कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
महाकवि कम्बन द्वारा
स्रोत: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
कम्ब रामायण (तमिल में 'इरामावतारम्') महाकवि कम्बन का महाकाव्य है, जिसे तमिल साहित्य की सबसे ऊँची कृतियों में गिना जाता है। कम्बन ने वाल्मीकि रामायण की कथा को आधार बनाकर उसे तमिल भक्ति-परम्परा की भावना और अपनी काव्य-शैली में ढाला। परम्परा के अनुसार कवि को तिरुवेण्णेयनल्लूर के दानी शडैयप्प वळ्ळल का आश्रय मिला था, जिनका उल्लेख काव्य में कई स्थानों पर आता है।
यह स्कैन बिहार-राष्ट्रभाषा-परिषद्, पटना द्वारा १९६३ (विक्रम संवत् २०१९) में प्रकाशित हिन्दी अनुवाद का पहला भाग है। मूल तमिल से अनुवाद श्री न. वी. राजगोपालन ने किया है और सम्पादन श्री अवधनन्दन ने। परिषद् के वक्तव्य और प्रस्तावना में बताया गया है कि हिन्दी पाठकों को दक्षिण भारतीय रामकथाओं से परिचित कराने के लिए तेलुगु की रंगनाथ रामायण और तमिल की कम्ब रामायण के अनुवाद की योजना बनी थी।
विस्तृत भूमिका में तमिल साहित्य की प्राचीनता, तोलकाप्पियम्, आळ्वारों की भक्ति-धारा, कम्बन के जीवन और तमिल के लम्बे वाक्यों को हिन्दी में ढालने की कठिनाइयों की चर्चा है। अनुवाद गद्य में है और काव्य की तरह 'पटलों' में बँटा है। विषय-सूची में बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड (वन-प्रस्थान, गुह और पादुका-पट्टाभिषेक पटल) और अरण्यकाण्ड के पटल दिखाई देते हैं।
बालकाण्ड ६१
महिमा बताइए। विश्वामित्र कहने लगे—मेरे पालक राजकुमार ! पुराने काल में तुम्हारे श्रेष्ठ सूर्यकुल मे सगर नामक चक्रवर्त्ती उत्पन्न हुए थे, जिन्होने अपनी बलिष्ठ भुजाओ मे अयोध्या नगरी मे रहते हुए सारी पृथ्वी पर शासन किया था।
उस विजयी चक्रवर्त्ती के दो पत्नियाँ थी। विदर्भ देश मे उत्पन्न पत्नी से 'असमंजस' नामक पुत्र हुआ, जिसका पुत्र 'अंशुमान्' था। उनकी दूसरी पत्नी, गरुड की भगिनी सुकुमारी 'सुमति' थी, जिसके धर्मपरायण साठ हजार बलवान् पुत्र हुए।
अत्यंत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६२
कंब रामायण
सब के द्वारा प्रशंसित (रामचन्द्र) । उस निष्कलंक मुनिके वचन सुनकर अंशुमान् ने आदर के साथ उनकी वंदना की और अश्व लेकर लौट आया । सगर ने यज्ञ पूर्ण किया । कुछ समय उपरांत अंशुमान् को राज्य सौंपकर चक्रवर्त्ती दिवंगत हो गये ।
सगर-पुत्रों के द्वारा खोदे जाने से मकर-मत्स्यों से पूरित समुद्र ही 'सागर' कहलाया । अंशुमान् अप्रतिम पराक्रम के साथ भूमि का शासन करता रहा । उसके दीर्घवंश में भगीरथ नामक कुमार अवतरित हुआ ।
वे चक्रवर्त्ती भगीरथ समस्त धरती पर अपना एकमात्र
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबालकाण्ड ६३
तब भगवान् (शिवजी) उनके सम्मुख प्रत्यक्ष हुए और उनकी इच्छा के विषय में पूछा। भगीरथ ने निवेदन किया—मेरे प्रभु ! गंगा नदी ने कहा है कि उनके वेग को रोक लेने का आपका पूर्व वचन केवल विनोद-मात्र है, तो तथ्य क्या है, बतलाइए। यह सुनकर उन्होंने (शंकर ने) उत्तर दिया—डरो नहीं, मैं गंगा को इस प्रकार रोक लूँगा कि उसकी एक बूँद भी नहीं बिखरेगी। और फिर, वे (शिवजी) अदृश्य हो गये। तब उसने (भगीरथ ने) गंगा को लक्ष्य करके ढाई हजार वर्ष तक कड़ी तपस्या की।
उस राजा ने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८०
कम्ब रामायण
(विश्वामित्र ने) गंगा की कहानी कह सुनाई तो वे (राम और लक्ष्मण) सुनकर आश्चर्य और आनन्द में डूब गये। फिर, वे गंगा को पार कर विशाला नामक नगर में पहुंचे, जहाँ के पर्वत-सदृश भुजावाले नरेश ने उनका आदर-सहित स्वागत किया और (विश्वामित्र के) चरणों की वन्दना की। तीनों कुछ समय उस स्थान पर ठहरे और (फिर) आगे बढ़ चले।
वे तीनों मिथिला देश में जा पहुंचे जहाँ खेतों में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबालकाण्ड - ६५
उनके नृत्यों के साथ संगीत तथा मृदंग-ताल की ध्वनियाँ होती रहती है, जिन (शब्दों) से भड़ककर भैंसें भागकर नदियों में जा गिरती हैं, जिनके कारण (पानी में) उथल-पुथल उत्पन्न हो जाती है, जिससे मीन उछल-उछलकर तट पर के नारियल, गुवाक (सुपाड़ी) आदि वृक्षों के पत्तों पर जा गिरते हैं।
वहाँ के सरोवरों में कोमलांगी सुन्दरियाँ (जब) भाले-सदृश अपनी आँखें मीच-कर और जलमग्न होकर ऊपर उठती हैं, तब वे क्षीर-सागर के मथने के समय जल से ऊपर उठती हुई लक्ष्मी देवी का दृश्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६६ | कंब रामायण
वह अहल्या की संगति में सुगंधित नवमधु का महान् आनन्द पा रहा था, उसी समय अहल्या को अनुभव हुआ कि यह इन्द्र है, तो भी उसने उसे अनुचित कृत्य मानकर दूर नहीं किया उसी समय त्रिनेत्र (शिवजी) के समान सर्व-शक्तिमान् गौतम मुनि भी शीघ्र वहाँ लौट आये।
गौतम धनुर्वाण नहीं चला सकते थे, किन्तु प्रतिकार-रहित शाप देने में अत्यन्त समर्थ थे। उनको देखकर अमिट अपयश पाई हुई (अहल्या)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबालकाण्ड ६७
करुणा उत्पन्न हो। बीच में आये कष्टों को स्मरण करके दुःखी मत होओ। अब तुम अपने पति के आश्रम में जाओ। यों कहकर अहल्या के चरणों की वन्दना की।
आगे चलकर वे सब गौतम मुनि के आश्रम में जा पहुँचे; गौतम उन अतिथियों के आगमन से अत्यन्त हर्षित हुए और आगे बढ़कर आदर के साथ उनका स्वागत किया और सब प्रकार से उनका सत्कार किया। तब गाधिपुत्र ने उन तपस्वियों से कहा --
अंजनवर्ण (रामचन्द्र) की चरण-धूलि लगी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६८
कम्ब रामायण
डुबोता है, लेकिन वह बेचारा सीताजी के अवयवों के सौंदर्य को अंकित करने में सर्वथा असमर्थ हो हारकर रह जाता है; ऐसी अनुपम सुंदरी को अपने अंक में पाकर मिथिला नगरी अपने स्वर्णमय प्राचीरों के साथ ऐसी शोभायमान है, जैसे लक्ष्मी का निवासभूत कमल-पुष्प ही हो। ऐसी उस नगरी में वे तीनों प्रविष्ट हुए।
वे तीनों मिथिला की विशाल वीथियों से होकर जाने लगे, जहाँ चन्द्रोपम ललाट-वाली नारियों एवं पुरुषों के रत्नमय आभरण बिखरे पड़े रहते थे (समागम-काल में वे उन आभरणों को बाधाजनक पाकर उतारकर फेंक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबालकाण्ड ६१
उन तीनो ने मिथिला नगर की पण्यवीथि (बाजार) देखी, जहाँ दोनो ओर अपार रत्न, स्वर्ण, मोती, कवरी मृग के केश, अरण्य मे उत्पन्न अगुरु की लकड़ी, मयूर-पंख, हाथी के दाँत—इनके अवार लगे थे। वह हाट ऐसी लगती थी, जैसे कावेरी नदी हो, जिसके दोनों तटो पर कूपको ने मोती, अगुरु आदि एकत्र कर उनकी राशियाँ बना दी हो ।
उस नगर में रमणियाँ नुकीले और छोटे नाखूनवाले अपने कोमल कर-पल्लवों को दुखाती हुई वीणा की खूँटियो को घुमाती थी और प्रवहमाण मधु-धारा सदृश तन्त्रियो को कसती थी , वे अपने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७० कम्ब रामायण
लेप तथा पीनस्तनी नारियों के आलिंगन से उत्पन्न चिह्न अंकित थे। उनका खड्ग-प्रयोग यह स्मरण दिलाता था कि मनुष्य का मन भी विषयभागी इंद्रियों के द्वारा आकृष्ट होकर मोह-ग्रस्त हो इसी प्रकार भटकता रहता है।
उन्होंने यत्र-तत्र युवक-समूह भी देखे, जिनका शरीर सूर्य के समान उज्ज्वल था, जिनका मन इतना उदार था कि वे माँगने पर कोई भी अभीष्ट वस्तु दे देते थे, जिनके लाल करों में धनुष थे और जिनके केश, अपनी मानिनी प्रेयसियों के चरणों पर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबालकाण्ड ७१
यदि ब्रह्मदेव से प्रार्थना की जाय कि रथ-सदृश पीनजघनवाली ऐसी ही एक अन्य तरुणी की सृष्टि कीजिए, तो वह चतुर्मुख भी वैसी सृष्टि नहीं कर सकेगा। अमृतभोजी देवगण ही क्यो न प्रार्थना करे, सागर अमृत नामक दिव्य औषध भले ही दुबारा दे दे; किन्तु ऐसी मनोहर रूपवती लक्ष्मी को कहाँ से लायगा ?
कान्तिपूर्ण भाले के फल के जैसे नयनोंवाली मेनका आदि अप्सराएँ, जिनपर स्वर्ग के शासक इन्द्र तथा अन्य देवता भी मुग्ध होते रहते हैं, इन सीताजी के शरीर-सौन्दर्य को देखकर मन मसोसकर रह जाती हैं। अब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७२ कंब रामायण
की आँखें एक दूसरे को पीने लगी ; उनकी प्रज्ञा भी अपना आश्रय छोड़कर एक दूसरे से जा मिली ।
( सीताजी के ) नयन-रूपी दो अतितीक्ष्ण बरछे ( रामचन्द्र की ) पुष्ट भुजाओं में जा गड़े । मुखरित होनेवाले वीर पद-कंकण पहने हुए (रामचन्द्र) के अरुण नयन भी मोहिनी-तुल्य उस देवी के स्तनों में गड़ गये ।
रूप-माधुर्य को पीनेवाले नयन-पाश से दोनों के मन बंध गये और उस बंधन के द्वारा खिंचे जाकर दृढ़ धनुष-धारी महाभाग तथा नुकीली दृष्टियुक्त तरुणी एक दूसरे के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबालकाण्ड ७३
सखियो ने देखा कि स्वर्ण-ताटक धारिणी, मयूर-सदृश उसके आभरण स्रस्त हो रहे हैं, उनकी लज्जा भी गलित हो रही है, स्तनों पर मन्मथ-वाण का आघात होने से वे शर-विद्ध हरिणी के समान तड़प रही है। उस दशा को प्राप्त सीता को वे बड़ी कठिनाई से उपचार के लिए ले गईं।
जिनके मीन-तुल्य नयन ताटक-युक्त कानो के साथ सदा समर करते रहते थे, उनकी (सखियो ने) कोमल शय्या पर लिटा दिया, जिसपर उनके कर-चरण सदृश ही, अति मृदु पल्लव तथा पुष्पद्दल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७४ .
कम्ब रामायण
चित लज्जा आदि गुणों को गलाकर मेरे प्राणों के साथ ही पी गया है, उसकी पर्वतोपम भुजाओं में आश्रित धनुष, इक्षु-धनुष नहीं है और वह पुरुष मन्मथ भी नहीं है।
अब मैं अपनी नारी-निसर्ग रमणीयता, स्वाभाविक लज्जा, मन की स्मृति—इन्हे कही भी नहीं देख पा रही हूँ, अतः जो पुरुष अपने कोमल पदों को दुखाते हुए धरती पर चल रहा है, वह अवश्य ही एक चोर है, जो नेत्रमार्ग से हृदय में प्रवेश करने में निपुण है।
इन्द्रनील-तुल्य केश, चन्द्र-सदृश मुख, लंबी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबालकाण्ड ७१
सरोवर-रूपी अग्नि मे तपा हुआ, सुगंध-पुष्पो के मधु-रूपी विष मे बुझा हुआ वह मद मारुत सचरण करता हुआ आया और मन्मथ के बाणो से विद्ध उनके शरीर मे जा लगा; जिससे सीता अत्यन्त अधीर हो उठी और संध्याकालीन गगन को देखकर डर गई कि यह यम का ही भयकर रूप न हो।
वह संध्याकाल काले रग के साथ बढ़ता हुआ आया। सीता सोचने लगी कि दुःखपूर्ण युवतियो के प्राण हरनेवाला यह कौन है ? काला समुद्र है ? कालमेघ है ? बहुत बड़ा इन्द्रनील पर्वत है ? 'काया' पुष्प है ? नीलकुमुद है ? या नीलोत्पल पुष्प है ? उनके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ७६ | कंब रामायण |
|---|
सृष्टि के आरंभ में समस्त विश्व को अपने उदर में आलीन करके जब विष्णु वट-पत्र पर लेटे थे, तब उनकी नाभि-रूपी समुद्र से एक कमल निकला था, जिसपर ब्रह्मदेव भ्रमर बनकर चार वेदों का गान करते हुए बैठे थे। समुद्र ओर चंद्रमा के उदय होने का दृश्य ऐसा था, मानो वीचि-भरा एक अन्य समुद्र श्वेतकमल को लेकर शोभायमान हो रहा हो।
आकाश पर नक्षत्र विन्दियों के समान चमकते थे, जिनके मध्य उज्ज्वल चन्द्र निशा के अंधकार को चाटता हुआ बढ रहा था, उस समय प्राची दिशा की चंद्रिका, रजतमय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबालकाण्ड ७७
त्यों-त्यों उनका ताप बढ़ता ही जाता था। वे तड़फड़ा उठीं। पंखा झलने से उनके कोमल स्तनो मे गरमी बढ़ गई; क्या संसार मे काम-व्याधि का औषध भी कहीं है ?
सीता के शरीर-ताप मे कोमल पुष्पो की सेज झुलसकर काली पड़ जाती थी, तो माता मे भी बढ़कर ममता रखनेवाली उनकी दासियाँ सहस्रो शय्याएँ सजा देती थी।
मनोहर कन्यावास में पुष्पो की सेज पर हंसिनी-सदृश पड़ी सीता इस प्रकार विरह-विह्वल हो रही थी। उधर उनके विद्युत्-जैसी देह-लावण्य को देखने से उस कुमार की क्या दशा हुई, उसका भी थोड़ा वर्णन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७८ | कंब रामायण
पुष्प और श्रेष्ठ चन्दन-लेप भी दिये ; तब वे बहुत संतुष्ट हुए। फिर कुछ सोचकर कहने लगे--
हे तपस्विन् ! आप अपने स्थान से उठे भी नही, तो भी इस दिव्य धेनु ने मेरी सारी सेना को पवित्र तथा बढ़िया भोजन प्रदान कर दिया ; ऐसी विशेषता से युक्त है यह गाय । शास्त्रो के पारगत वेदज्ञ पंडितो का कहना है कि सभी उत्तम वस्तुएँ राजाओ के ही भोग के योग्य होती हैं।
यह धेनु आप जैसे ब्राह्मणो के लिए रखने-योग्य नही है । अतः, यह सुरभि मुझे दे दीजिए । कौशिक के ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबालकाण्ड ७६
तीनो लोक जल जायेगे, अतः वे उस अस्त्र को आते हुए देखकर स्वयं आगे बढ़े तथा उसे स्वयं ही निगल लिया। उस अस्त्र की ज्वालाएँ उनके शरीर के भीतर से बाहर निकलने लगीं, जिनसे वे और भी तेजस्वी हो निखर उठे। विध्वंसक रुद्रास्त्र की यह दशा हुई।
कौशिक ने यह सब देखा। वे सोचने लगे—वेदो के ज्ञाता महर्षियो के वंश में जो शक्ति तथा तेज रहते हैं, वे अन्य (लोगो) के पास नही होते। समस्त पृथ्वी पर राज्य करने की शक्ति भी उस ब्रह्मतेज के सामने कुछ भी नही। यह सोचकर उन्होंने कठिन तपस्या करने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८२
कंब रामायण
उस मुनिकुमार ने बंदङ्ग ऋषि के कथनानुसार ही यज्ञ मे मंत्र का जप किया। तुरंत ही विशाल पक्ष-युक्त गरुड, हंस, ऋषभ आदि वाहनो के अधिष्ठाता त्रिदेव, अन्य देव परिवार-समेत, उस यज्ञशाला मे आ उपस्थित हुए और उस मुनि-कुमार के प्राणो की तथा वेदविहित यज्ञ की भी रक्षा की। अब मुनिवर (विश्वामित्र) भी उत्तर दिशा की ओर चल पडे।
उत्तर दिशा मे पहुँचकर विश्वामित्र तपोमग्न हुए। अपने कर-कमल से नासिका को वन्द किया, इडा को पिंगला¹ से दबाया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें