श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 963 of 1299
Read in context१६२
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १५ ]
भगवान्के सिवाय कुछ भी नहीं है।
‘असंगशस्त्रेण दृढेन छिन्त्वा’—इन पदोंमें आये ‘छिन्त्वा’ शब्दका अर्थ काटना अथवा नाश (अभाव) करना नहीं है, प्रत्युत सम्बन्ध-विच्छेद करना है। कारण कि यह संसार-वृक्ष भगवान्की अपरा प्रकृति होनेसे अव्यय है। स्वरूप असंग है—‘असंगो ह्ययं पुरुषः’ (बृहदा० ४।३।१५)। स्वरूपमें गुणसंग नहीं है। गुणसंगसे ही जन्म-मरण होता है—‘कारणं गुणसंगोऽस्य सदसद्योजिनमसु’ (गीता १३।२१)। अतः स्वरूपकी असंगताका, निर्लिप्तताका, अजरता-अमरताका अनुभव करके उसमें स्थित होना ही संसार-वृक्षका छेदन करना है।
संसार रागके कारण ही दीखता है। जिस वस्तुमें राग होता है, उसी वस्तुकी सत्ता और महत्ता दीखती है। अगर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in