श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 653 of 1299
Read in context६५२
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ९ ]
भगवान्ने सातवें अध्यायमें अपनेको 'सनातन बीज' बताया—'बीजं मां सर्वभूतानां विद्धि पार्थ सनातनम्' (७।१०)। अब यहाँ भगवान् अपनेको 'अव्यय बीज' बताते हैं—'बीजमव्ययम्'। कारण कि लौकिक बीज तो अंकुर पैदा करके नष्ट हो जाता है, पर भगवान्रूपी अलौकिक बीज अनन्त ब्रह्माण्ड पैदा करके भी ज्यों-का-त्यों रहता है, उसमें किंचिन्मात्र भी विकार नहीं होता। तात्पर्य है कि भगवान् सम्पूर्ण जगत्के आदिमें भी रहते हैं और अन्तमें भी रहते हैं। जो आदि और अन्तमें रहता है, वही मध्य-(वर्तमान-) में भी रहता है— यह सिद्धान्त है। जैसे अनेक तरहकी चीजें मिट्टीसे पैदा होती हैं, मिट्टीमें
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in