श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 340 of 1299
Read in contextश्लोक ३४ ]
- साधक-संजीवनी *
३३९
जाकर विधिपूर्वक ज्ञान प्राप्त करना१।
आगे चलकर भगवान्ने अद्वितीसवें श्लोकमें कहा है कि यही तत्त्वज्ञान तुझे अपना कर्तव्य-कर्म करते-करते (कर्मयोग सिद्ध होते ही) दूसरे किसी साधनके बिना स्वयं अपने-आपमें प्राप्त हो जायगा। उसके लिये किसी दूसरेके पास जानेकी जरूरत नहीं है।
‘प्रणिपातेन’ —ज्ञान-प्राप्तिके लिये गुरुके पास जाकर उन्हें साध्यां दण्डवत्-प्रणाम करे। तात्पर्य यह कि गुरुके पास नीच पुरुषकी तरह रहे—‘नीचवत् सेवेत सदगुरुम्’ , जिससे अपने शरीरसे गुरुका कभी निरादर, तिरस्कार न हो जाय। नम्रता, सरलता और जिज्ञासुभावसे उनके पास रहे और उनकी सेवा करे। अपने-आपको उनके समर्पित कर दे; उनके अधीन हो जाय। शरीर और वस्तुएँ—दोनों उनके अर्पण कर दे। साध्यां दण्डवत्-प्रणामसे अपना शरीर और सेवासे अपनी वस्तुएँ उनके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in