प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)
Prabandha Chintamani with Hindi Translation
by मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी
Page 133 of 181
Read in context१०६ ] प्रबंधचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
मंत्री आम्रभटका शकुनिका विहारका उद्धार करवाना ।
१४६) इसके बाद, समस्त विश्वके एक अद्वितीय ऐसे सुभट आम्रभटने पिताके कल्याणार्थ भृगुपुर
( भरूच ) में शकुनिका विहार प्रासादके उद्धारका कार्य प्रारंभ किया । उसके लिये गहरी नींव खोदते
समय, नर्मदा नदीके निकट होनेके कारण अकस्मात् वह नींव धस पड़ी और काम करने वाले मजदूर उसमें
दब गये । उसने यह देख, कृपा-परवश हो कर, अपनी अत्यन्त निन्दा करते हुए, उसीमें अपने आपको भी
गिरा दिया । इस अनुपम साहसके प्रभावसे वह विघ्न शान्त हो गया ( सब लोग बच गये ) । इसके बाद,
शिलान्यासपूर्वक सारा प्रासाद तीन वर्षमें पूरा हुआ ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in