श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 389 of 1299
Read in context३८८ * श्रीमद्भगवद्गीता * [ अध्याय ५
सदसद्योनिजन्मसु' (गीता १३।२१)। असत्का संग
सर्वथा मिटनेपर पुनरावृत्तिका प्रश्न ही पैदा नहीं होता।
जो वस्तु एकदेशीय होती है, उसीका आना-जाना होता
है। जो वस्तु सर्वत्र परिपूर्ण है, वह कहाँसे आये और कहाँ
जाय ? परमात्मा सम्पूर्ण देश, काल, वस्तु, परिस्थिति आदिमें
एकरस परिपूर्ण रहते हैं। उनका कहीं आना-जाना नहीं होता।
इसलिये जो महापुरुष परमात्मस्वरूप ही हो जाते हैं, उनका
भी कहीं आना-जाना नहीं होता। श्रुति कहती है—
'न तस्य प्राणा उत्क्रामन्ति ब्रह्मैव सन् ब्रह्माप्येति'
(बृहदारण्यक० ४। ४। ६)
'उसके प्राणोंका उत्क्रमण नहीं होता; वह ब्रह्म ही
होकर ब्रह्मको प्राप्त होता है।'
उसके कहलानेवाले शरीरको लेकर ही यह कहा जाता
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in