Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

About this granth

Sadhak Sanjeevani (साधक-संजीवनी), 'Life-giving Herb for the Seeker', is Swami Ramsukhdas's extensive Hindi commentary on the Bhagavad Gita. Swami Ramsukhdas (1904–2005), a renunciate closely associated with the Gita Press, spent his life speaking and writing on the practical meaning of the Gita, and the title states his aim: the commentary is meant less for scholarly debate than to help seekers live the Gita.

For every verse of the eighteen chapters it gives the Sanskrit text, prose order, Hindi meaning and a detailed explanation. The Swami returns again and again to surrender, karma yoga, letting go of 'I' and 'mine', and recognising one's eternal relation with God, and he answers the doubts a practitioner is likely to raise in question-and-answer form. The parishishta, or supplement, added in later editions gives his fresh reflections on many verses.

This is the Gita Press, Gorakhpur edition. The imprint of this copy records its ninety-fifth reprint in Samvat 2075 and a total print run of 920,500 copies, a measure of how widely it is read. It runs to nearly 1,300 pages.

Pages 1043–1062 of 1299
Page 1043
Page 1043 scan

१०४२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

‘जगतः क्षयाय प्रभवन्ति’—उनके पास जो शक्ति है, ऐश्वर्य है, सामर्थ्य है, पद है, अधिकार है, वह सब-का-सब दूसरोंका नाश करनेमें ही लगता है। दूसरोंका नाश ही उनका उद्देश्य होता है। अपना स्वार्थ पूरा सिद्ध हो या थोड़ा सिद्ध हो अथवा बिलकुल सिद्ध न हो, पर वे दूसरोंकी उन्नतिको सह नहीं सकते। दूसरोंका नाश करनेमें ही उनको सुख होता है अर्थात् पराय हक छीनना, किसीको जानसे मार देना— इसीमें उनको प्रसन्नता होती

है। सिंह जैसे दूसरे पशुओंको मारकर खा जाता है, दूसरोंके दुःखकी परवाह नहीं करता और राजकीय स्वार्थी अफसर जैसे दस, पचास, सौ रुपयोंके लिये हजारों रुपयोंका सरकारी नुकसान कर देते हैं, ऐसे ही अपना स्वार्थ पूरा करनेके लिये

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1044
Page 1044 scan

श्लोक ११] * साधक-सञ्जीवनी * १०४३

कुल-परम्परा की मर्यादा को नहीं मानते, प्रत्युत इनके विपरीत चलने में, इनको भ्रष्ट करने में ही वे अपनी बहादुरी, अपना गौरव समझते हैं। वे अकर्तव्य को ही कर्तव्य और कर्तव्य को ही अकर्तव्य मानते हैं, हित को ही अहित और अहित को ही हित मानते हैं, ठीक को ही बेठीक और

बेठीक को ही ठीक मानते हैं। इन असद्विचारों के कारण उनकी बुद्धि इतनी गिर जाती है कि वे यह कहने लग जाते हैं कि माता-पिता का हमारे पर कोई ऋण नहीं है। उनसे हमारा क्या सम्बन्ध है? झूठ, कपट, जालसाजी करके भी धन कैसे बचे? आदि उनके दुराग्रह होते हैं।

परिशिष्ट भाव—'काममाश्रित्य दुष्पूरम्'—तीसरे अध्याय में भी भगवान् ने कहा है कि यह काम बहुत खाने वाला

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1045
Page 1045 scan

१०४४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

धनी आदमी बाहर चाबी छोड़कर उस मकानके भीतर चला गया और उसने भूलसे दरवाजा बंद कर लिया। अब चाबीके बिना दरवाजा न खुलनेसे अन्न, जल, हवाके अभावमें मरते हुए उसने लिखा कि 'इतनी धन-सम्पत्ति आज मेरे पास रहते हुए भी मैं मर रहा हूँ; क्योंकि मुझे भीतर अन्न-जल नहीं मिल रहा है, हवा नहीं मिल रही है।' ऐसे ही खाद्य पदार्थोंके रहनेसे नहीं मरेगा, यह भी नियम नहीं है। भोगोंके पासमें होते हुए भी ऐसे ही मरेगा। जैसे पेट आदिमें रोग लग जानेपर वैद्य-डॉक्टर उसको (अन्न पासमें रहते हुए भी) अन्न खाने नहीं देते, ऐसे ही मरना हो, तो पदार्थोंके रहते हुए भी मनुष्य मर जाता है। जो अपने पास एक कौड़ीका भी संग्रह नहीं करते, ऐसे विरक्त

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1046
Page 1046 scan

श्लोक १२ ]

  • साधक-संजीवनी *

१०४५

फॉसियाँ लगी रहती हैं। आशाकी फॉसीसे बँधे हुए मनुष्योंके पास लाखों-करोड़ों रुपये हो जायें, तो भी उनका मँगतापन नहीं मिटता! उनकी तो यही आशा रहती है कि सन्तोसे कुछ मिल जाय, भगवान्से कुछ मिल जाय, मनुष्योंसे कुछ मिल जाय। इतना ही नहीं पशु-पक्षी, वृक्ष-लता, पहाड़-समुद्र आदिसे भी हमें कुछ मिल जाय। इस प्रकार उनमें सदा 'खाऊँ-खाऊँ' बनी रहती है। ऐसे व्यक्तियोंकी सांसारिक आशाएँ कभी पूरी नहीं होतीं (गीता—नवें अध्यायका बारहवाँ श्लोक)। यदि पूरी हो भी जायें, तो भी कुछ फायदा नहीं है; क्योंकि यदि वे जीते रहेंगे, तो आशावाली वस्तु नष्ट हो जायगी और आशावाली वस्तु रहेगी, तो वे मर जायेंगे अथवा दोनों ही नष्ट हो जायेंगे।

जो आशारूपी फॉसीसे बँधे हुए हैं, वे कभी एक जगह स्थिर नहीं रह सकते और जो इस आशारूपी फॉसीसे छूट गये

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1047
Page 1047 scan

१०४६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

सम्बन्ध—आसुर स्वभाववाले व्यक्ति लोभ, क्रोध और अभिमानको लेकर किस प्रकारके मनोरथ किया करते हैं, उसे क्रमशः आगेके तीन श्लोकोंमें बताते हैं।

इदमद्य मया लब्धमिमं प्राप्ये मनोरथम्।

इदमस्तीदमपि मे भविष्यति पुनर्धनम् ॥ १३ ॥

वे इस प्रकारके मनोरथ किया करते हैं कि—

इदम्= इतनी वस्तुएँ तोमनोरथम्= मनोरथकोअस्ति= है ही,
मया= हमनेप्राप्ये= प्राप्त (पूरा)इदम्= इतना
अद्य= आजकर लेंगे।(धन)
लब्धम्= प्राप्त कर लीं
(और अब)इदम्= इतनापुनः= फिर
इमम्= इसधनम्= धन तोअपि= भी
मे= हमारे पासभविष्यति= हो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1048
Page 1048 scan

श्लोक १४-१५ ]

  • साधक-संजीवनी *

१०४७

प्रकृतिवालोंका उद्देश्य धन इकट्ठा करने और भोग | हैं। तालपत्र यह है कि दोनोंके उद्देश्य भिन्न-भिन्न होनेसे
भोगनेका रहता है; अतः वे उन वृत्तियोंमें ही तल्लीन होते | दोनोंमें बड़ा भारी अन्तर है।

परिशिष्ट भाव— यहाँ भगवान् ग्यारहवें श्लोकमें कहे 'कामोपभोगपरमाः' पदकी व्याख्या करते हैं।

असौ मया हतः शत्रुर्हनिष्ये चापरानपि।

ईश्वरोऽहमहं भोगी सिद्धोऽहं बलवान्सुखी ॥ १४ ॥

असौ= वहअपि= भी (हम)भोगी= भोग भोगनेवाले हैं।
शत्रुः= शत्रु तोहनिष्ये= मार डालेंगे।अहम्

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1049
Page 1049 scan

१०४८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

आदयः= हम धनवान् हैं,सदृशः= समानदास्यामि= दान देंगे (और)
अभिजनवान्,अन्यः= दूसरामोदिष्ये= मौज करेंगे—
अस्मि= बहुत-सेकः= कौनइति= इस तरह
मनुष्य हमारे पासअस्ति= है?(वे)
हैं,यक्ष्ये= (हम) खूब यज्ञअज्ञानविमोहिताः= अज्ञानसे मोहित
मया= हमारेकरेंगे,रहते हैं।

व्याख्या —आसुर स्वभाववाले व्यक्ति अभिमानके परायण होकर इस प्रकारके मनोरथ करते हैं—

‘आदयोऽभिजनवानस्मि’ —कितना धन हमारे पास है! कितना सोना-चाँदी,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1050
Page 1050 scan

श्लोक १७ ]

  • साधक-संजीवनी *

१०४९

लेकर जितने मनोरथ बताये गये हैं, उन सबसे वे अच्छी तरहसे आवृत रहते हैं; अतः उनसे वे कभी छूटते नहीं। जैसे मछली जालमें फँस जाती है, ऐसे ही वे प्राणी मनोरथरूप मोहजालमें फँसे रहते हैं। उनके मनोरथोंमें भी केवल एक तरफ ही वृत्ति नहीं होती, प्रत्युत दूसरी तरफ भी वृत्ति रहती है; जैसे—इतना धन तो मिल जायगा, पर उसमें अमुक-अमुक बाधा लग जायगी तो? हमारे पास दो नम्बरकी इतनी पूँजी है, इसका पता राजकीय अधिकारियोंको लग जायगा तो? हमारे मुनीम, नौकर आदि हमारी शिकायत कर देंगे तो? हम अमुक व्यक्तिको मार देंगे, पर हमारी न चली और दशा विपरीत हो गयी तो? हम अमुकका नुकसान करेंगे, पर उससे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1051
Page 1051 scan

१०५०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

हमारी प्रशंसा होनी चाहिये। वर्ण, आश्रम, विद्या, बुद्धि, पद, अधिकार, योग्यता आदिमें हम सब तरहसे श्रेष्ठ हैं; अतः सब लोगोंको हमारे अनुकूल चलना चाहिये।

‘सत्त्वाः’ —वे किसीके सामने नम्र नहीं होते, नमते नहीं। कोई सन्त-महात्मा या अवतारी भगवान् ही सामने क्यों न आ जायें, तो भी वे उनको नमस्कार नहीं करेंगे। वे तो अपने-आपको ही ऊँचा समझते हैं, फिर किसके सामने नम्रता करें और किसको नमस्कार करें! कहीं किसी कारणसे परवश होकर लोगोंके सामने झुकना भी पड़े, तो अभिमानसहित ही झुकेंगे। इस प्रकार उनमें बहुत ज्यादा ऐंट-अकड़ रहती है।

‘धनमानमदान्विताः’ —वे धन और मानके मदसे सदा चूर रहते हैं। उनमें धनका, अपने जनोंका, जमीन-जायदाद और मकान आदिका मद (नशा) होता है। इधर-उधर पहचान हो जाती है, तो उसका भी उनके मनमें मद होता है कि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1052
Page 1052 scan

श्लोक १८ ]

  • साधक-संजीवनी *

१०५१

आसन लगाकर बैठ जायेंगे, भजन-ध्यान करने लग जायेंगे, माला घुमाने लग जायेंगे। परन्तु कोई देखनेवाला न हो तो बातचीतमें लग जायेंगे, ताश-चौपड़ खेलेंगे अथवा सो जायेंगे। ऐसा जो साधन-भजन होता है, वह केवल इसलिये कि दूसरे मुझे अच्छा मानें, भक्त मानें और मेरी प्रशंसा करें, मेरा आदर-सम्मान करें, मुझे पैसे मिलें, लोगोंमें मेरा नाम हो जाय, आदि। इस प्रकार यह साधन-भजन भगवान्‌का तो नाममात्रके लिये होता है, पर वास्तवमें साधन-भजन होता है अपने नामका, अपने शरीरका, पैसोंका। इस प्रकार आसुरी

प्रकृतिवालोंके विषयमें कहाँतक कहा जाय?
'अविधिपूर्वकम्'—वे आसुर मनुष्य शास्त्रविधिको तो मानते ही नहीं, सदा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1053
Page 1053 scan

१०५२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

आज्ञा-भंग करके मेरे साथ द्वेष रखनेवाला मनुष्य निश्चित ही नरकोंमें गिरता है।'

वे अपने अन्तःकरणमें विराजमान परमात्माके साथ भी विरोध करते हैं अर्थात् हृदयमें जो अच्छी स्फुरणाएँ होती हैं, सिद्धान्तकी अच्छी बातें आती हैं, उनकी वे उपेक्षा-तिरस्कार करते हैं, उनको मानते नहीं। वे दूसरे लोगोंकी अवज्ञा करते हैं, उनका तिरस्कार करते हैं, अपमान करते हैं, उनको दुःख देते हैं, उनसे अच्छी तरहसे द्वेष रखते हैं। यह सब उन प्राणियोंके रूपमें भगवान्के साथ द्वेष करना है।

‘अध्यमूयकाः’ —वे मेरे और दूसरोंके गुणोंमें दोष-दृष्टि रखते हैं। मेरे विषयमें वे कहते हैं कि भगवान् बड़े पक्षपाती हैं; वे भक्तोंकी तो रक्षा करते हैं और दूसरोंका विनाश करते हैं,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1054
Page 1054 scan

श्लोक २० ]

  • साधक-संजीवनी *

१०५३

प्रकृतिके अंश शरीरमें राग अधिक होनेसे आसुरी-सम्पत्ति अधिक आती है; क्योंकि भगवान्ने कामना-(राग-) को सम्पूर्ण पापोंमें हेतु बताया है (तीसरे अध्यायका सैतीसवाँ श्लोक)। उस कामनाके बढ़ जानेसे आसुरी-सम्पत्ति बढ़ती ही चली जाती है। जैसे धनकी अधिक कामना बढ़नेसे झूठ, कपट, छल आदि दोष विशेषतासे बढ़ जाते हैं और वृत्तियोंमें भी अधिक-से-अधिक धन कैसे मिले—ऐसा लोभ बढ़ जाता है। फिर मनुष्य अनुचित रीतिसे, छिपावसे, चोरीसे धन लेनेकी इच्छा करता है। इससे भी अधिक लोभ बढ़ जाता है, तो फिर मनुष्य डकैती करने लग जाता है और थोड़े धनके लिये मनुष्यकी हत्या कर देनेमें भी नहीं हिचकता। इस प्रकार उसमें क्रूरता बढ़ती रहती है और उसका स्वभाव

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1055
Page 1055 scan

१०५४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

‘मामप्राप्यैव’ पदसे भगवान् पश्चात्तापके साथ कहते हैं कि अत्यन्त कृपा करके मैंने जीवोंको मनुष्यशरीर देकर इन्हें अपना उद्धार करनेका मौका दिया और यह विश्वास किया कि ये अपना उद्धार अवश्य कर लेंगे; परन्तु ये नराधम इतने मूढ़ और विश्वासघाती निकले कि जिस शरीरसे मेरी प्राप्ति करनी थी, उससे मेरी प्राप्ति न करके उलटे अधम गतिको चले गये!

मनुष्यशरीर प्राप्त हो जानेके बाद वह कैसा ही आचरणवाला क्यों न हो अर्थात् दुराचारी-से-दुराचारी क्यों न हो, वह भी यदि चाहे तो थोड़े-से-थोड़े समयमें (गीता—नवें अध्यायका तीसवाँ-इकतीसवाँ श्लोक) और जीवनके अन्तकालमें (गीता—आठवें अध्यायका पाँचवाँ श्लोक) भी भगवान्को प्राप्त कर सकता है। कारण कि ‘समोऽहं सर्वभूतेषु’ (गीता ९।२९) कहकर भगवान्ने अपनी प्राप्ति सबके लिये अर्थात्

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1056
Page 1056 scan

श्लोक २१ ]

  • साधक-संजीवनी *

१०५५

है। इसी प्रकार जो स्वर्गप्राप्तिकी कामनासे यहाँ शुभ कर्म करते हैं, और मरनेके बाद उन कर्मोंके अनुसार स्वर्गमें जाते हैं, वहाँ उनके कर्मोंका फलभाग तो हो जाता है, पर

उनके स्वभावका परिवर्तन नहीं होता अर्थात् उनकी अहंतामें परिवर्तन नहीं होता। स्वभावको बदलनेका, शुद्ध बनानेका मौका तो मनुष्य-शरीरमें ही है।

सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें भगवान्ने कहा कि ये जीव मनुष्य-शरीरमें मेरी प्राप्तिका अवसर पाकर भी मुझे प्राप्त नहीं करते, जिससे मुझे उनको अधम योनिमें भेजना पड़ता है। उनका अधम योनिमें और अधम गति-(नरक-) में जानेका मूल कारण क्या है—इसको भगवान् आगेके श्लोकमें बताते हैं।

**त्रिविधं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1057
Page 1057 scan

१०५६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

इच्छाको लेकर 'काम' और संग्रहकी इच्छाको लेकर 'लोभ' आता है और इन दोनोंमें बाधा पड़नेपर 'क्रोध' आता है। जब काम, क्रोध और लोभ—तीनों अधिक बढ़ जाते हैं, तब 'मोह' होता है।

कामसे क्रोध पैदा होता है और क्रोधसे सम्मोह हो जाता है (गीता—दूसरे अध्यायका बासठवाँ-तिरसठवाँ श्लोक)। यदि कामनामें बाधा न पड़े, तो लोभ पैदा होता है और लोभसे सम्मोह हो जाता है। वास्तवमें यह 'काम' ही क्रोध और लोभका रूप धारण कर लेता है। सम्मोह हो जानेपर तमोगुण आ जाता है। फिर तो पूरी आसुरी-सम्पत्ति आ जाती है।

'नाशनमात्मनः' —काम, क्रोध और लोभ—ये तीनों मनुष्यका पतन करनेवाले हैं। जिनका उद्देश्य भोग भोगना और संग्रह करना होता

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1058
Page 1058 scan

श्लोक २३ ]

  • साधक-संजीवनी *

१०५७

होता है—इस तरफ वे ध्यान कम देते हैं। इस कमीके कारण ही साधन करते हुए सदाचार भी होते रहते हैं और दुराचार भी होते रहते हैं; सदगुण भी आते हैं और दुर्गुण भी साथ रहते हैं। जप, ध्यान, कीर्तन, सत्संग, स्वाध्याय, तीर्थ, व्रत आदि करके हम अपनेको शुद्ध बना लेंगे—ऐसा भाव साधकमें विशेष रहता है; परन्तु जो हमें अशुद्ध कर रहे हैं, उन दुर्गुण-दुराचारोंको हटानेका खयाल साधकमें कम रहता है, इसलिये—

आसुप्तेरामुते कालं नयेद् वेदान्तचित्तया।
न वा दद्यादवसरं कामादीनां मनागपि॥

नींद खुलनेसे लेकर नींद आनेतक और जिस दिन पता लगे, उस दिनेसे लेकर मौत आनेतक—सब-का-सब समय परमात्मतत्त्वके (सगुण-निर्गुणके)

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1059
Page 1059 scan

१०५८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

यः= जो मनुष्यसः= वह
शास्त्रविधिम्= शास्त्रविधिकोन= न
उत्सृज्य= छोड़करसिद्धिम्= सिद्धि ( अन्तः-करणकी शुद्धि)-को,
कामकारतः= अपनी इच्छासे मनमानान= न
वर्तते= आचरण करता है,सुखम्= सुख (शान्ति)-को

व्याख्या—[सत्रहवें अध्यायका अट्टाईसवाँ श्लोक भी इससे मिलता-जुलता है।]

'यः शास्त्रविधिमुत्सृज्य वर्तते'—जो लोग शास्त्रविधिकी अवहेलना करके शास्त्रविहित यज्ञ करते हैं, दान करते हैं, परोपकार करते हैं, दुनियाके लाभके लिये तरह-तरहके कई अच्छे-अच्छे काम करते हैं; परन्तु वह सब करते हैं—'कामकारतः' * अर्थात् शास्त्रविधिकी तरफ ध्यान न देकर अपने मनमाने ढंगसे करते हैं। मनमाने ढंगसे करनेमें कारण यह है कि उनके भीतर जो काम, क्रोध आदि पड़े रहते हैं, उनकी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1060
Page 1060 scan

श्लोक २४ ]

  • साधक-संजीवनी *

१०५९

सिद्धि, सुख और परमगतिके न मिलनेका तात्पर्य यह है कि वे आचरण तो श्रेष्ठ करते हैं, जिससे उन्हें सिद्धि, सुख और परमगतिकी प्राप्ति हो सके; परन्तु भीतरमें काम, क्रोध, लोभ, अभिमान आदि रहनेसे उनके अच्छे आचरण भी बुराईमें ही चले जाते हैं। इससे उनको उपर्युक्त चीजें

नहीं मिलतीं। यदि ऐसा मान लिया जाय कि उनके आचरण ही बुरे होते हैं, तो भगवान्का 'न स सिद्धिमवाप्नोति न सुखं न परां गतिम्'—ऐसा कहना बनेगा ही नहीं; क्योंकि प्राप्ति होनेपर ही निषेध होता है—'प्राप्नोत्सत्यां निषेधः'।

परिशिष्ट भाव —आसुर मनुष्य अभिमानके कारण अपनेको सिद्ध और सुखी मानते हैं—'सिद्धोऽहं बलवान्मुखी' (गीता १६।१४),

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1061
Page 1061 scan

१०६०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १६ ]

रचना चाहिये। शास्त्रकी आज्ञा समझकर ही तुझे कर्तव्य-कर्म करना चाहिये। इसका तात्पर्य यह है कि युद्धरूप क्रिया बाँधनेवाली नहीं है, प्रत्युत स्वार्थ और अभिमान रखकर की हुई शास्त्रीय क्रिया (यज्ञ, दान आदि) ही बाँधनेवाली होती है; और मनमाने ढंगसे (शास्त्र-विपरीत)-की हुई क्रिया तो पतन करनेवाली होती है।

स्वतः प्राप्त युद्धरूप क्रिया क्रूर और हिंसारूप दीखती हुई भी पापजनक नहीं होती (गीता—अठारहवें अध्यायका सैंतालीसवें श्लोक)। तात्पर्य है कि

परिशिष्ट भाव —सातवें श्लोकमें भगवान्ने कहा था कि आसुर स्वभाववाले मनुष्य कर्तव्य-अकर्तव्यको नहीं जानते। यहाँ भगवान् बताते हैं कि वह आसुर स्वभाव शास्त्रके अनुसार आचरण करनेसे ही मिटेगा।

यहाँ शंका हो सकती है कि जो शास्त्र पढ़े हुए

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 1062
Page 1062 scan

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥

अथ सप्तदशोऽध्यायः

अवतरणिका—

सोलहवें अध्यायके तेईसवें श्लोकमें भगवान्ने शास्त्रविधिका त्याग करके मनमाने ढंगसे आचरण करनेवाले पुरुषोंको सिद्धि, सुख और परमगति न मिलनेकी बात कही। यह सुननेपर अर्जुनके मनमें आया कि शास्त्रविधिको ठीक-ठीक जाननेवाले लोग तो बहुत कम हैं। अधिक संख्यामें ऐसे ही लोग हैं, जो शास्त्रविधिको तो जानते नहीं, पर अपनी कुल-परम्परा, वर्ण, आश्रम, संस्कार आदिके अनुसार देवता आदिका श्रद्धापूर्वक यजन (पूजन) करते हैं। शास्त्रविधिका त्याग होनेसे ऐसे पुरुषोंकी नीची (आसुरी) स्थिति होनी चाहिये और श्रद्धा होनेसे ऊँची (दैवी) स्थिति

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in