श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 356 of 1299
Read in contextश्लोक २ ] * साधक-संजीवनी * ३५५
लेनेको तैयार हूँ। आगे दूसरे अध्यायके सैंतीसवें श्लोकमें
भगवान् अर्जुनसे कहते हैं कि तेरे तो दोनों हाथोंमें लड्डू
हैं; यदि युद्धमें तू मारा गया तो तुझे स्वर्ग मिलेगा और जीत
गया तो राज्य मिलेगा। यदि अर्जुनके मनमें स्वर्ग और
संसारके राज्यकी किंचिन्मात्र भी इच्छा नहीं होती तो भगवान्
शायद ही ऐसा कहते। अतः अर्जुनके हृदयमें प्रतीत होनेवाला
वैराग्य वास्तविक नहीं है। परन्तु उनमें अपने कल्याणकी
इच्छा है, जो इस श्लोकमें भी दिखायी दे रही है।
सम्बन्ध—अब भगवान् अर्जुनके प्रश्नका उत्तर देते हैं।
श्रीभगवानुवाच
सन्न्यासः कर्मयोगश्च निःश्रेयसकरावुभौ।
तयोस्तु कर्मसन्न्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते ॥ २ ॥
श्रीभगवान् बोले—
सन्न्यासः =
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in