श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 741 of 1299
Read in context७४०
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १० ]
जगह—चौबीसवें और सताईसवें श्लोकमें ‘विद्धि’ तथा यहाँ इकतालीसवें श्लोकमें ‘अवगच्छ’ पदका प्रयोग करके ‘जानने’ की बात कही है।
‘अस्मि’ (मैं हूँ) पदका प्रयोग करनेका तात्पर्य विभूतियोंके मूल तत्त्वका लक्ष्य करानेमें है कि इन सब विभूतियोंके मूलमें मैं ही हूँ। कारण कि सत्रहवें श्लोकमें अर्जुनने पूछा था कि मैं आपको कैसे जानूँ, तो भगवान्ने ‘अस्मि’ का प्रयोग करके सब विभूतियोंमें अपनेको जाननेकी बात कही।
दो जगह ‘विद्धि’ पदका प्रयोग करनेका तात्पर्य मनुष्यको सावधान, सावचेत करानेमें है। मनुष्य दोके द्वारा सावचेत होता है—जानके द्वारा और शासनके द्वारा। ज्ञान गुरुके द्वारा प्राप्त होता है और शासन स्वयं राजा करता है। अतः चौबीसवें श्लोकमें जहाँ गुरु बृहस्पतिका वर्णन आया है, वहाँ ‘विद्धि’ कहनेका तात्पर्य है कि तुमलोग
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in