श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
Page 198 of 1299
Read in contextश्लोक १६ ]
- साधक-संजीवनी *
१९७
महाभारत) एवं भिन्न-भिन्न सम्प्रदायके आचार्यके अनुभव-वचन आदि समस्त वेदानुकूल सत्-शास्त्रोंको ग्रहण कर लेना चाहिये।
‘ब्रह्माक्षरसमुद्भवम्’ —यहाँ ‘ब्रह्म’ पद वेदका वाचक है। वेद सच्चिदानन्दधन परमात्मासे ही प्रकट हुए हैं (गीता १७।२३)। इस प्रकार परमात्मा सबके मूल हुए।
परमात्मासे वेद प्रकट होते हैं। वेद कर्तव्य-पालनकी विधि बताते हैं। मनुष्य उस कर्तव्यका विधिपूर्वक पालन करते हैं। कर्तव्य-कर्मके पालनसे यज्ञ होता है और यज्ञसे वर्षा होती है। वर्षासे अन्न होता है, अन्नसे प्राणी होते हैं और उन्हीं प्राणियोंमेंसे मनुष्य कर्तव्य-कर्मके पालनसे यज्ञ करते हैं*। इस तरह यह सुष्ठि-चक्र चल रहा है।
‘तस्मात्सर्वगतं ब्रह्म नित्यं यज्ञे प्रतिष्ठितम्’ —यहाँ ‘ब्रह्म’ पद
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in