श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 956 of 1299
Read in contextश्लोक २ ]
- साधक-संजीवनी *
१५५
परिशिष्ट भाव —जगत्, जीव और परमात्मा—तीनों वासुदेवरूप ही हैं—‘वासुदेवः सर्वम्।’ इसीका यहाँ वृक्षरूपसे वर्णन किया गया है।
परिवर्तनशील होनेपर भी संसारको ‘अव्यय’ कहनेका तात्पर्य है कि संसारमें निरन्तर परिवर्तन होनेपर भी कुछ अव्यय (खर्चा) नहीं होता अर्थात् अन्त नहीं होता। जैसे समुद्रके ऊपर कितनी लहरें उठती दीखती हैं, ज्वार-भाटा आता है, पर उसका जल उतना ही रहता है, घटता-बढ़ता नहीं। ऐसे ही निरन्तर परिवर्तन दीखनेपर भी संसार अव्यय ही रहता है। कारण कि परिवर्तनरूप संसार भी परमात्माकी शक्ति ‘अपरा प्रकृति’ का कार्य होनेसे परमात्माका ही स्वरूप है—‘सदसच्चाहमर्जुन’ (गीता ९।१९)।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in