श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 575 of 1299
Read in context५७४
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ७ ]
उत्तर—‘अधिभूत’ अर्थात् सम्पूर्ण पांचभौतिक जगत् तत्त्वसे भगवान्का ही स्वरूप होनेसे अलौकिक है—‘अमृतं चैव मृत्युश्च सदसच्चाहमर्जुनं’ (गीता ९।१९) ‘अमृत और मृत्यु तथा सत् और असत् भी मैं ही हूँ’। भगवान्ने अर्जुनको जो विराट्रूप दिखाया था, वह भी दिव्य अर्थात् अलौकिक था। वह दिव्य विराट्रूप भगवान्ने अपने ही दिव्य शरीरके एक अंगमें दिखाया था। अतः भगवान्का ही विराट्रूप होनेसे यह पांचभौतिक जगत् भी अलौकिक ही है। भगवान्ने संसारमें अपनी विभूतियोंको भी दिव्य अर्थात् अलौकिक कहा है—‘दिव्या ह्यात्मविभूतयः’ (गीता १०।१९), ‘मम दिव्यानां विभूतीनाम्’ (१०।४०)। परन्तु जीवको अज्ञानवश अपनी बुद्धिसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in