श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 331 of 1299
Read in context३३०
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ४ ]
व्याख्या— श्रोत्रादीनीन्द्रियाण्यन्ये संयमाग्निषु जुह्वति’—यहाँ संयरूप अग्नियोंमें इन्द्रियोंकी आहुति देनेको यज्ञ कहा गया है। तात्पर्य यह है कि एकांतकालमें श्रोत्र, त्वचा, नेत्र, रसना और प्राण—ये पाँचों इन्द्रियाँ अपने-अपने विषयों (क्रमशः शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध)—की ओर बिलकुल प्रवृत्त न हों। इन्द्रियाँ संयरूप ही बन जायँ। पूरा संयम तभी समझना चाहिये, जब इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि तथा अहम्—इन सबमेंसे राग-आसक्तिका सर्वथा अभाव हो जाय (गीता—दूसरे अध्यायका अट्टावनवाँ, उन्सठवाँ तथा अड़सठवाँ श्लोक)।
‘शब्दादीन्विषयानन्य इन्द्रियाग्निषु जुह्वति’ — शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध—ये पाँच विषय हैं। विषयोंका
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in