Skip to content
SarvaKosh
श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

Page 342 of 1299

Read in context
Page 342
Page 342 scan

श्लोक ३५ ]

  • साधक-संजीवनी *

३४९

आये ‘सर्वभूतानि चान्मनि’ पदोंसे भी इसी स्थितिका वर्णन किया गया है।

‘अथो मयि’—तत्त्वज्ञान प्राप्त करनेकी जो प्रचलित प्रक्रिया है, उसीके अनुसार भगवान् कह रहे हैं कि गुरुसे विधिपूर्वक (श्रवण, मनन और निदिध्यासनपूर्वक) तत्त्वज्ञान प्राप्त करनेपर साधक पहले अपने स्वरूपमें सम्पूर्ण प्राणियोंको देखता है—यह ‘त्वम्’ पदका अनुभव हुआ, फिर वह स्वरूपको तथा सम्पूर्ण प्राणियोंको एक सच्चिदानन्दधन परमात्मामें देखता है—यह ‘तत्’ पदका अनुभव हुआ। इस तरह उसको पहले ‘त्वम्’ (स्वरूप) का और फिर ‘तत्’ (परमात्मतत्त्व) के साथ ‘त्वम्’ की एकताका अनुभव हो जाता है। एक ब्रह्म-ही-ब्रह्म शेष रह जाता है। ऐसी अवस्थामें द्रष्टा, दृश्य और दर्शन—ये तीनों ही नहीं रहते। परन्तु लोगोंकी दृष्टिमें उसके अपने कहलानेवाले

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in