प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)
Prabandha Chintamani with Hindi Translation
by मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी
About this granth
The Prabandhachintamani (प्रबन्धचिन्तामणि) of the Jain monk Merutunga, completed around 1304 CE, is a Sanskrit collection of prabandhas: short historical narratives in which the deeds of kings, ministers, poets and teachers are mixed with legend and anecdote. It remains one of the most quoted sources for the medieval history of Gujarat and Malwa.
Its five prakashas move through Vikramaditya and Satavahana, Vanaraja of the Chavda line, Munja and Bhoja of Malwa (including the famous story of Munja's capture by Tailapa), the Chaulukya kings Mularaja, Bhima, Siddharaja Jayasimha and Kumarapala, and the ministers Vastupala and Tejapala, with verses of poets quoted along the way.
This volume is the Hindi rendering published as No. 3 of the Singhi Jain Granthamala, the series edited and directed by Muni Jinavijaya. The translation is by Hazari Prasad Dwivedi, whose easy prose makes the anecdotes readable for a general Hindi reader as well as for students of history.
प्रकरण, ११२-११६ ] सिंहपुरके ब्राह्मणोंका कर माफ करना । [ ८५
सिंहपुरके ब्राह्मणोंका कर माफ करना ।
११४) एक दूसरी बार, राजाने वालक देशकी दुर्गभूमि ( पहाड़ी जमीन ) में सिंहपुर
नामका प्रदेश ब्राह्मणोंको रहनेके लिये दे दिया और उसके अधीन १०६ ग्राम दान कर दिये । पर वहा पर
सिंहका डर देख कर ब्राह्मणोंने सिद्धराज से प्रार्थना की कि, उन्हें कहीं देशके भीतर निवास दिया जाय । इस
परसे राजाने उनको साभ्रमती के तीर परका आसात्रिली ग्राम दे दिया, और सिंहपुर से धान्य लानेमें जो
आते जाते कर लगता था उसे माफ कर दिया गया ।
वाराहीके पटेलोंको त्रूचाका विरुद्ध देना ।
११५) बादमें, राजा सिद्धराज
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in८६ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
दर्शनके लिये उत्कंठित हो कर उसके निवासस्थानमें गये और राजाको प्रणामादि करके उसके अनुपम ऐसे
पलंग पर ही बैठ गये । आसन देनेके लिये नियुक्त नोकरोंने उनको अलग आसन पर बैठनेको कहा तो वे लोग
अपने हाथोंसे उस पलंगकी कोमल शय्याका स्पर्श करते हुए [ भोले भावसे ] 'हम लोग यहाँ बड़े आरामसे
बैठे हैं'-ऐसा कहते हुए वही बैठ रहे। [यह देख कर] राजाका मुख मुस्कराहटसे कमलकी भाँति खिल उठा ।
इस प्रकार उज्झावासी ग्रामीणोंका यह प्रबंध समाप्त हुआ !
*
झाला सामंत माँगूकी शूरताका वर्णन ।
११०) किसी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण ११७-११९ ] सिद्धराजकी सभामें म्लेच्छराजके दूतोंका आगमन ! [ ८७
सिद्धराजकी सभामें म्लेच्छराजके दूतोंका आगमन ।
११८) एक दूसरी बार, म्लेच्छराजके प्रधानोंके आने पर, मध्यदेशसे आये हुए वेपारियोंको बुला कर कुछ
रहस्य दिखलानेका आदेश दे कर विसर्जित किया । इसके बाद दूसरे दिन, सायंकाल, प्रलय कालके समान प्रचण्ड
पवनके आने पर, राजा सुधर्मा सभाके समान राजसभामें सिंहासन पर बैठ कर जो देखता है, तो अन्तरिक्षसे दो
राक्षस उतर रहे हैं—जिनके मस्तक पर सोनेकी दो ईंटें रखी हुई हैं और जो सुवर्ण जैसी कान्ति धारण कर
रहे हैं। उन्हें देख कर सारी सभा भयसे भ्रात हो उठी । इसके बाद, उन्होंने राजाके चरणपीठ पर वह
उपहार रख दिया और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in८८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
मनुष्योंको साथ ले कर, अकस्मात् उस देवीके मंदिरमें प्रादुर्भूत हुआ । उसने देवीकी रत्न, सुवर्ण और कर्पूरसे
पूजा अर्ची की और उस राजाकी रानियोंको उसी प्रकारके उत्तम पानके बींड़े दिये । फिर श्री सिद्धराज का
नामाङ्कित वह सिद्धदेव पूजाके बहाने वहीं रख कर, उसी बर्बरके कंधेपर चढ़कर, उड़ता हुआसा जैसे आया
था वैसे ही चला गया । रातके अन्तमें रानियोंने उस तिरोवी राजाको यह वृत्तान्त कह सुनाया तो, भयभ्रान्त
हो कर उसने, उस उपहारको, अपने प्रधान पुरुषोंके द्वारा सिद्धराज के पास पहुँचा दिया । इधर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण १२३-१२५ ] पिताके पुण्यार्थ मयणल्लादेवीका सोमेश्वरीकी यात्रा करना । [ ८९
प्रतिज्ञा पूर्वक बोल उठे कि-'यदि बिल्लीके हाथ तुम्हारी मृत्यु होगी तो मैं भी तुम्हारे ही साथ मरूंगा'। वह तोता
ज्यों ही पिंजडेसे उड़ कर उस सोनेके थाल पर आ कर बैठा त्यों ही उस बिल्लीने [लपक कर] भेड़िये जैसे दाँतोंसे
उसे मार डाला । राजाने उसे मरा देख कर भोजनका ग्रास छोड़ दिया, और उक्ति-प्रत्युक्ति जानने वाले
राजपुरुषोंके [बहुत कुछ] निषेध करने पर भी कहा-
१६९. राज्य चला जाय, श्री चली जाय, और क्षणभरमें प्राण भी भले ही चले जाँय, किन्तु जो बात
मैने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in९० ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
महान् राज्यका कारण भी प्राक्तन कर्म को बता कर [कर्म ही की] प्रशंसा की। राजाने इस वृत्तान्तको सुन कर
कर्मकी प्रशंसाको विफल करनेके विचारसे, प्रशंसा करनेवाले चाकरको एक दिन, उसे कुछ भी रहस्य न जता कर,
यह प्रसाद-लेख दे कर महामन्त्री सान्तूके पास भेजा कि-'इस चाकरको एक सौ घोड़ेका सामन्त बना दिया
जाय'। वह चाकर इस लेखको ले कर जब चंद्रशालाकी सीढ़ियोंसे नीचे उतर रहा था, तब पैर फिसल जानेसे
गिर गया और उसका अंग भंग हो गया । उसीके पीछे चले आने वाले दूसरे चाकरने पूछा कि-'यह क्या
बात है?' तो उसने अपनी बात बताई । वह तो फिर खाटमें बैठ कर अपने घर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण १२५ ] सिद्धराजकी स्तुतिके कुछ फुटकर पद्य । [ ९१
१७६. हे सिद्धराज, नत हो जाने पर तो तुमने आनाक भूपको अनेक लाखोंके साथ सपादलक्ष
[ जैसा देश ] भी दे दिया और दृप्त ऐसे यशोवर्माके पास मालव ( मालवा देश; श्लेषार्थ मा=लक्ष्मीका ल्व=
लेशमात्र ) का होना भी तुमने सहन नहीं किया ।
इत्यादि बहुतसी स्तुतियां और प्रबंध उसके बारेमें हैं जो [ ग्रन्थान्तरोंसे ] जानने योग्य हैं ।
सं० ११५० से ले कर [११९९ तक] ४९ वर्ष तक श्री सिद्धराज जयसिंह देव ने राज्य किया।
*
इस प्रकार श्री
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in९२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
[११५] धारा-भंगके प्रसंगको देख कर, जिसके समीप आनेकी ही आशंकासे, प्रावृर्णकके बहाने
जिसको महोदय राजने दण्ड दिया ।
[११६] जिस शत्रुने, अमृतकी भाँति, इसकी पृथ्वीके लेनेकी इच्छा की, उसीको तलवारसे उल्लसित
इसके बाहुने राहु बना दिया ( अर्थात् राहुके समान उसे सिरकटा बना दिया ) ।
[११७] लोगोंने तो इसको
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in९. कुमारपालादि प्रबन्ध ।
कुमारपालके पूर्वजादि ।
१२६) अब परम आर्हत श्री कुमारपालका प्रबंध प्रारंभ किया जाता है-अणहिल्लपुर नगरमें
जब कि महाराज बड़े भीमदेव राज्य-शासन कर रहे थे, उस समय श्री भीमेश्वरके नगरमें (अर्थात् पत्तनमें)
बकुलादेवी १ नामकी एक वेश्या रहती थी जो नगर प्रसिद्ध रूप और गुणकी पात्र थी। कुलवधुओंसे भी उसकी
अधिक शीलमर्यादा कही जाती थी । राजाने यह सुना तो उसकी परीक्षा लेनेके विचारसे उसे अपने अनुचरोंके
द्वारा सवालाख कीमतकी एक कटारी, अपनी रक्षिता बनानेके इरादेसे, इनामके तौर पर भिजवाई। [कार्यान्तरकी]
उत्सुकता वश राजाने उसी रातको बाहर जा कर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in९४ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ तृतीय प्रकाश
राजाके आदमी पैरोंके चिह्नके अनुसार वहाँ पहुँचे, परंतु उसका वहाँ पाना असम्भव जान कर और भालेकी
नोकको उसमें खोंच कर देखने पर भी कुछ न मालूम कर, वे वहाँसे वापस लौट गये । दूसरे दिन खेतवालोंने
उस स्थानसे उसे बाहर निकाला । वह सबेरे ही यहाँसे आगे चलता हुआ एक वृक्षकी छायामें बैठ कर विश्राम
लेने लगा, तो क्या देखता है कि, एक चूहा निभृतभावसे बिलमेंसे चाँदीका सिक्का बाहर ला कर रख रहा है ।
जब वह इस प्रकार इक्कीस सिक्के निकाल चुका, तो उनमेंसे फिर एक वापस उठा कर यह बिलमें ले गया। उसके
बिलमें घुसने पर बाकीके सब सिक्के उठा कर कुमारपालने ले लिये और यह ज्यों ही एकान्तमें जा कर देखता
है तो वह चूहा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण १२८-१३१ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ ९५
कुमारपालका राजगद्दीपर बैठना ।
१२९ ) प्रातःकाल वह बहनोई अपना सैन्य तैयार करके, उसके साथ, उसको राजाके महलमें ले आया।
अभिषेककी परीक्षाके लिये पहले एक कुमारको पट्टे पर बैठाया । उसको चादरके आँचलोंको भी ठीक सम्भालते
न देख फिर एक दूसरेको बैठाया । उसको हाथ जोड़ कर बैठा हुआ देख कर उसे भी अप्रमाणित किया। फिर
कान्हड़देव की अनुज्ञासे कुमारपाल, वस्त्र संवरण करके ऊँचेसे श्वास लेता हुआ और हाथमें तलवार कँपाता
हुआ, सिंहासन पर जा बैठा । पुरोहितने मंगलाचार किया, नगाड़े बजे । श्रीमान् कान्हड़देव ने पंचांगोंसे
पृथ्वी चूम कर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inइस्तीफे चउलिग नामक महावतने, किसी अपराधमें राजासे फटकार पा कर, क्रोधसे अंकुश-त्याग कर दिया।
इसके बाद, अनेक गुणके पात्र ऐसे सामल नामक महावतको खूब वस्त्र और धन आदि दे कर उस पद पर
नियुक्त किया। उसने 'कलहपञ्चानन' (युद्धका सिंह) नामक हाथीको सजा करके उसके ऊपर राजाका
आसन रखा। ३६ प्रकारके अस्त्रोंको वहा जमा कर, फिर राजाको बैठाया और सब कला कलापसे पूर्ण ऐसा
वह स्वय भी कलापके पर पैर रख कर हाथी पर चढ़ा।
उस आसन पर बैठ कर चौलुक्य-चक्रवर्ती (कुमारपाल) ने देखा, तो मालूम हुआ कि, सङ्ग्रामके नायक
पुरुषोंसे उठाये जाने पर भी, चाहड कुमारके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण १३१-१३७ ] , कुमारपालादि प्रबन्ध । [ ९७
गायक सोलाककी कलाप्रवीणता ।
१३४) एक बार, सोलाक नामक गायकने अवसर पा कर अपनी गानकलासे राजाको संतुष्ट किया,
तो उसने इनाममें मात्र ११६ द्रम्म उसे दिये। इससे [ वह असंतुष्ट हो कर उन द्रम्मोंसे ] सुखभक्षिका (गुड़ और
आटेकी बनी हुई एक मीठाई ) ले कर उसे बालकोंको बाँट दिया। राजाने इस पर कुपित हो कर उसे निर्वासित
कर दिया । उसने, वहाँसे फिर विदेशमें जा कर [ किसी एक ] राजाको अपनी अनुपम गीतकलासे प्रसन्न किया
और उससे इनाममें दो हाथी पाये । उनको ला कर उसने चौलुक्य राज को भेंट किये । राजाने [ फिर ]
उसका सन्मान किया ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inधारण कर और काले ही तंबूमें निवास करता हुआ [ पत्तन आया ] वहाँ पर चौलुक्य भूपाल (कुमारपाल) ने
उसे इस ढंगमें देखा तो पूछा कि 'यह किसका सैन्य पड़ा है ?' इस पर उसे कहा गया कि 'कौंकण से लौटे हुए
पराजित सेनापति आम्बड के सैन्यका यह पड़ाव है।' उसकी ऐसी लज्जाशीलतासे चित्तमें चमत्कृत
हो कर, प्रसन्नदृष्टिसे उसे आदरके साथ बुलाया और फिर अन्यान्य बलवान् सामन्तोंके साथ मल्लिकार्जुन को
जीतनेके लिये उसीको राजाने फिर भेजा । [ वह इस बार कौंकण देशमें पहुँच कर ] उस नदीको उतर कर
उस पर पुल बँधवाया और फिर उस परसे सारे सैन्यको पार करके बड़ी सावधानीके साथ युद्धकी व्यवस्था की ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण १३८-१३९ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ ९९
१८०. हम लोग भिक्षा माँग कर तो भोजन करते हैं, जूने-पुराने वस्त्र पहनते हैं और अकेली जमीन
पर सो रहते हैं, तब फिर हम लोगोंको राजाओंसे क्या करना है ।
उनके ऐसा कहने पर राजाने कहा -
१८१. मित्र एक ही [ होना चाहिये ], राजा या यति; भार्या एक ही [ होनी चाहिये ] सुन्दरी
रमणी या दरी ( कंदरा ); शास्त्र एक ही [ होना चाहिये ], वेद या अध्यात्म; और देवता भी
एक ही [ होना चाहिये ] केशव या जिन ।
महाकविके इस कथनके अनुसार मैं परलोककी साधनाके लिये आपकी मित्रता चाहता हूं । ' किसी
बातका
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१०० ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
अनुसार, उन्हें अपना राज्य देने लगा, तो उन्होंने सर्व शास्त्रका विरोधहेतु बतलाते हुए उसका अस्वीकार
किया। क्यों कि कहा है कि -
१८४. हे युधिष्ठिर, जैसे जले हुए बीजका पुनः उद्गम नहीं होता वैसे राज-प्रतिग्रहसे (राजाके दिये
हुए दानसे) दग्ध हुए ब्राह्मणोंका [फिर ब्राह्मण कुलमें] पुनर्जन्म नहीं होता।
यह पुराणमें कहा गया है। उसी प्रकार जैन शास्त्र भी [कहते हैं]- 'गृहस्थके वहाँ भिक्षा मिलती
हो तो फिर 'राजपिण्ड' (राजाके दान) की इच्छा क्यों करनी चाहिए' ।
इस प्रकार [प्रभु हेमचन्द्राचार्य का कहा हुआ सुन कर] उक्त विषयके ज्ञानसे चित्तमें
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inचतुर्थ प्रकाश: मूलराज, सिद्धराज जयसिंह व कुमारपाल
प्रकरण १४०-१४२ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ १०१
बहा कर अपनेको रत्नगर्भा माना । तीर्थंकरोंको भी माननीय ऐसा संघ मेरे पुत्रको माँग रहा है, यह बडे
हर्षकी बात है, फिर भी मुझे विषाद होता है । क्यों कि इसका पिता नितांत मिथ्या-दृष्टि (जैन धर्ममें
अश्रद्धालु ) है और वैसा हो कर भी वह इस समय गाँवमें नहीं है । उन व्यवहारियोंने कहा कि [उसका कुछ
विचार न कर इस पुत्रको ] तुम दे दो । उनके ऐसा कहने पर, माताने अपना दोष उतार देनेकी इच्छासे,
दाक्षिण्यके वश हो कर अमात्य-गुणपात्र ऐसे अपने उस पुत्रको उन गुरुको दे दिया । तदनन्तर उस (माँ)
ने जाना कि उन (आचार्य) का नाम देव चंद्र सूरि हैं। गुरुने उस बालकसे पूछा कि- 'तुम
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१०२ ] प्रवन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
या तो ध्वजारोप हो तब तक शुद्ध भावसे ब्रह्मचर्य पालन करना या मद्य-मांसका नियम लेना (त्याग करना)'
ऐसा कहने पर, उनकी बात सुन कर मद्य-मांसके नियमकी अभिलाषा करते हुए, उसने शिवके ऊपर जल छोड़
कर उक्त शपथको ग्रहण किया। दो वर्षके बाद, जब कि, उस मंदिरमें कलश और ध्वजका आरोपण कार्य पूरा
हुआ, उसने नियमसे मुक्त होनेकी अनुज्ञा पानेके लिये गुरुसे कहा। उन्होंने कहा 'कि--' अपने इस समुद्भूत
कीर्तन (मन्दिर) के साथ यदि चंद्रचूड़ (शिव) के दर्शन करनेकी इच्छा हो तो यात्रा करनेके बाद ही नियम
छोड़ना उचित होगा।' ऐसा कह कर मुनिवर हेमचंद्र वहांसे चले गये। उनके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण १४२ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ १०३
पा कर [मूल] प्रासादकी चौकट पर चढ़ गये। मनमें कुछ सोच कर प्रकाशमें बोले कि-'इस प्रासादमें साक्षात्
कैलासवासी महादेव रहते हैं, इस लिये रोमाञ्चकण्टकित शरीरको धारण करते हुए, उपहारको दूना कर दिया
जाय !' ऐसा आदेश करके शिवपुराणमें कहे हुए दीक्षा-विधिके अनुसार आह्वान-अङ्गुष्ठम-मुद्रा-मन्त्रन्यास-
विसर्जन आदि स्वरूप, पञ्चोपचार विधिसे शिवकी पूजा की। अन्तमें इस प्रकार स्तुति की-
१८७. जिस किसी धर्ममतमें, जिस किसी नामसे, तुम जो कोई भी हो, लेकिन दोष और कलुषतासे
रहित ऐसे तुम एक ही भगवान् हो और इस लिये हे भगवन् ! तुम्हें नमस्कार है।
१८८. पुनर्जन्मके अङ्कुरको पैदा करनेवाले राग आदि जिसके नष्ट हो गये
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१०६ ]
प्रबन्धचिन्तामणि
[ चतुर्थ
मंत्री आम्रभटका शकुनिका विहारका उद्धार करवाना ।
१४६) इसके बाद, समस्त विश्वके एक अद्वितीय ऐसे सुभट आम्रभटने पिताके कल्याणार्थ भृगुपुर
(भरूच) में शकुनिका विहार प्रासादके उद्धारका कार्य प्रारंभ किया । उसके लिये गहरी नींव खोदते
समय, नर्मदा नदीके निकट होनेके कारण अकस्मात् वह नींव धस पड़ी और काम करने वाले मजदूर उसमें
दब गये । उसने यह देख, कृपा-परवश हो कर, अपनी अत्यन्त निन्दा करते हुए, उसीमें अपने आपको भी
गिरा दिया । इस अनुपम साहसके प्रभावसे वह विघ्न शान्त हो गया ( सब लोग बच गये ) । इसके बाद,
शिलान्यासपूर्वक सारा प्रासाद तीन वर्षमें पूरा हुआ ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in