श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 582 of 1299
Read in contextश्लोक ४]
- साधक-संजीवनी *
५८९
महाप्रलयके समय परिपक्व होकर जब फल देनेके लिये उन्मुख होते हैं, तब भगवान्का संकल्प होता है। इस प्रकार जीवोंके कर्माकी प्रेरणासे भगवान्में 'मैं एक ही बहुत रूपोंसे हो जाऊँ'—यह संकल्प होता है।
मनुष्यमात्रके द्वारा विहित और निषिद्ध जितनी क्रियाएँ होती हैं, उन सब क्रियाओंका नाम 'कर्म' है। तात्पर्य है कि मुख्य कर्म तो भगवान्का संकल्प हुआ और उसके बाद कर्म-परम्परा चलती है।
परिशिष्ट भाव—'स्वभावोऽध्यात्ममुच्यते'— 'परा प्रकृति' भगवान्का स्वभाव है—'प्रकृतिं विद्धि मे पराम् ' (गीता ७।५)। प्रकृति कहो, चाहे स्वभाव कहो, एक ही बात है। यह परा प्रकृति अर्थात् जीव ही 'अध्यात्म' नामसे कहा गया है। इसको
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in