Skip to content
SarvaKosh
श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

Page 176 of 1299

Read in context
Page 176
Page 176 scan

श्लोक ५ ]

  • साधक-संजीवनी *

१७५

अतः शरीरमें अहंता-ममता रहते हुए कोई भी मनुष्य किसी

भी अवस्थामें क्षणमात्र भी कर्म किये बिना नहीं रह सकता,

चाहे वह अवस्था प्रवृत्तिकी हो या निवृत्तिकी।

'कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः'-

प्रकृतिजन्य गुण (प्रकृतिके) परवश हुए प्राणियोंसे कर्म

कराते हैं। परवश होनेपर प्रकृतिके गुणोंद्वारा कर्म कराये

जाते हैं; क्योंकि प्रकृति एवं उसके गुण निरन्तर क्रियाशील

हैं (गीता-तीसरे अध्यायका सत्ताईसवाँ और तेरहवें

अध्यायका उनतीसवाँ श्लोक)। यद्यपि आत्मा स्वयं अक्रिय,

असंग, अविनाशी, निर्विकार तथा निर्लिप्त है, तथापि

जबतक वह प्रकृति एवं उसके कार्य-स्थूल, सूक्ष्म और

कारण-शरीरमें किसी भी शरीरके साथ अपना सम्बन्ध

मानकर उससे सुख चाहता है, तबतक वह प्रकृतिके परवश

रहता है (गीता-चौदहवें अध्यायका पाँचवाँ श्लोक)।

इसी परवशताको यहाँ 'अवशः'

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in