Skip to content
SarvaKosh
श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

Page 966 of 1299

Read in context
Page 966
Page 966 scan

श्लोक ४ ]

  • साधक-संजीवनी *

९६५

'एव' पदका तात्पर्य है कि दूसरे सब आश्रयोंका त्याग

करके एकमात्र भगवान्का ही आश्रय ले। यही भाव गीतामें

'मामेव ये प्रपद्यन्ते' (७। १४), 'तमेव शरणं गच्छ'

(१८। ६२) और 'मामेकं शरणं व्रज' (१८। ६६)

पदोंमें भी आया है।

'प्रपद्ये' कहनेका अर्थ है - 'मैं शरण हूँ।' यहाँ शंका

हो सकती है कि भगवान् कैसे कहते हैं कि 'मैं शरण हूँ'?

क्या भगवान् भी किसीके शरण होते हैं? यदि शरण होते

हैं तो किसके शरण होते हैं? इसका समाधान यह है कि

भगवान् किसीके शरण नहीं होते; क्योंकि वे सर्वोपरि हैं।

केवल लोकशिक्षाके लिये भगवान् साधककी भाषामें

बोलकर साधकको यह बताते हैं कि वह 'मैं शरण हूँ'

ऐसी भावना करे।

'परमात्मा है' और 'मैं (स्वयं) हूँ' - इन दोनोंमें 'है'

के रूपमें एक ही परमात्मसत्ता विद्यमान है। 'मैं' के साथ

होनेसे ही 'है' का 'हूँ' में परिवर्तन हुआ है। यदि 'मैं'-

रूप एकदेशीय स्थितिको

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in