Skip to content
SarvaKosh
महानिर्वाण तन्त्र (हिन्दी अनुवाद सहित)

महानिर्वाण तन्त्र (हिन्दी अनुवाद सहित)

Mahanirvana Tantra with Hindi Translation

by शिव-पार्वती संवाद

Source: कल्याण मन्दिर · कल्याण मन्दिर · 1950 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariSanskritpublished139 pages

Page 16 of 139

Read in context
Page 16
Page 16 scan

तीसरा उल्लास : ब्रह्मोपासना-विधि
देवी ने कहा—हे देव-देव ! आप देवताओं के गुरु के गुरु हैं; हे महा-देव ! आप सभी शास्त्रों, सभी मन्त्रों
और सभी साधनों के वक्ता हैं (१)। हे भगवन् ! परात्पर परमेश्वर परब्रह्म, जिनका आपने कथन किया है और
जिनको उपासना से मरण-शील मनुष्य भोग तथा मोक्ष पाएँगे, वे परमात्मा किस उपाय द्वारा प्रसन्न होंगे ?
अथवा उनकी साधना क्या है ? या उनका मन्त्र किस रूप का है ? ध्यान और विधान किस प्रकार है ? मैं इसका
प्रकृत तत्त्व सुनना चाहती हूँ । आप कृपा कर बतलायें (२-४) ।
सदाशिव ने कहा—हे मेरी प्राण-वल्लभे ! यह परम तत्त्व अति गुह्य है। हे कल्याणि ! मैंने किसी भी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in