सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

Kamba Ramayana Hindi

महाकवि कम्बन द्वारा

स्रोत: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished549 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

कम्ब रामायण (तमिल में 'इरामावतारम्') महाकवि कम्बन का महाकाव्य है, जिसे तमिल साहित्य की सबसे ऊँची कृतियों में गिना जाता है। कम्बन ने वाल्मीकि रामायण की कथा को आधार बनाकर उसे तमिल भक्ति-परम्परा की भावना और अपनी काव्य-शैली में ढाला। परम्परा के अनुसार कवि को तिरुवेण्णेयनल्लूर के दानी शडैयप्प वळ्ळल का आश्रय मिला था, जिनका उल्लेख काव्य में कई स्थानों पर आता है।

यह स्कैन बिहार-राष्ट्रभाषा-परिषद्, पटना द्वारा १९६३ (विक्रम संवत् २०१९) में प्रकाशित हिन्दी अनुवाद का पहला भाग है। मूल तमिल से अनुवाद श्री न. वी. राजगोपालन ने किया है और सम्पादन श्री अवधनन्दन ने। परिषद् के वक्तव्य और प्रस्तावना में बताया गया है कि हिन्दी पाठकों को दक्षिण भारतीय रामकथाओं से परिचित कराने के लिए तेलुगु की रंगनाथ रामायण और तमिल की कम्ब रामायण के अनुवाद की योजना बनी थी।

विस्तृत भूमिका में तमिल साहित्य की प्राचीनता, तोलकाप्पियम्, आळ्वारों की भक्ति-धारा, कम्बन के जीवन और तमिल के लम्बे वाक्यों को हिन्दी में ढालने की कठिनाइयों की चर्चा है। अनुवाद गद्य में है और काव्य की तरह 'पटलों' में बँटा है। विषय-सूची में बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड (वन-प्रस्थान, गुह और पादुका-पट्टाभिषेक पटल) और अरण्यकाण्ड के पटल दिखाई देते हैं।

पृष्ठ 421 स्कैन

अरण्यकाण्ड ४१३

भ्रमरो की दिव्य डोरी से युक्त धनुष मे पुष्प-शरो को रखकर प्रयुक्त करनेवाले वीर मन्मथ ने राम पर वाण प्रयुक्त करने के लिए लक्ष्य-संधान किया। तव रामचन्द्र कर्तव्य-मूढ होकर स्तब्ध रह गये।

जब कोई दुःखी व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है, तब उसे उसके पुराने दुःख का स्मरण अधिक सताने लगता है। उसी प्रकार मन्मथ, जो इनके पहले एक बार तपस्वी शिव के क्रोध से जल गया था, अब उसका स्मरण करके दुःखी हुआ। (भाव यह है कि अपने बाणों से भीत होकर संतप्त होनेवाले राम को देखने से मन्मथ को शिवजी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 422
स्थायी लिंक
पृष्ठ 422 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 423 स्कैन

अरण्यकाण्ड ४१५

दीर्घ मापदंड से मापने योग्य दूरी उसके एक पग मे समाती थी। उसके बड़ी तेजी से चलने के कारण आँतों और चरवी से संयुक्त मासखंड इधर-उधर गिरते थे। उसका जघन-तट अनेक पापों का स्थान था। उसके दाँत पीसने से वज्र घोष-सा शब्द होता था।

वह इस प्रकार घूरती थी कि उसकी दृष्टि शिवजी की-सी (अग्निमय) लगती थी। उसके दाँत इतने भयकर थे कि वे अग्निमय नयन भी (उन दाँतों की तुलना मे) शीतल लगते थे। उसके गमन-वेग से पर्वत अस्त-व्यस्त हो जाते थे। समुद्र परस्पर मिल जाते थे और दोषहीन भूमि भी उसे देखकर लजित होती

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 424 स्कैन

४१६ कंब रामायण

सौमित्रि उसके वचनों को सह नहीं सके और बोले—अभी यहाँ से भाग जा; नहीं तो तेरे कानों और नाक को काट दूँगा। तब वह राक्षसी स्तब्ध हो, अपलक खड़ी रही और सोचने लगी—

मैं इसको अपनी गुफा में उठा ले जाऊँगी और वहाँ बन्दी बनाकर रखूँगी। जब इसकी उग्रता शान्त होगी, तब यह मेरी इच्छा पूरी करने को सहमत होगा। यही कर्तव्य है। इस प्रकार सोचकर वह लक्ष्मण के पार्श्व में गई।

उस क्रूर राक्षसी ने मोहन-मंत्र का प्रयोग किया और गगनोन्नत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 425 स्कैन

अरण्यकाण्ड ४१७

अदृश्य हो गये । हे तात ! मुझे इस प्रकार छोड़कर तुमने भूल की । यह तुम्हारा कार्य कठोर है । गुरुजन तुम्हारे इस कार्य को नही सराहेगे ।

आई हुई विपदाओं को दूर करने मे समर्थ हे वीर ! तुमने मुझे अवार्य दुःख दिया । शत्रुओं से भी प्रशंसित होनेवाले हे वीर ! क्या मुझसे घृणा करते हुए मुझे इस अरण्य में पीडित होने के लिए छोड़कर चले गये हो ? इतनी देर तक मुझसे वियुक्त होकर कही रह जाना, क्या तुम्हारे लिए उचित है ?

मै अपने पिता से वियुक्त हुआ। अपनी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 426 स्कैन

४१८ कंब रामायण

आदि अगो को काट दिया। तब उस राक्षसी ने बड़ी व्यथा से जो चीख मचाई, वह ध्वनि राम के कानों मे आ गिरी, तो उमसे राम किंचित् स्वस्थ-से हुए।

फिर, राम ने सोचा—प्रस्तरमय अरण्य में अनेक वीर-ककणो से मुखरित युद्ध करनेवाले राक्षसों की विरोध-सूचक ध्वनि यह नहीं है। यह तो विपदा में पड़ी हुई एक स्त्री की ही ध्वनि है और वह कोई राक्षसी ही है।

उस समय, नीलवर्ण राम ने आग्नेय अस्त्र को अपने अरुण कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 427 स्कैन

अरण्यकाण्ड ४१६

मुझसे जो वियुक्त होते हो, होवें । जितनी भी आपदाएँ आती हो, आये । किंतु दीर्घ वीर-कंकण धारण करनेवाले हे वीर ! वे सारी आपदाएँ तुम्हीं से दूर होनेवाली हैं । मेरे निकट रहकर वे ( विपदाएँ ) मुझे सता नहीं सकती ।

भयंकर युद्ध करने में निपुण वीर । तुमने कहा कि युद्धकुशल राक्षसी को परास्त कर लौटे हो । क्षुद्र स्वभाववाली उस राक्षसी के वचनों से उत्तेजित होकर उसे तुमने मार तो नही डाला ? बताओ ।

तब लक्ष्मण ने कहा—'मैने उस राक्षसी की नाक, कान और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 428 स्कैन
४२०कंब रामायण

जल तथा उसमें संचरण करनेवाले मीनों से युक्त समुद्र से मनोहर चन्द्र के नाम से जो प्रलयाग्नि उत्पन्न हुई है, उसकी उष्ण किरणों के स्पर्श से उन्नत आकाश के शरीर-भर में फफोले-से पड़ गये हैं (अर्थात्, नक्षत्र आकाश के फफोले कहे गये हैं।)

चक्रवर्त्ती राम इस प्रकार के अनेक वचन कहकर व्याकुल हो रहे थे। उसी समय अरुण किरणोंवाला-सूर्य इस प्रकार उदित हुआ, जैसे उन (राम) की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 429 स्कैन

श्रीराघवयादवार्डे ४२१

मानो चक्रवाल पर्वत ही सिमटकर आ रहा हो, इस प्रकार आनेवाली उन प्राचीर-जैसी बाँहो में फँसकर वे दोनों वीर, यह सोचकर प्रसन्न हुए कि मधु-जैसी मीठी बोलीवाली सीता की रक्षा के उद्देश्य से रावण की सेना ही आकर उन्हे घेर रही है (और उस सेना को मिटा देने का सुअवसर हमे प्राप्त हुआ है)।

राम ने अपने अनुज को देखकर कहा—हे तात ! ऐसा लगता है कि सीता का हरण करनेवाला रावण यही पर निवास करता है। अब हमारा दुःख मिटनेवाला है।

तब लक्ष्मण ने (राम को) प्रणाम करके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 430 स्कैन

४२२ | कंब रामायण

वह (कबंध) अपने करों से सब प्राणियों को उठाकर अपने विशाल नाव-जैसे उदर में भर लेता था, जिससे उसका मुँह यम-पुरी के विजयशील द्वार के समान था।

वह समुद्र के समान बड़ा कोलाहल कर रहा था। उसका शरीर हलाहल विष के समान काला और उष्ण था। उसका आकार, विष्णु के चक्र के द्वारा शिर के कट जाने पर पड़े हुए कालनेमि (नामक राक्षस) के कबंध (धड़) के समान था।

वह ऐसा लगता था, जैसे मेरु पर्वत प्रभंजन के झोंके खाने से शिखरों के टूट जाने पर, शिखरहीन हो पड़ा हो। इस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 431 स्कैन

अरण्यकाण्ड | ४२३

फिर, लक्ष्मण ने कहा—दुःख को जीतनेवाले ही तो धीर होते हैं। यदि अपने पिता, माता, ज्येष्ठ भ्राता आदि गुरुजनों से पहले ही ( उन गुरुजनो की रक्षा मे ) कोई अपने प्राण न त्याग करे, तो उसका जीवन अपयश का ही तो भाजन होगा ?

‘हरिणी-तुल्य पत्नी के साथ ज्येष्ठ भ्राता अरण्य में निवास करने गया, तो उसका अनुज, निद्राहीन रहकर उनकी रखवाली करता रहा’—इस प्रकार मेरी प्रशंसा जो लोग करते थे, उनके द्वारा, ‘उस ज्येष्ठ भ्राता तथा उस भ्राता की पत्नी से अलग होकर आ गया,’—इस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 432 स्कैन

४२४

कंब रामायण

कबंध यह देखकर कि उसके प्रश्न से वे (राम-लक्ष्मण) डरे नही, किन्तु उसकी अवहेलना करते हुए खड़े हैं, अत्यधिक क्रोध से भर गया। उसके रोम-रोम से चिनगारी निकलने लगी। वह उन्हे निगलने की इच्छा से बढ़ा। तब उसके गगनोन्नत कंधो को उन्होने अपने करवाल से काट दिया।

उसकी दोनो बाँहो के कट जाने से उसकी देह से रक्त की धारा नीचे की ओर बहने लगी। तब वह एक ऐसे पर्वत की समता करने लगा, जिसके दोनो ओर पत्थरी से भरे सानु होते हैं।

प्रभु के कर का स्पर्श होने से उस (कबध) का वह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 433 स्कैन

श्रीअरण्यकाण्ड ४२५

दिशाओ में स्थित भूदेवो ( ब्राह्मणो ) के द्वारा किये जानेवाले उत्तम यज्ञो मे हविर्भाग का भोजन करनेवाले तुम्ही हो । वह भोजन देनेवाला ( अर्थात्, यज्ञकर्त्ता ) भी तुम्ही हो । तुम्हारे इन दो रूपो में रहने के तत्त्व को कौन जान सकता है ?

हे परात्पर ! जिस प्रकार स्थिर जलाशय में बुद्बुद उत्पन्न होकर मिटते रहते हैं, उसी प्रकार अनेक अंड तुमसे एक समान निकलते हैं और ( प्रलय-काल में ) तुममें विलीन हो जाते हैं। इस तत्त्व को कौन ठीक-ठीक समझ सकता है ?

क्या तुम्हारी लीलाओ को देखकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 434 स्कैन
४२६कंब रामायणं

कर्त्तव्य कार्य क्या है ?—इसका भली भाँति विचार करना चाहिए। धर्म क्या है ?—इसका विचार रखना चाहिए। दुर्जनों को साथी न बनाकर सज्जनों को ही सहायक बनाना चाहिए। अतः, तुम दोनों उस शबरी के पास जाओ, जो सब प्राणियों के लिए माता के तुल्य है। उसके कथन के अनुसार चलकर ऋष्यमूक पर्वत पर पहुँचो।

वहाँ रहनेवाले सूर्य-पुत्र, स्वर्ण की कांतिवाले सुग्रीव से मित्रता कर लेना।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 435 स्कैन

श्रीरंगार्यकाण्डं ४२७

अभिलाषा से यहीं रहती हूँ। आज ही मेरा सुकृत सफल हुआ है। इस प्रकार, शबरी ने कहा। तब उस महातपस्विनी को प्रेम से देखकर राम ने कहा—'हे माता ! हमारे मार्ग-गमन के श्रम को तुमने दूर किया। तुम्हारा श्रेय हो।'

राम तथा उनके अनुज उस दिन वहीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 436
स्थायी लिंक
पृष्ठ 436 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 437 स्कैन

कंब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 438
स्थायी लिंक
पृष्ठ 438 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 439 स्कैन

मंगलाचरण

तीन वर्ण के तीनो गुण (सत्य, रज, तम) वाली मूल प्रकृति, उससे उत्पन्न सब तत्त्व, उस प्रकृति को गोचर करनेवाले नानारूपात्मक लोक तथा इन लोकों में स्थित सब पदार्थ, जिस परब्रह्म का शरीर बने हैं, वही (हमारे) सद्ज्ञान का मधुर विषय बना है, (जिसका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 440 स्कैन
४३२कंब रामायण

वह सरोवर इतना गंभीर और इतना स्वच्छ जल से पूर्ण था कि (उसके संबंध में) यह कहा जा सकता है कि सूर्य के प्रतिस्पर्धी नागों का लोक यही है (अर्थात्, उसके जल की स्वच्छता के कारण पाताल तक दिखाई पड़ता था)। कल्पवृक्ष-सदृश तथा महा-कवियों के शब्दों के अर्थ के समान ही वह सरोवर, पाताल तक अत्यन्त स्वच्छता से परिपूर्ण था।

विशाल दलों से युक्त पुष्पों में विश्राम करनेवाले और अव्यक्त मधुर शब्द करने-वाले हंस आदि पक्षियों की ध्वनियों से युक्त वह सरोवर,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें