श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 1052 of 1299
Read in contextश्लोक १८ ]
- साधक-संजीवनी *
१०५१
आसन लगाकर बैठ जायेंगे, भजन-ध्यान करने लग जायेंगे, माला घुमाने लग जायेंगे। परन्तु कोई देखनेवाला न हो तो बातचीतमें लग जायेंगे, ताश-चौपड़ खेलेंगे अथवा सो जायेंगे। ऐसा जो साधन-भजन होता है, वह केवल इसलिये कि दूसरे मुझे अच्छा मानें, भक्त मानें और मेरी प्रशंसा करें, मेरा आदर-सम्मान करें, मुझे पैसे मिलें, लोगोंमें मेरा नाम हो जाय, आदि। इस प्रकार यह साधन-भजन भगवान्का तो नाममात्रके लिये होता है, पर वास्तवमें साधन-भजन होता है अपने नामका, अपने शरीरका, पैसोंका। इस प्रकार आसुरी
प्रकृतिवालोंके विषयमें कहाँतक कहा जाय?
'अविधिपूर्वकम्'—वे आसुर मनुष्य शास्त्रविधिको तो मानते ही नहीं, सदा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in