श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
स्वामी रामसुखदास द्वारा
स्रोत: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (उद्गम)
पृष्ठ 382, कुल 1299 में से
संदर्भ में पढ़ेंश्लोक १३ ] * साधक-संजीवनी * ३८१
न होनेसे सांख्ययोगी उनकी क्रियाओंका कर्ता नहीं बनता।
यद्यपि सांख्ययोगीका शरीरके साथ किंचिन्मात्र भी सम्बन्ध
नहीं होता, तथापि लोगोंकी दृष्टिमें वह शरीरधारी ही
दीखता है। इसलिये उसे 'देही' कहा गया है।
'नवद्वारे पुरे'—शब्दादि विषयोंका सेवन करनेके
लिये दो कान, दो नेत्र, दो नासिकाछिद्र तथा एक मुख—
ये सात द्वार शरीरके ऊपरी भागमें हैं, और मल-मूत्रका
त्याग करनेके लिये गुदा और उपस्थ—ये दो द्वार शरीरके
निचले भागमें हैं। इन नौ द्वारोंवाले शरीरको 'पुर' अर्थात्
नगर कहनेका तात्पर्य यह है कि जैसे नगर और उसमें
रहनेवाला मनुष्य—दोनों अलग-अलग होते हैं, ऐसे ही यह
शरीर और इसमें रहनेका भाव रखनेवाला जीवात्मा—दोनों
अलग-अलग हैं। जैसे नगरमें रहनेवाला मनुष्य नगरमें
होनेवाली क्रियाओंको अपनी क्रियाएँ नहीं मानता, ऐसे ही
सांख्ययोगी शरीरमें होनेवाली क्रियाओंको अपनी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें