सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

Kamba Ramayana Hindi

महाकवि कम्बन द्वारा

स्रोत: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished549 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

कम्ब रामायण (तमिल में 'इरामावतारम्') महाकवि कम्बन का महाकाव्य है, जिसे तमिल साहित्य की सबसे ऊँची कृतियों में गिना जाता है। कम्बन ने वाल्मीकि रामायण की कथा को आधार बनाकर उसे तमिल भक्ति-परम्परा की भावना और अपनी काव्य-शैली में ढाला। परम्परा के अनुसार कवि को तिरुवेण्णेयनल्लूर के दानी शडैयप्प वळ्ळल का आश्रय मिला था, जिनका उल्लेख काव्य में कई स्थानों पर आता है।

यह स्कैन बिहार-राष्ट्रभाषा-परिषद्, पटना द्वारा १९६३ (विक्रम संवत् २०१९) में प्रकाशित हिन्दी अनुवाद का पहला भाग है। मूल तमिल से अनुवाद श्री न. वी. राजगोपालन ने किया है और सम्पादन श्री अवधनन्दन ने। परिषद् के वक्तव्य और प्रस्तावना में बताया गया है कि हिन्दी पाठकों को दक्षिण भारतीय रामकथाओं से परिचित कराने के लिए तेलुगु की रंगनाथ रामायण और तमिल की कम्ब रामायण के अनुवाद की योजना बनी थी।

विस्तृत भूमिका में तमिल साहित्य की प्राचीनता, तोलकाप्पियम्, आळ्वारों की भक्ति-धारा, कम्बन के जीवन और तमिल के लम्बे वाक्यों को हिन्दी में ढालने की कठिनाइयों की चर्चा है। अनुवाद गद्य में है और काव्य की तरह 'पटलों' में बँटा है। विषय-सूची में बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड (वन-प्रस्थान, गुह और पादुका-पट्टाभिषेक पटल) और अरण्यकाण्ड के पटल दिखाई देते हैं।

पृष्ठ 44
स्थायी लिंक
पृष्ठ 44 स्कैन

३० कम्ब रामायण

के आगमन मे दूर हो गई थी, कह सुनाईं। राजा के बार-वार प्रार्थना करने पर ऋषि के मन का सारा क्रोध दूर हो गया।

विशुद्ध ज्ञानी ओर वरप्रदाता उन महातपस्वी ने दया करके उस नरेश को आशीर्वाद दिये अब राजा तत्त्वज्ञानी मुनियो-सहित रथ पर आरूढ होकर शीघ्र ही नगर जा पहुँचा।

रोमपाद उस ऋषिश्रेष्ठ के साथ अलकृत नगर में पहुँचे, मुनि को अपने स्वर्णमय प्रासाद मे ले जाकर एक अनुपम सिंहासन पर उन्हे आसीन कराया।

उस नरेश ने, इस प्रकार मे कि कोई त्रुटि न रह जाय, अर्घ्य आदि सभी उपचार किये और आनन्दित हो पलाश-सम अधर-युक्त शाता नामक अपनी पुत्री को वेदों के विधान से (उन मुनि को) दान किया।

वसिष्ठ ने कहा—हे राजन्, उस अगदेश की सारी विपत्तियाँ अब मिट गई हैं; वहाँ वर्षा होने लगी है, जिससे वहाँ का दुर्भिक्ष दूर हो गया है। महातपस्वी ओर ज्ञानी वे (मुनि) राजा के द्वारा दान मे दत्त शान्ता नामक नारी की सेवाएँ पाते हुए उसी स्थान पर रहते हैं।

वसिष्ठ के यह कहते ही महाराज दशरथ ने उनके चरणो में प्रणाम करके कहा कि मै अभी जाकर उन (ऋष्यशृंग महर्षि) को ले आता हूँ। (उस समय) राजा लोग उनकी स्तुति कर रहे थे, सुमन्त्र आदि महान् मेधा-शक्ति-सपन्न मंत्रिगण दशरथ के प्रति नतमस्तक हो गये, जब दशरथ रथ पर चढ़े, तब देवताओ ने उन्हे आशीर्वाद दिये और यह विचारकर कि हमारी विपदाएँ आज से मिट गईं, उनपर पुष्पवर्षा की।

'काहल' और अन्य वाद्य समुद्र से भी बढकर घोष करने लगे; वन्दी-मागध तथा वेदपाठी ब्राह्मणो ने राजा की प्रशसा की और आशीर्वाद दिये। मधुर अधरवाली रमणियो ने उनकी जय-जयकार की और उनके आयुष्मान् होने के गीत गाये। समुद्र-तुल्य सेना से घिरे हुए राजा दशरथ दीर्घ मार्ग पार करके सूर्य के जैसे (तेजस्वी) चक्रवर्त्ती रोमपाद के देश में जा पहुँचे।

चरों ने रोमपाद को समाचार दिया कि चक्रवर्ती दशरथ, जिनका यश शाखा-प्रशाखाओ मे बढ़कर व्याप्त हो रहा है, (नगर के) निकट आ पहुँचे हैं। (यह सुनकर) रोमपाद वीर-ककण पहनकर उनकी अगवानी करने चला, दृढ धनुष धारण करनेवाली सागर समान उसकी विशाल सेना भी उसे घेरकर चली; मागध स्तुति-पाठ करने लगे; बड़ी उमंग के साथ वह एक योजन दूर तक गया।

अपने सम्मुख आनेवाले वीर रोमपाद को देखकर दशरथ मेघ-गर्जन करनेवाले अपने रथ से उतर पड़े। उस समय रोमपाद दशरथ के चरणो पर आ गिरा। अपने हृदय में प्रेम की बाढ़-सी उत्पन्न करते हुए दशरथ ने उसे उठाकर गले लगा लिया; रोमपाद ने आनन्द से भरकर तीक्ष्ण-धार भाला धारण किये हुए चक्रवर्त्ती दशरथ से निवेदन किया—

बलवान् भुजाओं से विशिष्ट वह रोमपाद, जिसके भाले की चोट से शत्रु शव-मात्र रह जाते हैं यो कहने लगा—देवलोक की रक्षा करनेवाले भाले से युक्त हे राजन्!

पृष्ठ 45
स्थायी लिंक
पृष्ठ 45 स्कैन

बालकाण्ड ३१

मेरे बड़े तप के फलस्वरूप ही आपका यहाँ पदार्पण हुआ है, अथवा इस राज्य का ही यह
पुण्य-फल है। फिर, वह मधुवर्षा करनेवाले पुष्पों की मालाएँ पहने हुए चक्रवर्ती दशरथ
को रत्नमय रथ पर आसीन कराकर अपने नगर मे ले आया।

घनी पुष्पमाला को धारण करनेवाला रोमपाद, हाटक नामक स्वर्ण से निर्मित
अपने प्रकाशमान प्रासाद के एक मंडप मे पहुँचा, वहाँ रक्तकमल के समान चरणवाली,
प्रतिभा-समान सुन्दर रमणियाँ जयगान कर रही थीं; स्वर्णमय सिहासन पर चक्रवर्ती दशरथ
को, जिनके भाले में जयमाला लिपटी हुई थी, बिठाकर (अर्घ्य आदि) सभी उपचारों के
साथ भोजन कराया। महाराज दशरथ, जिन्होंने देवलोक की रक्षा की थी, (रोमपाद के
स्वागत-सत्कार से बहुत) आनन्दित हुए।

उपचार के पश्चात् सुगंधित चंदन दिया। दशरथ को देख रोमपाद ने पूछा -
आपके यहाँ पधारने का कारण क्या है, कृपाकर बताइए। जब दशरथ ने सारा वृत्तान्त
कह सुनाया, तब नरेश (रोमपाद) ने विनती की कि हे मनोहर मुकटधारी राजन्! ईर्ष्या
(आदि दुर्गुणों) से रहित महान् तपोधन ऋष्यशृंग को मैं वहाँ (अयोध्या में) ले जाऊँगा।
(इसके बाद) दशरथ रथ पर सवार हो अपनी सेना के साथ अयोध्या जा पहुँचे।

दशरथ के चले जाने पर वीर रोमपाद वेद-स्वरूप मुनिवर के निवास पर पहुँचा
और उनके चरण-कमलो को अपने स्वर्ण-मुकुट पर धारण किया। ऋष्यशृंग ने उससे उसके
यहाँ आने का उद्देश्य पूछा, तो उत्तर दिया मुझे एक वर दीजिए। मुनि से पूछा—
कौन सा वर ?

रोमपाद ने विनती की-उज्ज्वल कीर्त्तिमान्, नीतिज्ञ, शासक दशरथ, जो कबूतर
की रक्षा के निमित्त तुला पर अपने शरीर को रखनेवाले उदारगुण शिवि के प्रसिद्ध वंश मे
उत्पन्न हुए हैं, जिनका मन धर्म में सुस्थिर है, जिनके भाले ने देवो को पीडा देनेवाले असुरो
के बल को नष्ट किया था, उनके रत्नखचित अट्टालिकाओ से शोभित अयोध्या नगर को
(आप एक बार) जाकर और फिर लौटने की कृपा करें।

तपस्वी ऋष्यशृंग ने कहा कि हमने वह वर दिया (स्वीकार किया), अब तुम रथ
ले आओ। तब तीक्ष्णधार भाला धारण करनेवाले रोमपाद ने उनके चरणो को प्रणाम किया
और कहा कि अब राजाधिराज (दशरथ) की चिन्ता मिटी। वह गर्जन करनेवाले रथ को
ले आया और निवेदन किया कि हे ज्ञानियो में श्रेष्ठ ! आप सुन्दर ललाट, लक्ष्मी-सदृश शांता
के साथ इस रथ पर सवार हो जाइए।

वक्र धनुष को धारण करनेवाला रोमपाद हाथ जोडकर खड़ा रहा। ऋष्यशृंग मुनि
जो अपूर्व वेदी के समान थे, अपनी पत्नी शांता के साथ रथ पर (आसीन हो) अयोध्या की
दिशा मे चल पडे। उनके साथ शान्तस्वरूप अनेक ऋषि उनका अनुगमन करते हुए चले।

धर्मदेवता, इंद्रादि देवगण, यह सोचने लगे कि उत्तेजित राक्षसो के अत्याचारो
का विध्वंस करनेवाले (समस्त सृष्टि) के आदिभूत भगवान् जिस उपाय से (इस मर्त्यलोक मे)
अवतरित हो, वह उपाय (ये मुनिवर) अवश्य करने की कृपा करेंगे—यह सोचकर अत्यन्त
आनन्दित हो उठे और दुंदुभि बजाकर श्रेष्ठ पुष्पो की वर्षा की।

पृष्ठ 46
स्थायी लिंक
पृष्ठ 46 स्कैन

३२
कंब रामायण

उसी समय दूतों ने अयोध्या पहुँचकर, पर्वत-समान भुजावाले राजाधिराज (दशरथ) को ऋष्यशृंग के आगमन का समाचार दिया, यह समाचार सुनते ही दशरथ भी आनन्द-रूपी असीम पारावार में गोते लगाने लगे।

चक्रवर्ती (दशरथ) कूदकर उठे, रथ पर सवार हुए और ऋष्यशृंग के स्वागत के लिए प्रस्थान किया। देवों ने पुष्पवृष्टि की, मुनिगण आशीर्वाद देने लगे, नगाड़े बजे, और अन्य कई प्रकार के वाद्य भी बजने लगे, पाप-कर्म समूल नष्ट हो गये।

चक्रवर्ती दशरथ ने, जिसके नगाड़े भीषण गर्जन करते थे विचार किया कि अब मेरे मन की पर्वत-समान चिन्ता मिट गई और (नगर से) तीन योजन दूर आगे बढ़कर उस मुनि का स्वागत किया।

जिन्हें देखने से ऐसा प्रतीत होता था, मानो समस्त तपस्याएँ एक निष्कलंक (व्यक्ति का) रूप धारण करके आई हों, वे अपने कटि के वल्कल एवं (ऊपर धारण किये) अजिन (हरिण-चर्म) के साथ अत्यन्त गंभीर दीख रहे थे।

जो देवताओं के कष्टों और राक्षसों के बल को मिटाने के कार्य में समर्थ थे एवं जिनके विशाल करों में यथाविधि छत्र, ब्रह्मदंड और कमंडल शोभित थे।

(ऋष्यशृंग के दर्शन होते ही) चक्रवर्ती उसी स्थान पर रथ से उतर पड़े और पैदल चलकर (उन मुनिवर के) युगल चरण-कमलों पर जा गिरे। उन मुनि ने जो चतुर्वेद-रूपी लता के फैलाने के लिए अलान के समान थे, अर्थगर्भित वाक्यों में (राजा को) आशीर्वाद दिये।

दशरथ ने मेघ के समान दान देनेवाले अपने दोनों हाथ जोड़कर अन्य ऋषियों को भी नमस्कार किया और उनके आशीर्वाद प्राप्त किये। गभीर जल में रहनेवाली मछली के समान नयन से युक्त शान्ता के साथ ज्ञानी (ऋष्यशृंग) को रथ पर आसीन कराकर यथाविधि (अयोध्या को) ले आये।

मुकुटधारी चक्रवर्ती (दशरथ) कमल जैसे मुख एवं सौन्दर्यवाली रमणियों की जय-जयकार के साथ मुनिवर को साथ लेकर शीघ्र ही अयोध्या पहुँच गये, जहाँ (उनके स्वागत में) नगाड़े गरज रहे थे।

(वसिष्ठ महर्षि) जिन्होंने चोर के समान पापकर्म में निरत पाँचों इन्द्रियों को अपने वश में कर लिया था और श्रेष्ठ ऋष्यशृंग, जो मूर्त्तिमान् वेदों-जैसे थे, आपस में ऐसे मिले कि सारी राज-सभा दीप्त हो उठी।

दशरथ ने उन वेद-समान ऋषिश्रेष्ठ ऋष्यशृंग को श्रेष्ठ रत्नमंडप में ले जाकर निष्कलंक स्वच्छ रत्नखचित आसन पर बिठाया और सभी कर्त्तव्य उपचार आनन्द के साथ सुसंपन्न किये, फिर ये वचन कहे —

हे श्रेष्ठों में श्रेष्ठ। धर्म एवं तपस्या के जैसे शोभायमान पावन रूप। (आपके यहाँ पधारने से) मेरा पुरातन वंश, जो आपकी कृपा से उज्ज्वल हो उठा है, अब आगे भी बढ़ता रहेगा और शासन पर स्थिर रहेगा, मैंने पिछले जन्म में जो तप किये, वे भी अब विफल नहीं होंगे।

पृष्ठ 47
स्थायी लिंक
पृष्ठ 47 स्कैन

बालकाण्ड ३३

दशरथ के ये वचन कहते ही ऋष्यशृंग उन्हें उल्लसित दृष्टि से देखकर बोले—
राजाओं के राजन्, सुनो, तुम्हे वसिष्ठ नामक एक महान् तपस्वी की सहायता प्राप्त है.
तुम्हारे कार्य पुण्यमय हैं, क्या तुम्हारी समानता इस संसार के क्षत्रिय कर सकते हैं?

इसी प्रकार के विविध मीठे वचनों को कहकर पूछा—पर्वत के समान दृढ
धनुष धारण करनेवाली स्फीत भुजाओंवाले (हे राजन्) तुमने मुझे यहाँ जो बुलाया है क्या
वह अश्वमेध यज्ञ करने के लिए ही, स्पष्ट कहो।

(दशरथ ने निवेदन किया) मैंने अनेक वर्षों तक, बिना किसी कष्ट के, धरती
का भार उठाया है; अबतक मेरे कोई संतान नहीं हुई (जो मेरे बाद इस भार का वहन
करे); आप हमें समुद्र से घिरी हुई इस पृथ्वी की रक्षा करनेवाले पुत्र दीजिए और मुझे अमल
यशस्वी बनाइए।

दशरथ के इस प्रकार वचन कहते ही; ऋष्यशृंग ने कहा—राजन् ! तुम चिन्ता
मत करो; एकमात्र इस मर्त्य-लोक की ही क्या, चतुर्दश भुवनो की रक्षा करनेवाले महावली
पुत्रों का प्रदान करनेवाला यज्ञ करने के लिए अभी, इसी स्थान पर, सन्नद्ध हो जाओ।

उस यज्ञ के लिए आवश्यक सभी वस्तुएँ (सेवकगण) शीघ्र ही ले आये; चक्रवर्ती
(दशरथ) भी परिशुद्ध (सरयू) नदी में स्नान करके वेदशास्त्रोक्त विधान से बिना किसी
त्रुटि के सम्यक् रीति से बनाई गई यज्ञशाला में जा पहुँचे।

शब्दायमान हो बढनेवाली तीनों अग्नियों को प्रज्वलित करके उसमे आहुति देने
लगे। बारह मास व्यतीत होने के पश्चात् देव-वाद्य बज उठे. देवगण विशाल आकाश में
इस प्रकार छा गये कि कहीं थोडी भी जगह खाली नही रही।

विकसित कमल जैसे कान्तिमय वदनवाले देवता, सुगंधित कल्पवृक्ष के पुष्प बरसा
रहे थे; (उसी समय) सद्गुणो से विभूषित ऋष्यशृंग ने भी उस अग्नि के मध्य पुत्र-दात्री
आहुतियों का होम किया।

उसी समय (उस होमकुण्ड से) एक भूत प्रकट हुआ. जिसके केश धधकनेवाली
अग्नि के समान थे और जिसके नेत्र लाल थे, वह एक मनोहर सोने के थाल में पवित्र मधुर
सुधा-सदृश एक पिंड लिये हुए होम की अग्नि से शीघ्रता के साथ ऊपर को उठा.

उसने थाल को धरती पर रख दिया और पुनः होमाग्नि में अदृश्य हो गया।
तपस्वी ऋष्यशृंग ने दशरथ से कहा—इस (भूत के) दिये हुए अमृतमम पदार्थ को यथाक्रम
अपनी पत्नियों को दो।

उन मुनिवर के आज्ञानुसार ही दशरथ चक्रवर्ती ने उस अमृत-पिंड का एक भाग
धूम के सदृश काले, कोमल और घुँघुराले अलकों तथाविम्बफल के समान अधरोवाली लावण्य-
पूर्ण कौसल्या को दिया। उस समय शंखध्वनि हो रही थी।

उस कोशल देश पर, जहाँ के तालाबों, नदियों और बागों में हंस विचरते हैं,
शासन करनेवाले दशरथ चक्रवर्ती ने बचे हुए पिंड का आधा भाग केकय-राजकुमारी कैकयी
के हाथ में दिया : तब देवता आनन्दोच्चारण कर रहे थे।

(इसके बाद) दशरथ चक्रवर्ती ने, जो शत्रुओं के हृदयों में कंपन उत्पन्न करने-

पृष्ठ 48
स्थायी लिंक
पृष्ठ 48 स्कैन
३४कव रामायण

वाले बल से विभूषित थे और निमि नामक चक्रवर्ती के श्रेष्ठ वंश में उत्पन्न थे, उस अमृत-पिंड का बचा हुआ भाग सुमित्रा को दिया। देवपति इन्द्र यह समझकर कि अब मेरा शत्रु मिट गया, अपने साथियों के साथ हर्ष-रव कर उठा।

और, उदार स्वभाववाले उन चक्रवर्ती ने थाल में अमृत पिंड के जो टुकड़े (पिंड को तोड़ने पर) बिखरे थे, उन्हें भी सुमित्रा देवी को दे दिया; (इस समय) शत्रुओं के वाम अंग और संसार के अन्य सभी प्राणियो के दक्षिण अंग फड़क उठे।

अश्वमेध यज्ञ तथा पुत्रकामेष्टि यज्ञ के सभी कार्य मुनि ने संपन्न कराये। यज्ञ समाप्त होने पर सब लोगों से अपनी प्रशंसा सुनते हुए, संसार का शासन करनेवाले दशरथ आनन्द के साथ (यज्ञ-मंडप से) बाहर आये।

विधि-विहित यज्ञ-कर्म जब समाप्त हुए, तब मर्दल आदि वाद्य जोरों से बज उठे; (राक्षसों के अत्याचारों के कारण) दुःख भोगनेवाले दुःख-मुक्त हुए, चक्रवर्ती सभी मंडप से आ पहुँचे।

(राजा दशरथ ने) वेदों के अनुसार सब विहित कर्म अपने कुलदेवता विष्णु-भगवान् को समर्पित किये,¹ उसी विधान के अनुसार देवताओं को भी हविर्भाग दिये, तथा महामहिम श्रेष्ठ विप्रों को भी अपने करों से स्वर्ण-दान दिये।

(यज्ञ से उपस्थित) राजाओं को धन, रथ, घोड़े, अमूल्य सुन्दर वस्त्र आदि प्रत्येक की योग्यता के अनुसार भेंट किये, फिर बाजे-गाजे के साथ सरयू नदी के सुन्दर घाट पर पहुँचे और (अघमर्षण) स्नान किया।

नगाड़े बज रहे थे, मुक्ता-मंडित श्वेतच्छत्र ऊपर छाया दे रहा था, राजे घेरे हुए आ रहे थे, इस प्रकार दशरथ राजसभा में आ पहुँचे, अपने वेदज्ञान से ब्रह्मा को भी लजानेवाले वसिष्ठ महर्षि के चरणों पर नत हुए।

फिर तपस्वी वसिष्ठ की आज्ञा से, हिरन के सींग जैसे सींग से शोभायमान ऋष्यशृङ्ग के चरणों को प्रणाम करके ये वचन कहे—हे तपस्विबर ! (आप की कृपा से) मैं कृतकार्य हो गया, इससे बढ़कर प्राप्य फल मेरे लिए और क्या हो सकते हैं ?

हे प्रभो ! आपकी कृपा से यह जन दुःखमुक्त हो, कृतार्थ हो गया। (दशरथ की बात सुनकर) ऋष्यशृङ्ग मन में आनंदित हुए और आशीर्वाद दिये। अपने साथ आये हुए मुनिगण के सहित वे रथ में बैठकर (रोमपाद की नगरी के लिए) चल पड़े।

दशरथ नरेश ने दुःखों से मुक्त हो फिर एक बार नम्रता के साथ मुनियों के चरणों की वंदना की वे (मुनिवर) आनंदित हो, आशीर्वाद देते हुए वहाँ से (अपने-अपने स्थानों को) चले गये। दशरथ चक्रवर्ती सुखी जीवन बिताने लगे।

कुछ दिन व्यतीत होने पर चक्रवर्ती की तीनों पत्नियाँ गर्भधारण का क्लेश अनुभव करने लगीं। उनके अनुपम सुन्दर मुख ही नहीं, परन्तु उनके मनोहर शरीर भी चन्द्र के समान कांतिपूर्ण दीखने लगे।


¹ वैष्णवों के बीच यह प्रथा प्रचलित है कि कभी कार्य करने के बाद उसे भगवान् विष्णु को समर्पित कर देते हैं। इसे 'सात्त्विक त्याग' कहते हैं।

पृष्ठ 49
स्थायी लिंक
पृष्ठ 49 स्कैन

बालकाण्ड ३५

जब उन गर्भवती देवियों के प्रसव का उपयुक्त समय आया, तब विशाल भू-देवी आनंदित हुई ; पुनर्वसु नक्षत्र और देवों से प्रशंसित कर्कटक लग्न, दोनों आनन्द से उछलने लगे।

सिद्ध, यक्ष, यक्षों की देवियाँ, तत्त्वज्ञानी ऋषिगण, देवगण, नित्यसूरिगण¹ पंक्ति-पंक्ति में (खड़े) आनंदित हो जयघोष कर उठे; धर्म-देवता का मनस्ताप मिट गया और वह आनन्द से भर गया।

सद्गुणों से भरी कौसल्या देवी ने, काजल और नव मेघों की छटा दिखानेवाली उस तेजोमय विष्णु को जन्म दिया, जो समस्त सृष्टि को अपने उदर में लीन कर लेता है और जो महान् वेदों के लिए भी ज्ञानातीत है ; ( उनके जन्म से ) ससार की विभूति बढ गई।

देवता लोग दसों दिशाओं में और आकाश में स्थित हो आनन्द-घोष कर रहे थे . इन्द्र आदि प्रणाम करके जय-जयकार कर रहे थे, ऐसे 'पुष्य नक्षत्र' और 'मीन लग्न' से युक्त शुभ घड़ी में निष्कलंक केकय-राजपुत्री ने एक पुत्र को जन्म दिया।

कल्पवृक्ष के अधिपति, पर्वतों के पंखों को काटनेवाले इन्द्र तथा उनके साथी अंतरिक्ष में आनन्द-नाद कर रहे थे। बाँबी में रहनेवाले सर्प ( आश्लेषा नक्षत्र² ) के साथ 'कर्कटक' ( लग्न ) ने भी नया जीवन पाया : पट्टमहिषियों में सबसे छोटी, कोमल लता-तुल्य सुमित्रा ने लक्ष्मण को जन्म दिया।

आदिशेष के सहस्र फणों से वहन की गई भूमि आनन्द से नाच उठी · वेद नाट्य करने लगे; सिंहराशि और मघा नक्षत्र ने ऊँचा जीवन पाया , ( इसी समय ) विष के समान काले नयनोंवाली सुमित्रा ने एक दूसरे पुत्र को जन्म दिया।

'राक्षस मिट गये'—इस खयाल से आनन्दित हो अप्सराएँ नाच उठीं, किन्नर अपने अमृत-मधुर स्वर में गा उठे, विविध वाद्य बजने लगे; देवगण (आनन्द से) इधर-उधर दौड़ने लगे।

रानियों की सखियाँ दौड़कर दशरथ के पास गई, पुत्र-जन्म का समाचार सुनाकर आनन्द-नृत्य किया ; ( ज्योतिष में निपुण ) ब्राह्मणों ने एकत्र होकर नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति का अवलोकन करके कहा कि अब यह संसार दुःखों से मुक्त हो जायगा।

मुखपट्ट³ से सुशोभित गज के समान गंभीर और नीतियुक्त श्रीरामचन्द्र के शुभावतार के समय मेष (चैत्र) मास था • तिथि नवमी थी, नक्षत्र पुनर्वसु था . श्रेष्ठ लग्न


१. वैष्णवों के अनुसार श्रीवैकुंठ में विष्णु की चरण-सेवा करनेवाले गरुड, अनन्त, विष्वक्सेन आदि भक्त 'नित्यसूरि' कहे जाते हैं। भगवान् की आज्ञा से ये लोक-कल्याण के लिए कभी-कभी पृथ्वी पर अवतार भी लेते हैं।
२. लक्ष्मण का जन्म कर्कट राशि और आश्लेषा नक्षत्र में हुआ था। आश्लेषा नक्षत्र सर्पाकार होता है। साँप और केकड़े की मित्रता बतलाकर कवि ने चमत्कार दिखाया है।
३ मुखपट्ट : हाथियों के मुख पर लगाया हुआ सोने या चाँदी का रत्न-जटित कवच।

पृष्ठ 50
स्थायी लिंक
पृष्ठ 50 स्कैन

३६
कम्ब रामायण

कर्कटक था, ग्रहस्थानो की परीक्षा करके देखने पर (विदित हुआ कि) ग्यारहवे गृह में चार
ग्रह उच्च स्थान मे थे।

ज्योतिषियो ने श्रीरामचन्द्र की जन्म-पत्री तैयार कर दी; फिर अन्य राजकुमारों
की जन्मपत्रियाँ भी उपयुक्त क्रम से परीक्षा करके, स्वर्ण-फलक पर लिखकर, अत्यन्त चतुर
देवगुरु बृहस्पति की प्रशंसा करते हुए, पढ सुनाईं।

दशरथ चक्रवर्ती ने आनन्द से (सरयू नदी मं) स्नान किया; अन्न तथा वस्त्र
दान दिये, फिर जब श्वेत शंख बज रहे थे, तब वसिष्ठ मुनि को भी साथ लेकर अपने श्रेष्ठ
कुमारो के सुख देखे।

दशरथ महाराज ने ढिंढोरा पिटवा दिया और आज्ञा दी कि 'राज्य-भर मे सात
वर्षो के लिए लगान माफ कर दिया जाय, अन्न-भंडारो के किवाड़ खोल दिये जायें, ताकि
गरीब अपनी-अपनी इच्छा के अनुसार अन्न उठा ले जायें।

(यह भी आज्ञा दी कि) युद्ध-कार्य बन्द हो जाये; (कारागृह मे) बंदी शत्रु-
राजाओ को मुक्त कर दिया जाय और वे अपने-अपने राज्य को चले जायें; ब्राह्मणो के
नियमाचरण बिना विघ्न के पूर्ण हो; (मंदिरो मे प्रतिष्ठित) देवता विशेष रीति से किये
जानेवाले उत्सवो से संतुष्ट किये जाये।

देवालयो का संस्कार किया जाय, ब्राह्मणो के निवासो, चौराहो और अन्य मार्ग-
सन्धियो का नव-निर्माण हो; प्रातः एव संध्या के समय (देवालयो के) देवताओ को मनोहर
पुष्पहार समर्पित किये जाये।'

(चक्रवर्ती के यह) आज्ञा देत ही ढिंढोरा पीटनेवालो ने हाथियो पर बैठकर
श्रुतिसुखद ढिंढोरे पीटकर सर्वत्र राजाज्ञा सुना दी, नगर-निवासी और विद्युल्लता के समान
क्षीणकटि नारियाँ आनन्द-सागर मे डूब गई।

नगर-निवासी प्रेम से भरकर आनन्द-नाद कर उठे, उनके शरीर पुलकायमान हो
गये ओर स्वेद-बिन्दुओ से भर गये; राजा के सामने आकर जिन-जिन ने यह शुभ समाचार
सुनाया, उन सबको बहुमूल्य भेंट दी गई, कदाचित् उनके मन में यह विश्वास हो गया कि
(राजकुमारो के रूप में) स्वयं विष्णु भगवान् ही अवतरित हुए हैं।

विशाल अयोध्या नगर मे नारियो के झुंड, सखियो के समुदाय, पुरुषो के संघ तथा
मित्रो के दल ने अतीव आनन्द के साथ तेल, चन्दन, घी, कस्तूरी तथा अन्य सुगन्धित द्रव्य
अयोध्या की वीथियो मे छिड़के।

इस प्रकार उस महानगरी के निवासियो ने बारह दिनो तक उत्सव मनाया और
अपने मन मे उमड़नेवाले आनन्द के कारण अपने-आपको भूल गये, तेरहवे दिन अमर और
सत्य तपस्यावाले वसिष्ठ ने (बालको का) नामकरण करने की सोची।

मगर के साथ युद्ध करते समय जब गजराज के कर ढीले पड गये, तब उसने ज्योंही
आदिशेष पर शयन करनेवाले आदिमूल भगवान् विष्णु का स्मरण किया, त्योंही आकर
उसकी रक्षा करनेवाले उस परमार्थभूत विष्णु भगवान् का (वसिष्ठ ने) 'श्रीराम' नाम
रखा।

पृष्ठ 51
स्थायी लिंक
पृष्ठ 51 स्कैन

बालकाण्ड ३७

अभीष्ट फल देनेवाले वसिष्ठ ने, जिनके लिए वेदो के यथार्थ तत्त्व हस्तामलक के समान थे, (रामचन्द्र के बाद) अवतरित दूसरे ज्योतिःपुंज का 'भरत' नाम रखा।

(जिसके उत्पन्न होते ही) वंचक (राक्षस) लोग मिट गये और देवता लोग तर गये, भूमिदेवी करोड़ो कष्टों से मुक्त हुई; उस अजेय और महाबली ज्योतिर्मय पुत्र का नाम 'लक्ष्मण' रखा।

ज्योतिःस्वरूप चौथा बालक ऐसा लगता था, मानो मोतियों के पुज के मध्य रक्त-कमल विकसा हो। शत्रुओ का नाशक समझकर कुलगुरु ने उसका 'शत्रुघ्न' नाम रखा।

भूलकर भी असत्य पर न चलनेवाले (वसिष्ठ) मुनि ने जब उत्कृष्ट वेदमंत्रो का उच्चारण करके (चारो बालको का) नामकरण किया, तब दान-नदियो ने चक्रवर्त्ती के हाथो से प्रवाहित होकर वेदशास्त्रो मे निपुण ब्राह्मणो के सत्य अर्थों से भरे हुए हृदय-रूपी समुद्र को भर दिया।

समस्त संसार पर शासन करनेवाले राजाधिराज दशरथ (अपने ज्येष्ठ) कुमार से इस प्रकार प्रेम करते थे. मानो नीलोत्पलो के मध्य विराजमान रक्तकमल जैसे अतीव सुन्दर लगनेवाले श्रीरामचन्द्र के अतिरिक्त उन्हे दूसरे प्राण एवं शरीर ही न हों।

चारो कुमार, जिनकी तोतली बोली से अमृत बरसता था, अपनी सुन्दर विकंपित गति से भूमिदेवी की शोभा बढ़ाते हुए उसी प्रकार बढ़ने लगे, जिस प्रकार अंधकार को दूर करते हुए सूर्य बढ़ता है और स्वरो की ध्वनि के साथ चारों वेद (संसार मे) बढ़ते हैं।

समय आने पर धवल चन्द्र से विभूषित शंकर समान वसिष्ठ मुनि ने यथाविधि उनके चूडाकरण तथा उपनयन-संस्कार कराये। (फिर) अमर वेदो एवं अनन्त शास्त्रो का इस प्रकार से अध्ययन कराया कि उनके ज्ञान की कोई सीमा ही नही रही।

देवताओ के एकमात्र नेता रामचन्द्र ने अपने भाइयो के साथ हाथी, रथ, घोड़े आदि सवारी तथा इसी प्रकार की अन्य (क्षत्रियोचित) विद्याओ की शिक्षा यथाविधि प्राप्त की और शत्रुओ का नाश करनेवाली सेना-संचालन कि रीति तथा धनुर्विद्या का भी अभ्यास किया।

वेदो के ज्ञाता मुनि, देवता, भूमिदेवी और उस नगर के सभी निवासी, यह सोचकर कि इन (राजकुमारो) से हमारे कष्ट एवं उनके कारण-भूत पाप और पुण्य कर्म भी मिट जायेंगे, उनके निकट से हटना नही चाहते थे।

श्रीरामचन्द्र और लक्ष्मण नदियो मे, मेघो से आवृत (ऊँचे वृक्षो से भरे) उपवनो मे और तड़ागो में साथ-साथ संचरण करते थे, जैसे ताने के साथ भरनी का सूत मिल गया हो; इससे भूमिदेवी कि तपस्याएँ प्रकट होती थी।

भरत और शत्रुघ्न एक क्षण के लिए भी एक दूसरे से अलग नही होते थे; रथ या घोड़े की सवारी करते समय या वेद-शास्त्रो का अध्ययन करते समय सदा एक साथ रहते थे। वे दोनो मेरे (लेखक के) स्वामी श्रीरामचन्द्र और लक्ष्मण के (जोड़े) जैसे रहते थे।

पराक्रमी राम और भरत अपने अनुज लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ (प्रतिदिन) बड़े सबेरे नगर से बाहर सुगंध-भरे उपवनो मे दयालु मुनियो के पास (अध्ययन के लिए)

पृष्ठ 52
स्थायी लिंक
पृष्ठ 52 स्कैन
३८कंब रामायण

जाते और सूर्यास्त के समय अपने सुन्दर नगर में लौट आते ; उस समय उनका स्वागत करने-वाले नागरिक जन आनन्द के कारण मेघों के आगमन से उल्लसित होनेवाले शस्य के समान दिखाई देते थे ।

अयोध्यापुरी की नारियाँ, वहाँ के पुरुष, जो उन नारियों के पीन स्तनों के अनुरूप ही बलिष्ठ थे, तथा उनके बंधुजन, कौसल्या एवं दशरथ के सदृश ही अपने इष्टदेवों से प्रार्थना करते कि ये कुमार चिरंजीवी हों।

वेदों के लिए अगोचर, अनन्य समान श्रीरामचन्द्र और उनके साथ सदा लगे रहनेवाले लक्ष्मण को आते देखकर लोग उपमा देते हुए कहते थे कि (रामचन्द्र को देखने से ही ऐसा प्रतीत होता है) मानो नीलसमुद्र या कालमेघ उज्ज्वल विकसित कमलपुंज से शोभायमान हो, उत्तर दिशा में स्थित मेरु पर्वत के साथ आ रहा हो ।

हमारे स्वामी रामचन्द्र अपने समक्ष आनेवाले नागरिकों को देखकर अपने मुख-कमल को विकसित कर बड़ी कृपा के साथ पूछते कि तुम्हारे कार्य क्या हैं ? कोई कष्ट तो तुम्हें नहीं है ? तुम लोगों की गृहिणियाँ एवं ज्ञानवान् संतति सुखी और स्वस्थ हैं न ?

नगर-निवासी उत्तर देते—स्वामिन् ! हम बड़े भाग्यवान् हैं , आपके समान राजा को पाने पर हमें किस बात का अभाव हो सकता है ? हमारे लिए सुखी जीवन प्राप्त करना कोई बड़ी बात नहीं, (हमारी यही कामना है कि) जबतक ब्रह्मा जीवित रहे, तबतक आप हमारी आत्माओं पर एवं सप्तद्वीप विशिष्ट भूतल पर शासन करते रहे ।

इस प्रकार, उस सुन्दर नगर के निवासियों की प्रशंसा प्राप्त करते हुए तथा अपने भाइयों के द्वारा अनुगत रहते हुए त्रिमूर्तियों के नेता श्रीरामचन्द्र जीवन बिताने लगे ।

राजाधिराज दशरथ समस्त संसार को अपने श्वेत छत्र की छाया में आश्रय देते हुए, नगाड़ों की जय-ध्वनि सुनते हुए, मुनियों के द्वारा प्रशंसित होते हुए, निःसीम आनन्द-सागर में गोते लगाते रहते। (१—१३८)


अध्याय ६

समर्पण पटल

(दशरथ चक्रवर्ती) आकाश को छूनेवाले रत्न-खचित सभा-मंडप में आये । पुष्पभार से लदे कल्पवृक्ष से सुशोभित स्वर्गलोक के निवासियों को, उस मंडप को देखकर इन्द्र के सभा-मंडप की भ्रांति हो गई ।

(मंडप में पहुँचकर महाराज दशरथ) परिशुद्ध और कोमल (गद्देदार) सिंहासन पर विराजमान हुए । (उन्हें देखकर) गगन में संचरण करनेवाली अप्सराओं को यह संदेह हो गया कि यही उनके अधिपति इन्द्र हैं, फिर (दशरथ के) हजार नयन न होने से उनका संदेह दूर हुआ ।

पृष्ठ 53
स्थायी लिंक
पृष्ठ 53 स्कैन

बालकाण्ड ३६

उस सिंहवली दशरथ के सामने एकाएक बड़े क्रोधी विश्वामित्र ऋषि आ उपस्थित हुए, जिन्होंने कभी सभी प्राणियों और लोकों का अलग सर्जन करके नये देवगण तथा नये ब्रह्मा की भी सृष्टि करने का उपक्रम किया था।

मुनि के आते ही, दशरथ झट अपने आसन से उठकर उनके चरणों में नत हुए, जैसे कमलासन (ब्रह्मा) के आगमन पर इंद्र उठ खड़ा हुआ हो. तब दशरथ के वक्ष पर (उनके उठने के साथ) हार भी हिलडुलकर यों किरण फेंकने लगे, जिससे सूर्य की कांति भी परास्त हो जाती थी।

(दशरथ ने मुनि को) प्रणाम कर उन्हें रत्नों से जड़े हुए स्वर्णासन पर बड़े प्रेम से बिठाया और उनके चरणकमल-युगल की अर्चना करके, हाथ जोड़कर कहा कि (आपके आगमन से) मेरे प्रारब्ध कर्म की परंपरा अभी टूट गई। (अर्थात्, मैं कर्म-बंधन से मुक्त हो गया।

हे महात्मन् ! आप इस नगर में सुलभता से पधारे और मैं आपकी परिक्रमा करके आपको प्रणाम कर सका, इस सौभाग्य का कारण यदि इस देश का किया हुआ तप मानें, तो वह नहीं है या मेरे किये अच्छे कर्म मानें, तो वह भी नहीं है : हाँ इसका कारण मेरे पूर्वजों के द्वारा किया हुआ तप ही हो सकता है। जब दशरथ ने इस प्रकार कहा. तब विश्वामित्र ने उत्तर दिया—

शत्रुओं का वध करके उनके मांस से युक्त भाला धारण करनेवाले, हे (दशरथ) ! मुझ जैसे मुनियों और देवताओं पर यदि कोई विपदा आ पड़े, तो सभी पर्वतों का उपहास करनेवाला धवल हिमाचल, क्षीरसागर, कमलासन के नगर (सत्य लोक) तथा कल्पवृक्ष से सुशोभित अमरावती के सदृश सुन्दर अट्टालिकाओं से विभूषित अयोध्या नगरी को छोड़, शरण देनेवाला स्थान क्या अन्य कोई हो सकता है ?

हे चक्रवर्त्ती ! मनोहर कल्पवृक्ष कि छाया में, जहाँ सुगंधित मधु यत्र-तत्र बिखरा रहता है, बैठकर शासन करनेवाला इंद्र जब राज्य से वंचित होकर तुम्हारे श्वेतच्छत्र की छाया में शरणागत हुआ था और अपने कष्ट बताकर सहायता की अभ्यर्थना करते हुए तुम्हारे सम्मुख आया था, तब तुमने ही तो उसपर कृपादृष्टि फेरकर कुलपर्वत-समान भुजाओं से युक्त ‘शंबर’ नामक असुर का समूल नाश करके इंद्र को उसका राज्य दिलवाया था: इन्द्र आज जो राज्य कर रहा है, वह तुम्हारा दिया हुआ ही तो है।

जब विश्वामित्र महर्षि ने इस प्रकार कहा, तब दशरथ के हृदय में आनन्द का एक समुद्र-सा उमड़ पड़ा, जिसका अंत कोई देख नहीं सकता था; उन्होंने हाथ जोड़कर मुनि से विनती की कि राज्यभार प्राप्त करने का जो फल हो सकता है, वह (आपके दर्शनों से) मुझे प्राप्त हो चुका, अब मुझे जो करना हो, उसकी आज्ञा दें तब विश्वामित्र ने उत्तर दिया--

मैं एक यज्ञ करना चाहता हूँ; उस यज्ञ की रक्षा उन राक्षसों से करनी है, जो उसमें विघ्न डालने आयेंगे, जिस प्रकार काम, क्रोध आदि दुर्गुण, मुनियों को डराते हुए उनके पास आ पहुँचते हैं तुम अपने चार पुत्रों में श्यामल (श्रीरामचन्द्र) को, युद्ध में अडिग रहकर उन राक्षसों से मेरे यज्ञ की रक्षा करने का आदेश देकर मेरे साथ भेज दो।

पृष्ठ 54
स्थायी लिंक
पृष्ठ 54 स्कैन

२०
कंब रामायण

इस प्रकार विश्वामित्र ने दशरथ के मन में पीडा उत्पन्न करते हुए कहा; मानो यम ही प्राणों की याचना कर रहा हो।

अपरिमेय तपस्या-सम्पन्न विश्वामित्र के वचन (दशरथ को) ऐसे लगे, मानों शत्रु-प्रयुक्त भाले से उत्पन्न मर्मस्थान के घाव में लूक घुस गया हो। अंतर की पीडा से निकाले जानेवाले उनके प्राण डोलायमान हो उठे, जिससे उन्हें ऐसी वेदना हुई कि कोई जन्म का अंधा आँखें पाकर फिर खो बैठा हो।

निरंतर बहनेवाले मधु के छत्ते के समान मधुस्रावी मालाओं से सुशोभित उन चक्रवर्ती ने किसी प्रकार अपनी पीडा को दबाकर मुनि से निवेदन किया—हे महात्मन् ! यह राम तो अभी छोटा है. शस्त्र चलाने का अभ्यास भी इसे नहीं है; यदि राक्षसों का वध ही आपका उद्देश्य हो; तो अपनी जटा के एक ओर से गंगा को प्रवाहित करनेवाला शिव, चतुर्मुख ब्रह्मा अथवा पुरंदर भी आकर विघ्नकारी बनें; तो उन विघ्नों का भी विघ्न बनकर मैं आपके यज्ञ की रक्षा करूँगा। आप यज्ञ करने के लिए प्रस्तुत हो जायें।

दशरथ के इस प्रकार कहते ही मुनि, जो किसी समय अपर सृष्टि करने के लिए उद्यत हो गये थे; क्रोध से उबल पड़े : देवता यह आशंका करने लगे कि सृष्टि का अन्तकाल आ गया है : आकाश में चमकनेवाला सूर्य भी अदृश्य हो गया ॰ जहाँ-तहाँ स्थावर वस्तुएँ भी घूर्णायित होने लगीं ; (मुनि की) भौंहों के घने कोने (उनके) उठे हुए ललाट पर फैल गये : नयन रक्त वर्ण हो गये ; सभी दिशाओं में अँधेरा छा गया।

मुनि (विश्वामित्र) को क्रुद्ध जानकर (वसिष्ठ ने) उनसे प्रार्थना की कि हे मुनि, क्षमा करें : और (दशरथ से) कहा—जब तुम्हारे पुत्र को अप्राप्य हित स्वयं आकर प्राप्त हो रहा है, तब क्या उसका अवरोध करना उचित है ?

हे राजन् ! आज वह समय आया है, जब तुम्हारे पुत्र श्रीराम को अनन्त विद्याएँ उसी प्रकार प्राप्त हो रही हैं, जिस प्रकार वर्षा से बढ़ी हुई नदी की धाराएँ (स्वयं) सागर से जा मिलती हैं। (वसिष्ठ के) ये वचन सुनकर—

और गुरु की आज्ञा मानकर जयशील नरपति ने (अपने सेवकों को) आज्ञा दी कि तुम लोग जाकर राम को यहाँ ले आओ, सेवकों ने जाकर राम से निवेदन किया कि चक्रवर्ती आपको बुला रहे हैं : समाचार पाकर ज्ञानातीत श्रीरामचन्द्र अपने पिता के निकट आये।

दशरथजी ने रामचन्द्र को तथा उनके साथ आये हुए भाई लक्ष्मण को, आगे वेदों में निणात विश्वामित्र को दिखाकर कहा—प्रभो ! इनके ललिता आप ही हैं, अनुपम माता आप ही हैं; मैंने इन्हें आपके सुपुर्द कर दिया, इनके अनुकूल जो भी कार्य हों, इनसे लीजिए। यों कहकर मुनिवर को अपने पुत्र सौंप दिये।

कुमारों को प्राप्त करके (कामादि) दुर्गुणों से रहित विश्वामित्र का क्रोध शान्त हो गया। इन्होंने (दशरथ को) आशीर्वाद दिया। फिर कुमारों से कहा—चलो अब हम जाकर यज्ञ सम्पन्न करेंगे। तीनों वहाँ से चलने को उद्यत हुए।

सभी लोगों की रक्षा करनेवाले (राम) ने विजयप्रद खड्ग अपनी कटि से बाँधा

पृष्ठ 55
स्थायी लिंक
पृष्ठ 55 स्कैन

वालकाण्ड ४१

सत्य के समान ही दो अक्षय तूणीर अपनी पर्वत-जैसी दोनो ऊँची भुजाओ मे बाँधे और (वाम कर मे) विजय देनेवाला धनुष धारण किया ।

(रामचन्द्र) अपने अनुज के साथ सभी प्रकार मे (आयुधो से) सन्नद्ध हो. विश्वामित्र की छाया के समान उनका अनुमरण करते हुए, अयोध्या का ऊँचा स्वर्णमय प्राचीर पारकर यों चले, मानो पिता दशरथ के प्राण शरीर छोड़कर जा रहे हो ।

(वे तीनो) अयोध्या नगरी को, जिसकी समानता करने मे देवताओ की अमरावती भी असमर्थ थी, पारकर सरयू नदी पर पहुँचे, जिममे हंसो का कल्लोल नृत्यशाला मे नर्त्तकियो के मजीरो की ध्वनि-सा प्रतीत होता था ।

(वे लोग) एक उपवन मे ठहर गये, जिसके चारो तरफ के खेतो में ईख के डठलों के परस्पर संघर्ष से निकला हुआ मधुरस खेत की मेड़ो को पारकर बह रहा था और जहाँ के भ्रमर कुड्मल-समान स्तनोवाली रमणियो के केशपाश-जैसे दीखने थे।

जब सात सुनहले घोड़ो के रथ पर सवार होनेवाला सूर्य, अपने शिखरो पर ठहरे हुए मेघो के कारण, मुखपट्टधारी गज के जैसे शोभायमान दीखनेवाले उदयाचल की दृढ चोटी पर पहुँचा, तब वे (तीनो) सरयू के पार पहुँच गये।

श्रीराम ने एक वन को देखा, जहाँ ऐसे यज्ञ होते थे, जिनमे देवता स्वयं आकर अपनी इच्छा से आहुति ग्रहण करते थे; जहाँ का सारा वन धुएँ से भरा हुआ था, चरम तत्त्वो के ज्ञाता भगवान् श्रीरामचन्द्र ने दिव्य और महातपस्वी विश्वामित्र को प्रणाम करके पूछा कि यह कौन-सा वन है ? (१-२४)


अध्याय ७

ताड़का-वध पटल

(विश्वामित्र ने कहा-) यह वही स्थान है, जहाँ मन्मथ ने चंद्रशेखर शिव पर पुष्प-बाण चलाये थे और शिव के ललाट-नेत्र की क्रोधाग्नि ने उसे जलाकर भस्म कर दिया था । उसी समय से वह (मन्मथ) अपने कुसुम-समान अंग के दग्ध हो जाने से अनग बन गया ।

हे देवो के अधिष्ठाता ! जब हस्तिचर्म धारण करनेवाले (शिवजी) ने उस मन्मथ को जलाकर भस्म कर दिया, तब उसका शरीर राख बनकर इस स्थान मे बिखर गया । इसी-लिए इस प्रान्त को अनंग देश कहते हैं और इसी कारण से इस आश्रम का नाम 'कामाश्म' पड़ गया है ।

आसक्ति, इच्छा आदि का समूल नाश करके आत्मज्ञान के इच्छुक (भक्त लोग) जन्म-मरण के चक्कर से मुक्ति पाने के लिए जिस (शिव) का ध्यान करते हैं, उन्ही (शिवजी) ने स्वयं इस स्थान पर रहकर तपस्या की थी फिर इस स्थान की पवित्रता का क्या कहना है ?

पृष्ठ 56 स्कैन

४२ कंब रामायण

विश्वामित्र की बात सुनकर राम और लक्ष्मण आश्चर्य मे पड़ गये, फिर तीनो उस स्थान में पहुँचे, वहाँ पहुँचकर उन्होंने, उनके स्वागत के लिए आये हुए सन्मार्गधन मुनियो की सत्संगति मे पूरा दिन व्यतीत किया और (दूसरे दिन) जब विस्तृत किरणो से प्रकाशमान सूर्य उदयाचल के शिखर पर चढ़ने लगा, तब (वे वहाँ से प्रस्थान करके) एक मरुस्थल में पहुँचे, जो (धूप मे) तप रहा था।

उस मरुस्थल में ग्रीष्म ऋतु को छोड़कर अन्य कोई ऋतु नही होती थी, वहाँ सूर्यदेव भूमि का समस्त सार पीने के लिए विजय-ध्वजा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 57 स्कैन

बालकाण्ड ४३

करते थे, कौए ओर हाथी भी झुलसकर काले हो जाते थे और यत्र-तत्र पड़े रहत थे , जिन्हें देखने से ऐसा लगता था, मानो उस मरुभूमि से उठकर सारे गगन मे छा जानेवाली उष्णता के कारण मेघ-समूह जल-भुनकर जहाँ-तहाँ गिरे पडे हो ।

उस स्थान मे जो मृग-मरीचिका सचरण करती थी, उसे देखने से भ्रम होता था कि वरुणदेव ही यह सोचकर वहाँ आ पहुँचे हों कि (उस मरुभूमि की) उष्णता कही बढकर गगन को भी न छू ले और कही देवलोक भी न जल जाय । (अर्थात्) देवताओ पर अनुग्रह करके ही वे वहाँ आ पहुँचे थे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 58 स्कैन

४४ | कम्ब रामायण

वृत्तान्त तुम्हे सुनाता हूँ, जो अच्छे-अच्छे प्राणियो को मारकर खा जाती है, जिसका रूप यमराज के जैसा भयंकर है और जिसमे हजार मदमत्त हाथियो का बल है ।

यक्षो के कुल मे सुकेतु नामक निर्मल स्वभाववाला एक व्यक्ति उत्पन्न हुआ था, जो अपने बल से सारे ससार को चकित कर देता था, जिसका क्रोध अग्नि के समान जलानेवाला था; जो मोह से रहित था और जो हाथी जैसा बलवान् होने पर भी बडा कृपालु था ।

सुकेतु के कोई सतान नही थी, इसलिए वह बहुत चिन्तित रहता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 59 स्कैन

बालकाण्ड ४५

स्वर्ण-कंकण धारण करनेवाली उस ताडका ने जब सुन्द की मृत्यु का समाचार सुना, तब वह भयंकर अग्नि के समान क्रोध से भर गई ओर यह कहते हुए कि उस मुनि का समूल नाश कर दूँगी, अपने दोनो पुत्रो के साथ अगस्त्य के आश्रम मे जा पहुँची।

वे तीनो बड़ा भीषण गर्जन करते हुए ओर चिल्ला-चिल्लाकर अगस्त्य मुनि को पुकारते हुए (आश्रम में) जा पहुँचे। (उन्हें देखकर) वज्र, प्रलयाग्नि और युगान्तकाल के पवन भी भयत्रस्त हो उठे; देवता (भय के कारण) कान्तिहीन हो गये; सूर्य तथा चन्द्र भीत हो गये, विद्युत्-युक्त मेघ भी थरथराने लगे ओर ब्रह्माण्ड

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 60 स्कैन

४६
कव रामायण

इसके पश्चात् ताड़का अपने अति प्रचण्ड पुत्रों से अलग होकर, इस वन में आकर रहने लगी. तपस्वी अगस्त्य के क्रोध का स्मरण करके उसका मन अग्नि के समान धधकता रहता है और इस वन के प्रान्तो में अग्नि की ज्वालाएँ फैली रहती हैं।

चाहे भारी धरती को उखाड़ फेंकना हो, चाहे सभी समुद्रों के जल को पी लेना हो, या गगन को दाह देना हो—यह ताड़का सबमें समर्थ है. वह जो चाहे कर सकती है, उसके लिए कोई भी कार्य असम्भव नहीं वह ऐसी लगती है, मानो सख्या और परिमाणहीन पाप ही इस स्त्री का रूप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 61 स्कैन

बालकाण्ड ४७

जब वह (ताड़का) चली आ रही थी; तब उसके नूपुर-अलंकृत पैरो के नीचे दब-
कर पर्वत धरती के भीतर धँस रहे थे, जिससे धरती के तल में अस्त-व्यस्तता उत्पन्न हो रही थी
और पहाड़ी के धँस जाने से बने गड्ढों में समुद्र का जल भर रहा था। अग्नि के समान
तथा निर्भीक यमराज भी उससे डरकर बिल के अन्दर जा छिपा था और अचल कहे जाने-
वाले पर्वत भी (उसकी गति के वेग से उखड़-उखड़कर) उसके पीछे-पीछे उड़ते हुए आ रहे थे।

वेदो की विरोधिनी उस ताड़का की भौंहों के कोने कुछ कंपित हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 62 स्कैन
४८कंब रामायण

लज्जाशील स्त्री का वध करना उपहास का कारण हो सकता है, (परन्तु) इस (ताड़का) का नाम लेने मात्र से पौरुषयुक्त बलवानों का सारा भुजबल नष्ट हो जाता है। फिर, पौरुष नामक गुण (इस ताड़का के अतिरिक्त) अन्यत्र कहाँ स्थित है ?

इंद्र इससे हार गया, असुर तथा स्वर्गवासी देवता इससे अपनी सेना के पराजित होने पर हारकर भाग गये ; यदि इसकी भुजाएँ मंदर पर्वत की तुलना करती हैं, तो पौरुष में, पुरुष और इसमें क्या अंतर है ?

राजाधिराज के प्रिय पुत्र (राम) । और एक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 63 स्कैन

बालकाण्ड ४६

कार्य भी करना आवश्यक हो जाय और आप उसे करने का आदेश दे, तो आपका वचन वेद-वाक्य मानकर करना ही मेरे लिए परम धर्म है।

स्त्री-रूप में भी अग्नि के समान भयंकर उस ताड़का ने, गंगा ( सरयू १ ) के मधुर प्रवाह से शोभित कोशल देश के राजकुमार ( रामचंद्र ) का मनोभाव जान लिया और ( अपने ) कठोर नयनों में क्रोधाग्नि प्रज्वलित करते हुए, अपने रक्तवर्ण हाथ के शूलाग्नि-रूपी तीक्ष्णाग्नि को ( रामचंद्र के ऊपर ) फेंका।

नवीन यम-स्वरूपिणी उस ताड़का ने जाज्वल्यमान तीन फलोवाले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें