Skip to content
SarvaKosh
प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)

प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)

Prabandha Chintamani with Hindi Translation

by मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished181 pages

Page 123 of 181

Read in context
Page 123
Page 123 scan

धारण कर और काले ही तंबूमें निवास करता हुआ [ पत्तन आया ] वहाँ पर चौलुक्य भूपाल (कुमारपाल) ने
उसे इस ढंगमें देखा तो पूछा कि 'यह किसका सैन्य पड़ा है ?' इस पर उसे कहा गया कि 'कौंकण से लौटे हुए
पराजित सेनापति आम्बड के सैन्यका यह पड़ाव है।' उसकी ऐसी लज्जाशीलतासे चित्तमें चमत्कृत
हो कर, प्रसन्नदृष्टिसे उसे आदरके साथ बुलाया और फिर अन्यान्य बलवान् सामन्तोंके साथ मल्लिकार्जुन को
जीतनेके लिये उसीको राजाने फिर भेजा । [ वह इस बार कौंकण देशमें पहुँच कर ] उस नदीको उतर कर
उस पर पुल बँधवाया और फिर उस परसे सारे सैन्यको पार करके बड़ी सावधानीके साथ युद्धकी व्यवस्था की ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in