Skip to content
SarvaKosh
श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

Page 191 of 1299

Read in context
Page 191
Page 191 scan

११०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

व्याख्या—‘इष्टान्भोगान्नि वो देवा दास्यन्ते यज्ञभाविताः’— यहाँ भी ‘इष्टभोग’ शब्दका अर्थ इच्छित पदार्थ नहीं हो सकता। कारण कि पीछेके (ग्यारहवें) श्लोकमें परम कल्याणको प्राप्त होनेकी बात आयी है और उसके हेतुके लिये यह (बारहवाँ) श्लोक है। भोगोंकी इच्छा रहते परम कल्याण कभी हो ही नहीं सकता। अतः यहाँ ‘इष्ट’ शब्द ‘यज्ञ’ धातुसे निष्पन्न होनेसे तथा ‘भोग’१ शब्दका अर्थ आवश्यक सामग्री होनेसे उपर्युक्त पदोंका अर्थ होगा—वे देवता तुमलोगोंको यज्ञ (कर्तव्य-कर्म) करनेकी आवश्यक सामग्री देते रहेंगे।

यहाँ ‘यज्ञभाविताः देवाः ’ पदोंका तात्पर्य है कि देवता तो अपना अधिकार समझकर मनुष्योंको आवश्यक सामग्री प्रदान करते ही हैं, केवल मनुष्योंको ही अपना कर्तव्य निभाना है।

‘तैर्दत्तानप्रदायैष्यो यो भुङ्क्ते’— ब्रह्माजीने

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in