प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)
Prabandha Chintamani with Hindi Translation
मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
प्रबन्धचिन्तामणि जैन आचार्य मेरुतुङ्ग की संस्कृत रचना है, जिसे उन्होंने १३०४ ई. के आसपास पूरा किया। 'प्रबन्ध' उन छोटे ऐतिहासिक कथानकों को कहते हैं जिनमें राजाओं, मन्त्रियों, कवियों और आचार्यों से जुड़ी घटनाएँ और किंवदन्तियाँ एक साथ गुँथी रहती हैं। गुजरात और मालवा के मध्यकालीन इतिहास के लिए यह ग्रन्थ आज भी सबसे अधिक उद्धृत स्रोतों में है।
पाँच प्रकाशों में फैली इन कथाओं में विक्रमादित्य और सातवाहन, चावड़ा वंश के वनराज, मालवा के मुञ्ज और भोज, तैलप के हाथों मुञ्ज के बन्दी होने का प्रसंग, चौलुक्य राजा मूलराज, भीम, सिद्धराज जयसिंह और कुमारपाल, तथा मन्त्री वस्तुपाल और तेजपाल जैसे पात्र आते हैं। बीच-बीच में कवियों की सूक्तियाँ और श्लोक भी उद्धृत हैं।
यह सिंघी जैन ग्रन्थमाला का तीसरा ग्रन्थ, यानी प्रबन्धचिन्तामणि का हिन्दी भाषान्तर है। ग्रन्थमाला के सम्पादक और संचालक मुनि जिनविजय थे और हिन्दी अनुवाद आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का है। द्विवेदी जी की सहज गद्य-शैली इन कथाओं को आज के पाठक के लिए भी पठनीय बनाती है। १८१ पृष्ठों के इस संस्करण से इतिहास के विद्यार्थी और कथा-साहित्य के प्रेमी, दोनों लाभ उठा सकते हैं।
११६ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
हेमचन्द्र सूरिको लूता रोग लगना ।
१६९) अब एक बार, कच्छप राज लक्षराज की महासती माताने जो मूलराज को शाप दिया
था कि उसके वंशजोंको लूता रोग हो जाया करेगा, तदनुसार, कुमार पालने जब गृहस्थ धर्म ( श्रावकपन )
के व्रत ग्रहण किये तब उसने अपना राज्य गुरु श्री हेम चन्द्र को समर्पण कर दिया था, इसलिये उसी छिद्रमे (इस
राज्यसम्बन्धके छलसे) सूरिको भी वह लूता रोग संक्रमित हुआ। इसे देख सभी राजलोकके साथ राजा दु खित
हुआ, तब प्रभुने प्रणिधानसे अपनी आयु प्रवल समझ कर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण १६९-१७५ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ ११७
[ १३२ ] इसने लड़ाईमें तो वीरोंके भी सामने अपने पैर उठाये, पर उनकी स्त्रियोंके सामने तो वह
अपना मुख ही नीचा कर लेता था ।
[ १३३ ] हृदय ( छाती ) में लगे हुए जिसके बाणसे क्लान्त हो कर, जाँगलके राजाने तो अपना
सिर घुमाया ही पर उसकी प्रशंसा करने वालों दूसरोंने भी अपना सिर घूमाया ।
[ १३४ ] कौङ्कण देश का नरेश, जो मारे गर्वके रत्नमय मुकुटकी प्रभासे चरुचकित ऐसे अपने
सिरको न नवाना चाहा तो इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का पंक्ति-दर-पंक्ति लिप्यंतरण है:
[ ११८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
देवमंदिर पुत्रोंके हवाले किये और यह कहा कि—'मेरे मरे बाद भक्तिपूर्वक इनकी खूब देख भाल रखना'—ऐसा
कह कर ज्यों ही वह अन्तिम दशाकी प्रतीक्षा करता है त्यों ही उसके छोटे लडकेने उन मन्दिरोंको तोड-फोड
डाला । तब उसका शब्द सुन कर वह बोला—'अरे पुत्राधम, श्रीमान् अजयदेव ने भी पिताके परलोक
जानेके बाद, उनके बनाये धर्मस्थानोंको तुड़वाया, और तू तो अभी मेरे जीते ही इन्हें तोड़ रहा है; इस लिये तू
तो अधमसे भी अधम हुआ'। उसका यह प्रसङ्गोचित आलाप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण १७६-१७९ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ ११९
महाकवि रामचन्द्रकी हत्या ।
१७७) इसके बाद, सो प्रबन्धोंका कर्ता [महाकवि] रामचन्द्र उस नीच राजाके द्वारा [मार डालनेके
लिये ] जलती हुई ताम्रपट्टिका पर बिठाया जाने लगा तो उसी अवस्थामें वह यह कहता हुआ कि-
२०९. जिसने सचराचर पृथ्वीपीठके सिर पर पैर रखा उस सूर्यका अब अस्तगमन होता है तो वह
चिरकालके लिये हो ।
अपने दाँतोंसे जीभ काट कर मृत्यु प्राप्त हुआ और फिर उस मरे हुएको ही उसने मार डाला ।
इस प्रकार रामचंद्रका प्रबन्ध समाप्त हुआ ।
*
मंत्री
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१२० ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
[ १४५ ] जिसके काटे हुए म्लेच्छ कपालके स्थलकी ऊचाईको देखता हुआ अर्बुद गिरि अपने पिता
प्रालेयगिरि (हिमालय) की याद भूल जाता है ।
[ १४६ ] विधाताके, उस कल्पद्रुमके अङ्कुरको शीघ्र ही नष्ट करनेके बाद, उसका छोटा भाई श्रीभीम
नामक [ नया ] पौधा उगा।
*
१८०) स० १२३३ से ले कर [ १२९६ तक ] ६३ वर्ष श्री भीम देव ने राज्य किया ।
[ १४७ ] यह भीम राजा, जो राजहंसोंका दमन करने वाला है कदापि उस भीमसेन के समान नहीं
कहा जाता जो बकापकारी ( बकासुरका नाश करने वाला ) था ।
यह राजा जब राज्य कर रहा था तो सोहड नामक मालव देश का राजा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण १८४-१८६ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ १२१
१८३) इसके बाद, यह वीर धवल क्षत्रिय, जब कुछ कुछ समझने लायक हुआ तो अपनी माताका
यह वृत्तान्त जान कर लज्जित हुआ और अपने ही पिताकी सेनामें आ कर रहा । वह जन्मसे ही 'उदारता,
गंभीरता, स्थिरता, नीति, विनय, औचित्य, दया, दान और चतुरता आदि गुणोंसे युक्त था। उसने अपनी
शालीनतासे किसी कंटक ग्रस्त भूमिको अपने अधिकारमें किया और फिर पिताने भी कृपा करके कुछ देश दे
दिया । चाहड नामक ब्राह्मणको मंत्री बना कर वह राजकारभार चलाने लगा। वहाँ पर, उस समय, आये
हुए प्राग्वाटवंशी पत्तन निवासी मंत्री तेजपाल के साथ उसकी मित्रता हुई।
*
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१२२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
एक बार बड़े क्रोधसे 'पशुपाल' कह कर उसे अपमानित किया । यह धैर्य धारण करके बोला- 'दोनोंमेंसे
कोई एक तो होगा ही । (अर्थात् या तो मैं गँवार हूं या मेरी बातको नहीं समझने वाले आप गँवार होंगे )
उसकी वचनचातुरीसे चित्तमें चमत्कृत हो कर मंत्रीने कहा - 'विज्ञ ! तुम्हारे उपदेशकी ध्वनिको मैं समझ नहीं
सका । अब यथार्थ बात बताओ ।' ऐसा आदेश पा कर वह वाग्मी बोला कि- 'जिस रसमय ताजी
रसोईको आप खाते हैं वह पूर्वजन्मके पुण्यका फल है अतएव मैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण १८७ ] कुमारपालादि प्रबन्ध । [ १२३
[ १५८ ] जिसने यहाँ पर ( स्तंभतीर्थमें ) भवसागरको पार करनेके लिये नौकारूप ब्रह्मपुरी बनवाई
जिसमें पुरुष तो सामगान करते थे और नारियाँ उसका यशोगान करती थीं ।
[ १५९ ] अपने शुभ्र ऐसे कीर्तिकूट रूप पटसे, दसों दिशाओंका वेष्टन करते हुए स्पष्ट रूपसे, इसने
मानों दसों दिशाओंको श्वेताम्बर व्रती बनाया ।
[ १६० ] जिस तारितात्माने ऐसी पौषधशालायें बनाईं जो भीतरसे तो श्वेताम्बरोंसे ( श्वेताम्बर यतियोंके
निवाससे ) और बाहर सुधा ( चूनापोती ) से विशुद्ध थीं ।
[ १६१ ] जिसकी पौषधशालाओंमें स्त्रीरहित ऐसे यति वास करते हैं जिनको आत्मभू ( पुनर्जन्म
तथा पुनर्जन्म ) की कोई
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[ ६२४ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
पाषाणके बने हुए सोलह खंबे पावक पर्वत परसे जलमार्ग द्वारा मँगवाये । जब ये खंबे समुद्रके किनारे उतारे
जाने लगे तो उनमेंसे एक स्तंभ इस प्रकार कीचडमें डूब गया कि खोजने पर भी न मिला। उसके बदले
अन्य पाषाणका स्तंभ लगा कर वह प्रासाद पूरा किया गया । दूसरे साल समुद्रके पानीकी भरतीके सबबसे
वही खंबा कीचडसे बाहर निकल आया । मंत्रीकी आज्ञासे वह खंबा उसकी जगह पर लगाया जाने लगा तो
किसी पुरुषने आ कर कहा कि - ' प्रासाद फट गया है'। यह निवेदन करनेको आये हुए पुरुषको भी उस
मंत्रीने सोनेकी जीभ इनाममें दी। चतुर आदमियोंने पूछा कि 'यह क्या बात है?' इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण १८७-१८८ ] कुमारपालादि प्रबन्ध , [ १२५
आवश्यक - वंदना निर्युक्तिमें कहा है कि-
२१८. तीर्थंकरोंके गुण उनकी प्रतिमा ( मूर्ति ) में नहीं हैं, यह निःसंशय जानता हुआ भी यह
तीर्थंकर है ऐसा मान कर उसको नमस्कार करने वाला विपुल कर्मनिर्जरा ( कर्मका नाश )
प्राप्त करता है।
२१९. इसी प्रकार, जिन देवके प्रज्ञापन किये हुए लिंग (वेष) को नमस्कार करना भी विपुल निर्जराका
हेतु है। यद्यपि यह गुणहीन होता है तथापि अध्यात्म शुद्धिके लिये उसे वन्दन करना उचित है।
इस प्रकार उनके उपदेशसे अपने सम्यक्त्व रूप दर्पणको मांज कर विशेष रूपसे दर्शन ( संप्रदाय )
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१२६ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
[ १६६ ] जहाँ लक्ष्मी है वहाँ सरस्वती नहीं है, जहाँ ये दोनों हैं वहाँ विनय नहीं है । पर हे
यशोवीर, यह बड़ा आश्चर्य है कि तुममें ये तीनों विद्यमान हैं ।
[ १६७ ] वस्तुपाल और यशोवीर ये दोनों सचमुच ही वाग्देवता ( सरस्वती ) के पुत्र हैं, नहीं
तो फिर इन दोनोंका दान करनेमें एक ही जैसा स्वभाव कैसे होता ।
इस प्रकार श्री शत्रुंजयादि तीर्थोंकी यात्राका प्रबंध समाप्त हुआ ।
*
वस्तुपालका शंखराजके साथ युद्ध करना ।
[८९] स्तंभतीर्थमें, सइद ( सय्यद ) नामक नौवित्तक ( जहाजी व्यापारी ) से
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण १८९-१९१ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ १२७
१९०) इसके बाद, एक दूसरे अवसर पर, श्रीसोमेश्वर कवि ने यह काव्य कहा -
२२३. हे सचिव ! आपका [ बनाया हुआ ] तड़ाग जिसमें चक्रवाक पक्षी चल रहे हैं और आति ( एक
प्रकारके पक्षी जिसको देशभाषामें आड कहते हैं) क्रीड़ा कर रहे हैं, वह, अत्यन्त प्रशंसित ऐसे हंसोंसे, कमल
को छू कर हिलोले लेती हुई तरंगोंसे, अन्तर्गभीर जलोंसे, और चंचल बर्कोंके ग्रास होने के भयसे छिपे हुए
मत्स्योंसे, तथा किनारे पर उगे हुए वृक्षोंके नीचे सुखपूर्वक शयन किये हुई स्त्रियोंके गाये हुए गीतोंसे
शोभित हो रहा है ।
इसमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१२८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
२२८. धर्मच्छलका प्रयोग करके जो राजालोक ऋद्धि प्राप्त करते हैं, वह मांके शरीरको बेंच कर
पैसा कमानेके समान होती है ।
इस नीतिशास्त्रके उपदेशद्वारा, उन वृक (भेडियों) जैसोंके मुंहस उस छाग (बकरे) को छुड़ा कर और पाथेयादिसे
सस्कृत कर, तीर्थयात्रा करनेके लिये रवाना किया । कुछ सालके बाद, वह जब वापस लौट कर आया तो मन्त्रीने
फिर उचित सत्कारसे उसका आदर किया । इससे वह अपने स्थान पर पहुंच कर [अपने सुलतानके सामने] तीर्थ
यात्राका बखान करनेके बदले श्रीवस्तुपालके गुणोंका ही बखान करने लगा । इसके बाद वह सुलतान प्रति-
वर्ष मन्त्रीके पास
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण १९१-१९७ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ १२९
शोभनदेवके पास गई तो उसने कहा कि क्या- 'वैधव्यसे डर कर सन्धि कराने आई हो ?' तब अपने
वीरचूड़ामणि पति वीरधवलको उन्नत बनाती हुई वह बोली-'केवल पितृकुलके विनाशकी आशंकासे मैं बारंबार
ऐसा कह रही हूं। जब वह वीर घोडे पर चढ़ेगा तो ऐसा कौन सुभट है जो उसके सामने खड़ा रहेगा ?' यह
कह कर वह सक्रोध चली गई। लड़ाई छिड़ने पर वीरधवलको [ एक सख्त ] प्रहार लग गया और उसकी
व्यथासे व्याकुल हो कर वह जमीन पर गिर पड़ा। तब सुभटोंका दिल कुछ हिम्मत हारता हुआ देख, लवण-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३० ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
१३३. श्री वस्तुपालके अन्न-दान, जल-पान, और धर्मस्थानोंसे तो पृथ्वीतल, और यशसे सारा
आकाश-मंडल ढंक गया है। इसलिये स्थानाभावके कारण नहीं बैठ रहा हूं।
उसकी इस वाणीके निमित्त उचित पारितोषिक दे कर, उससे विदा मांग कर, मंत्रीने रास्तेमें प्रस्थान
किया। आंकेवालीया ग्रामकी एक गंवारु झोंपड़ीमें दामकी चटाई पर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें११. प्रकीर्णक प्रबन्ध ।
अब, यहाँपर पूर्वोक्त महापुरुषोंके चरित्रके वर्णनमें जो रह गये हैं उन तथा [वैसे ही] अन्य चरित्रोंका
वर्णन इस प्रकीर्णक-प्रकाशमें प्रारंभ किया जाता है । वे इस प्रकार हैं-
विक्रमादित्यकी पात्रपरीक्षा ।
१९८) उस अवन्तीपुरी में, जिसके निकट ही सिप्रा नदी बह रही है, प्राचीन कालमें श्री विक्रमादित्य
राजा राज्य करता था। उसने सुना कि उसके सत्रागारमें विदेशी लोग भोजनके अनन्तर जो सो जाते हैं वे फिर
नहीं उठ पाते (अर्थात् मर जाते हैं); इससे विस्मयसे मनमें चकित हो कर राजाने कारण जानना चाहा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१३२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ पञ्चम प्रकाश
राजा शिलादित्य और मल्लवादी सूरिका प्रबन्ध।
२००) खेडा नामक महास्थानमें, देवादित्य नामक ब्राह्मणकी अति रूपवती बालविधवा सुभगा
नामक पुत्री, प्रातःकाल सूर्यको अर्घ्यकी अञ्जलि दान किया करती थी। तब, अज्ञातरूपसे सूर्यसे उसका संयोग हो
गया और वह भोगरूप होकर उससे उसको गर्भ रह गया। माँ बापके किसी तरह इस असमंजस कार्यको जब
जाना तो उसे कुछ कह-सुन कर अपने स्वजनोंद्वारा वलभी नगरीके पास छुड़वा दिया। वहाँ उसको पुत्र
पैदा हुआ, जो क्रमशः बड़ा हो कर, समवयस्क शिशुओंके साथ खेलते समय, इस प्रकार अपमानित किया जाने
लगा कि, वह बिना बापका है। तब, माँके पास आ कर उसने अपने पिताके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकरण २००-२०३ ] प्रकीर्णक प्रबन्ध । [ १३३
गुरुने उसे सूरिपद दिया । तबसे उनका नाम हुआ श्री मल्लवादी सूरि । गणभृतके समान वे प्रभावक हुए ।
अतएव श्री संघने, नवाङ्गवृत्तिकार श्री अभयदेव सूरिने जिसको प्रकट किया उस स्तम्भनक तीर्थकी
निशेष उन्नतिके लिये, उनको चिन्तायक ( व्यवस्थापक ) रूपमें नियुक्त किया।
इस प्रकार यह मल्लवादि प्रबंध समाप्त हुआ।
*
वलभी नगरीके विनाशकी कथा ।
२०२) मरुमण्डलके पल्लीग्राममें काकू और पाताक नामक दो भाई रहते थे । उनमें जो छोटा
था वह धनवान् था और जेठा उसीके घर नौकर था। किसी समय, वर्षा ऋतुके निशीथ कालमें, दिनभरमें किये
हुए कामसे थक कर काकू सोया हुआ था । छोटेने कहा - 'भैया, अपनी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकोई OCR पाठ नहीं।
प्रकरण २०३-५ ] प्रकीर्णक प्रबन्ध [ १३५
' नहीं महाराज, हम लोग सुखी नहीं हैं।' उनके ऐसा कहनेपर विभ्रमसे भ्रान्तचित्त हो कर उनको विदा किया;
और फिर कभी किसी बातकी विचारणाके समय नगरके प्रधान जनोंको बुला कर पूछा कि 'आप लोग क्यों सुखी
नहीं हैं?' और साथ ही काठके पात्रके साथ उस कुदालको ऊंचा करके वैसे रखनेका कारण भी पूछा। उन्होंने
कहा कि-'जहाँपर स्वामीने काष्ठपात्र आदि देखा है वह धनी, अपने धनकी गिनती न जान कर, कठौतसे ही
उसकी नापको जतानेका संकेत करता है। और हम लोग सुखी नहीं हैं सो तो आपके सन्तानाभावसे । यह
नगर कोटिध्वजोंसे भरा है। आपने चिर कालतक इसका लालन किया है, पर अब कौन इसे उन्नत बनायेगा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें