महानिर्वाण तन्त्र (हिन्दी अनुवाद सहित)
Mahanirvana Tantra with Hindi Translation
शिव-पार्वती संवाद द्वारा
स्रोत: कल्याण मन्दिर · कल्याण मन्दिर · 1950 (उद्गम)
पृष्ठ 22, कुल 139 में से
संदर्भ में पढ़ेंतीसरा उल्लास : ब्रह्मोपासना-विधि | १३
कहा जाता है (९७) । ब्रह्म-निष्ठ व्यक्ति जो समस्त वैध कर्मानुष्ठान करते हैं, उनसे उन्हें कोई फल नहीं लगता
और वे जिन वैध कर्मों का अनुष्ठान नहीं करते, उससे भी उन्हें कोई पाप नहीं लगता । ब्रह्म-मन्त्र के साधन के
कारण उन्हें कोई विघ्न या दोष नहीं होता (९८) ।
हे महेश्वरि ! इस धर्म का अनुष्ठान करते समय सत्यवादी, जितेन्द्रिय, परोपकार-परायण, निर्विकार-चित्त
और सदाशय रहना होता है (९९) । ब्रह्म-निष्ठ व्यक्ति मात्सर्य-विहीन, दम्भ-रहित, दयालु, विशुद्ध-हृदय, माता-
पिता का प्रिय करनेवाला और माता-पिता की सेवा में तत्पर रहता है (१००) । वह सदा ब्रह्म-प्रतिपादक बातों
को सुनता है, ब्रह्म का चिन्तन करता है और सदा ब्रह्म का अनुसन्धान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें