प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)
Prabandha Chintamani with Hindi Translation
मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
प्रबन्धचिन्तामणि जैन आचार्य मेरुतुङ्ग की संस्कृत रचना है, जिसे उन्होंने १३०४ ई. के आसपास पूरा किया। 'प्रबन्ध' उन छोटे ऐतिहासिक कथानकों को कहते हैं जिनमें राजाओं, मन्त्रियों, कवियों और आचार्यों से जुड़ी घटनाएँ और किंवदन्तियाँ एक साथ गुँथी रहती हैं। गुजरात और मालवा के मध्यकालीन इतिहास के लिए यह ग्रन्थ आज भी सबसे अधिक उद्धृत स्रोतों में है।
पाँच प्रकाशों में फैली इन कथाओं में विक्रमादित्य और सातवाहन, चावड़ा वंश के वनराज, मालवा के मुञ्ज और भोज, तैलप के हाथों मुञ्ज के बन्दी होने का प्रसंग, चौलुक्य राजा मूलराज, भीम, सिद्धराज जयसिंह और कुमारपाल, तथा मन्त्री वस्तुपाल और तेजपाल जैसे पात्र आते हैं। बीच-बीच में कवियों की सूक्तियाँ और श्लोक भी उद्धृत हैं।
यह सिंघी जैन ग्रन्थमाला का तीसरा ग्रन्थ, यानी प्रबन्धचिन्तामणि का हिन्दी भाषान्तर है। ग्रन्थमाला के सम्पादक और संचालक मुनि जिनविजय थे और हिन्दी अनुवाद आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का है। द्विवेदी जी की सहज गद्य-शैली इन कथाओं को आज के पाठक के लिए भी पठनीय बनाती है। १८१ पृष्ठों के इस संस्करण से इतिहास के विद्यार्थी और कथा-साहित्य के प्रेमी, दोनों लाभ उठा सकते हैं।
कुमारपाल राजाका अहिंसाके साथ विवाह-संबन्धका रूपकात्मक प्रबन्ध [ १५५
करना रहने दे ! मैं तो अनुकूल प्रेमीको चाहती हूँ । पुरुष प्रायः परुष आशयवाले, और नाना प्रकारके
अनुरागवाले होते हैं; उनसे मेरा क्या काम है । क्यों कि-
रूप यौवन सम्पन्ना कन्याका अविवाहित भी रहना वरन् अच्छा है, किन्तु कलाहीन, अननुकूल, कु-पतिसे
विडंबित होना [ अच्छा ] नहीं ॥ ३ ॥
पर सुनो, - अगर दरिद्र हो कर भी पति जो प्रियकारी हो तो उससे विवाहित स्त्रीको जैसा सुख होता है
वैसा सुख ईश्वर ( बड़े धनसंपन्न ) से भी नहीं प्राप्त होता । [ देखो न ] भागीरथी ( गंगा )
को शिव तो शिरपर धारण करते हैं, पर लक्ष्मीके पति ( विष्णु ) उसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१५६ ] प्रबन्धचिन्तामणि
गुरुभक्ति, देशविरति, समिति, गुप्ति आदि सखियाँ वरातिन बन कर मंगल गान कर रहीं थीं; अमारि-घोषणाके
पटह बज रहे थे; परिग्रह-परिमाणरूप व्रतके मिषसे याचक जनोंको यथेष्ट दान दिया जा रहा था; पापरूप
कचरेको दूर हटाया जा रहा था; सद्बोध पुष्पोंसे सन्मार्गकी राजवीथियाँ सुगंधित की जा रही थीं; तब कन्याकी
माँ अनुकंपा महादेवी ने श्रीअर्हन् के साक्षी रहते प्रोक्षण किया। इस प्रकार उस राजाने अहिंसाका-
पाणिग्रहण किया। उस समय, तारामेळुक पर्वमें परमानन्द हुआ। इसके बाद, नवांगवेदी महोत्सवके स्थानमें,
३६ हजार श्लोक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें