प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)
Prabandha Chintamani with Hindi Translation
by मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी
Page 130 of 181
Read in contextप्रकरण १४३-१४५ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ १०५
और इस प्रकार उस काष्ठमय देवप्रासादका कभी विध्वंस होना सोच कर उसने उस मंदिरका जीर्णोद्धार करवाना
चाहा । इस इच्छासे देवके सामने ही एकभक्त (एकाशन करने) आदिके नियम ग्रहण किये । फिर वहाँसे
प्रयाण करके अपने पड़ाव पर आया । उस प्रत्यर्थी (शत्रु) के साथ युद्ध शुरू होने पर शत्रुद्वारा राजाकी
सेनाका पराजित होना देख कर उदयन स्वयं युद्धके लिये उठा । वह प्रहारोंसे जर्जरशरीर हो गया तो फिर
निवासमें ले आया गया । [जीवनान्त समीप जान कर यह] सकरुण स्वरसे रोने लगा । स्वजनोंने इसका
कारण पूछा, तो उसने कहा कि, मृत्यु निकट आ गया है और शत्रुञ्जय और शकुनिका विहारके जीर्णो-
द्वारकी इच्छाका देयऋण पीठ पर लगा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in