सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)

रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक)

Rahim Ratnavali, edited by Mayashankar Yajnik

अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा

स्रोत: नवीनावृत्ति, गंगादशहरा सं. १९८५ (1928); काव्य-ग्रन्थरत्न-माला, रत्न ५ · साहित्य-सेवा-सदन, बुलानाला, काशी (प्रकाशक गयाप्रसाद शुक्ल; मुद्रक हितचिन्तक प्रेस, रामघाट, काशी) · 1928 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished263 पृष्ठ

पृष्ठ 200, कुल 263 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 200
पृष्ठ 200 स्कैन

रहीम-रत्नावली १२

ले गये तो भी उनको यह पदवी न मिली। बड़े की प्रशंसा सहज में हो जाती है, और छोटों की नहीं होती।

९३ दादुर—मेंढ़क।

सरवर—बराबरी।

भावार्थ—मेंढ़क, मोर, किसान, सब का जी मेघ में लगा रहता है कि वृष्टि हो और चातक को भी मेघ की ही रटना लगी रहती है, परन्तु चातक की बराबरी इनमें से कोई भी नहीं कर सकता। चातक को तो मेघ ही की रटन लगी रहती है।

९४ दुःख में ही तो ईश्वर याद आता है, विपत्ति ही भगवान की ओर मनको मोड़ती है।

९५ इस दोहे के उत्तरार्ध का पाठ निम्नलिखित भी मिलता है 'रहिमन भली सो दीनता नरो सो देवता होय' जिसका यह अर्थ होता है कि देवता सबको देखते हैं किन्तु उनको कोई नहीं देखता। दीनता के कारण दीन मनुष्य की भी यही दशा हो जाती है। अतएव दीनता में मनुष्य देवता हो जाता है।

९६ नट-कुण्डली—कलाबाजी दिखाने का चक्र, जिसमें से शरीर सिकोड़ कर नट कूद जाता है। दोहे की प्रशंसा में 'बिहारी' का वाक्य याद आता है—

'देखत को छोटो लगे, घाव करे गंभीर'।

९७ भावार्थ—रहीम की दुर्दशा सुनकर लोग तो हँसी करते हैं और रहीम का धीरज छूट जाता है। परन्तु भगवान् ही एक ऐसे हैं जो दुःख सुनते हैं और सुन कर उपकार भी करते हैं।

९८ दुरथल—बुरा स्थान।

घूर—घूरा; कूड़ा जमा करने का स्थान वा जमा किया हुआ कतवार।

९९ हित—प्रीति।

भावार्थ—जब बुरे दिन आते हैं तो जान पहिचान के लोग भी