेसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 182
Page 182 scan

श्लोक ८ ]

  • साधक-संजीवनी *

१८१

कर्मयोगमें 'कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः'—यह भगवान्का प्रधान सिद्धान्त है। इसीको भगवान्ने 'मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि' (गीता २। ४७) पदोंसे स्पष्ट किया है कि अर्जुन! तेरी कर्म न करनेमें आसक्ति न हो। कारण यह है कि कर्तव्य-कर्मोंसे जी चुरानेवाला मनुष्य प्रमाद, आलस्य और निद्रामें अपना अमूल्य समय नष्ट कर देगा अथवा शास्त्रनिषिद्ध कर्म करेगा, जिससे उसका पतन होगा।

स्वरूपसे कर्मोंका त्याग करनेकी अपेक्षा कर्म करते हुए ही कर्मोंसे सम्बन्ध-विच्छेद करना श्रेष्ठ है। कारण कि कामना, वासना, फलासक्ति, पक्षपात आदि ही कर्मोंसे सम्बन्ध जोड़ देते हैं, चाहे मनुष्य कर्म करे अथवा न करे। कामना आदिके त्यागका उद्देश्य रखकर कर्मयोगका आचरण करनेसे कामना आदिका त्याग बड़ी सुगमतासे हो जाता है।

'शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धेदकर्मणः'—अर्जुनके मनमें ऐसा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 183
Page 183 scan

१८२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

उत्कण्ठामें अन्तर है। शीघ्रतामें साधकका सुख-सुविधाका भाव रहता है कि तत्त्वप्राप्ति शीघ्र हो जाय तो पीछे आराम करेंगे! इस प्रकार फलकी ओर दृष्टि रहनेसे साधनका आदर कम हो जाता है। परन्तु उत्कण्ठामें साधक अपने साधनमें ही आराम मानता है कि साधनके सिवाय और करना ही क्या है? इससे बढ़िया और काम ही क्या है, जिसे करें? अतः यही काम (साधन) करना है, चाहे सुगमतासे हो या कठिनतासे, शीघ्रतासे हो या देरीसे। इसलिये उसकी पूरी शक्ति साधनमें लग जाती है, जिससे उसको शीघ्रतासे तत्त्वप्राप्ति हो जाती है। परन्तु शीघ्रतासे सिद्धि चाहनेवाला साधक साध्यकी प्राप्तिमें देरी होनेपर निराश भी हो सकता।

परिशिष्ट भाव —निष्कामभावसे कर्म करनेवाला कर्मयोगी केवल स्वरूपसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 184
Page 184 scan

श्लोक १]

  • साधक-संजीवनी *

१८३

(विविध न होनेसे) परधर्म अर्थात् अन्यत्र कर्म हो जाता है; जैसे—भिक्षसे जीवन-निर्वाह करना ब्राह्मणके लिये तो स्वधर्म है, पर क्षत्रियके लिये परधर्म है। इसी प्रकार निष्कामभावसे कर्तव्यकर्म करना मनुष्यका स्वधर्म है और सकामभावसे कर्म करना परधर्म है। जितने भी सकाम और निषिद्ध कर्म हैं वे सब-के-सब ‘अन्यत्र-कर्म’ की श्रेणीमें ही हैं। अपने सुख, मान, बड़ाई, आराम आदिके लिये जितने कर्म किये जायँ, वे सब-के-सब भी ‘अन्यत्र-कर्म’ हैं*। अतः छोटा-से-छोटा तथा बड़ा-से-बड़ा जो भी कर्म किया जाय, उसमें साधकको सावधान रहना चाहिये कि कहीं किसी स्वार्थकी भावनासे तो कर्म नहीं हो रहा है! साधक उसीको कहते हैं, जो निरन्तर सावधान रहता है। इसलिये साधकको अपनी साधनाके प्रति सतर्क, जागरूक रहना ही चाहिये।

‘अन्यत्र-कर्म’के विषयमें दो गुप्त भाव—(१) किसीके आनेपर यदि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 185
Page 185 scan

१८४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

सातवों श्लोक), जिसका फल मूहता अर्थात् मूहयोनियोंकी प्राप्ति है—‘अज्ञानं तमसः फलम्’ (गीता १४।१६)। कर्मोंको दुःखरूप समझकर उनका त्याग करना ‘राजस त्याग’ कहलाता है (गीता—अठारहवें अध्यायका आठवों श्लोक), जिसका फल दुःखोंकी प्राप्ति है—‘राजसस्तु फलं दुःखम्’ (गीता १४।१६)। इसलिये यहाँ भगवान् अर्जुनको कर्मोंका त्याग करनेके लिये नहीं कहते, प्रत्युत स्वार्थ, ममता, फलासक्ति, कामना, वासना, पक्षपात आदिसे रहित होकर शास्त्रविधिके अनुसार सुचारूपसे उत्साहपूर्वक कर्तव्य-कर्मोंको करनेकी आज्ञा देते हैं, जो ‘सात्विक त्याग’ कहलाता है (गीता—अठारहवें अध्यायका नवों श्लोक)। स्वयं भगवान् भी आगे चलकर कहते हैं कि मेरे लिये कुछ भी करना शेष नहीं है, फिर भी मैं सावधानीपूर्वक कर्म करता हूँ (तीसरे अध्यायका बाईसवों-तेईसवों श्लोक)।

कर्तव्य-कर्मोंका अच्छी तरह

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 186
Page 186 scan

श्लोक १०-११ ]

  • साधक-संजीवनी *

१८५

अतः 'करना' संसारके लिये ही है। अपने लिये करनेसे ही मनुष्य कर्मोसे बँधता है—'यज्ञार्थात् कर्मणोऽन्यत्र लोकोऽयं कर्मबन्धनः।'

विनाशी और परिवर्तनशील शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदिके साथ अपने अविनाशी और अपरिवर्तनशील स्वरूपका कोई सम्बन्ध नहीं है, इसलिये अपना और अपने लिये कुछ भी नहीं है। शरीरदिकी सहायताके बिना हम कुछ नहीं कर

सकते, इसलिये अपने लिये कुछ भी नहीं करना है। अपने सत्-स्वरूपमें कभी कोई कमी नहीं आती और कमी आये बिना कोई इच्छा नहीं होती, इसलिये अपने लिये कुछ भी नहीं चाहिये। इस प्रकार जब क्रिया और पदार्थसे सर्वथा सम्बन्ध-विच्छेद हो जाता है (जो वास्तवमें है) तब यदि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 187
Page 187 scan

१८६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

कारण कि जो जिसे उत्पन्न करता है, उसकी रक्षा करना उसका कर्तव्य हो जाता है। ब्रह्माजी प्रजाकी रचना करते, उसकी रक्षामें तत्पर रहते तथा सदा उसके हितकी बात सोचते हैं। इसीलिये वे 'प्रजापति' कहलाते हैं।

सृष्टि अर्थात् सर्गके आरम्भमें ब्रह्माजीने कर्तव्यकर्माकी योग्यता और विवेकसहित मनुष्योंकी रचना की है। अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितिका सदुपयोग कल्याण करनेवाला है। इसलिये ब्रह्माजीने अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थितिका सदुपयोग करनेका विवेक साथ देकर ही मनुष्योंकी रचना की है।

सत्-असत्का विचार करनेमें असमर्थ पशु, पक्षी, वृक्ष आदिके द्वारा स्वाभाविक परोपकार (कर्तव्यपालन) होता है; किन्तु मनुष्यको तो भगवत्कृपासे विशेष विवेक-शक्ति मिली हुई है। अतः यदि वह अपने विवेकको महत्त्व देकर अकर्तव्य न करे तो उसके द्वारा भी स्वाभाविक लोक-हितार्थ कर्म हो सकते हैं।

देवता, ऋषि,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 188
Page 188 scan

श्लोक १०-११ ]

  • साधक-संजीवनी *

१८७

कर्मयोगी दूसरोंकी सेवा अथवा हित करनेके लिये सदा ही तत्पर रहता है। इसलिये प्रजापति ब्रह्माजीके विधानके अनुसार दूसरोंकी सेवा करनेकी सामग्री, सामर्थ्य और शरीर-निर्वाहकी आवश्यक वस्तुओंकी उसे कभी कभी नहीं रहती। उसको ये उपयोगी वस्तुएँ सुगमतापूर्वक मिलती रहती हैं। ब्रह्माजीके विधानके अनुसार कर्तव्य-कर्म करनेकी सामग्री जिस-जिसको, जो-जो भी मिली हुई है, वह कर्तव्य-पालन करनेके लिये उस-उसको पूरी-की-पूरी प्राप्त है। कर्तव्य-पालनकी सामग्री कभी किसीके पास अधूरी नहीं होती। ब्रह्माजीके विधानमें कभी फर्क नहीं पड़ सकता; क्योंकि जब उन्होंने कर्तव्य-कर्म करनेका विधान निश्चित किया है, तब जितनेसे कर्तव्यका पालन हो सके, उतनी सामग्री देना भी उन्हींपर निर्भर है।

वास्तवमें मनुष्यशरीर भोग भोगनेके लिये है ही नहीं— 'एहि तन कर फल विषय न भाई' (मानस

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 189
Page 189 scan

१८८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

यह हमारा सर्वप्रथम आवश्यक कर्तव्य है। सेवा तो हमें सभीकी करनी है; परन्तु जिनकी हमारेपर जिम्मेवारी है, उन सम्बन्धियोंकी सेवा सबसे पहले करनी चाहिये।

शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि, पदार्थ आदि अपने नहीं हैं और अपने लिये भी नहीं हैं— यह सिद्धान्त है। अतः अपने-अपने कर्तव्यका पालन करनेसे स्वतः एक-दूसरेकी उन्नति होती है।

कर्तव्य और अधिकार-सम्बन्धी मार्मिक बात

कर्मयोग तभी होता है, जब मनुष्य अपने कर्तव्यके पालनपूर्वक दूसरेके अधिकारकी रक्षा करता है। जैसे, माता-पिताकी सेवा करना पुत्रका कर्तव्य है और माता-पिताका अधिकार है। जो दूसरेका अधिकार होता है, वही हमारा कर्तव्य होता है। अतः प्रत्येक मनुष्यको अपने कर्तव्य-पालनके द्वारा दूसरेके अधिकारकी रक्षा करनी है तथा दूसरेका कर्तव्य नहीं देखना है। दूसरेका कर्तव्य देखनेसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 190
Page 190 scan

श्लोक १२ ]

  • साधक-संजीवनी *

१८९

मनाही नहीं है, तो फिर देवताओंके लिये (जो कि पुण्ययोनि होने) अपना उद्धार करनेकी मनाही कैसे हो सकती है? ऐसा होनेपर भी देवताओंका उद्देश्य भोग भोगनेका ही रहता है, इसलिये उनमें प्रायः अपने कल्याणकी इच्छा नहीं होती।

परिशिष्ट भाव —मनुष्य कर्मयोनि है और चौरासी लाख योनियाँ, देवता, नारकीय जीव आदि भोगयोनियाँ हैं। सकामभाववाले मनुष्य भोगोंको भोगनेके लिये ही स्वर्गमें जाते हैं। अतः देवतालोग निष्कामभाव न रखकर अपनी जिम्मेवारीका पालन करते हैं, ड्यूटी बजाते हैं। इसलिये यहाँ कल्याणकी बात मनुष्योंके लिये ही समझनी चाहिये।

मुक्ति स्वाभाविक है और बन्धन अस्वाभाविक है। मनुष्ययोनि अपना कल्याण करनेके लिये ही है। इसलिये जो मनुष्य अपने कर्तव्यका

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in