कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
About this granth
The Kamba Ramayana, known in Tamil as Iramavataram, is the Rama epic of the poet Kamban and one of the high points of Tamil literature. Kamban follows the story of Valmiki but retells it in his own idiom, shaped by Tamil devotional tradition. He praises Sadaiyappa Vallal of Tiruvennainallur at several points in the poem, and tradition takes him to be the poet's patron.
This scan is Part 1 of a Hindi prose translation made directly from the Tamil by N. V. Rajagopalan and edited by Awadhnandan, published by the Bihar Rashtrabhasha Parishad, Patna, in 1963. The Parishad's statement and preface explain that it planned translations of the Telugu Ranganatha Ramayana and the Tamil Kamba Ramayana to bring South Indian Rama traditions to Hindi readers.
A long introduction discusses the antiquity of Tamil literature, the Tolkappiyam, the bhakti of the Alvars, what is known of Kamban, and the difficulty of rendering long Tamil sentences in Hindi. The translation follows the poem's division into patalams; the contents show the Bala, Ayodhya (including the departure to the forest, Guha and the enthronement of the sandals) and Aranya kandas. This first part alone runs to 549 pages.
अरण्यकाण्ड ३४६
वचन कहे। कुछ ने धमकियाँ दीं। यो सबने पर्वतो के जैसे आकर ( गम कां ) घेर लिया।
( रामचन्द्र के ) धनुप पर चढ़कर निकले हुए बाणो से ( उन राक्षमो के ) रथो में जुते घोड़े सब धराशायी हो गये। सब मत्तगज वलि चढ़ गये। मजीर-भूषित घोड़ो के गिर उनकी धड़ों से अलग हो गये। जिस प्रकार उष्णकिरण ( सूर्य ) को घेरनेवाला परिवेष-मडल शीघ्र ही मिट जाता है, उसी प्रकार वचे-खुचे राक्षसो के पैर उखड़ गये और वे काँपते हुए भाग खडे हुए।
मूर्च्छित हुए क्रूर राक्षमो के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३५० | कंब रामायण |
|---|
तब वे सब सेनापति धनुषो के खो जाने से अत्यन्त क्रुद्ध होकर, बड़ी शिलाओ को लेकर, आकाश में उड़ गये और सूर्य की कांति के समान ज्वाला उगलनेवाली शिलाओं को (राम पर) बरसाने लगे।
शास्त्र-रूपी समुद्र को पार करनेवाले ज्ञानवान् प्रभु ने, प्राणहारी धनुष के साथ अपनी भौहों को भी झुकाकर उनपर पत्राकार चौदह भयंकर बाण छोड़े, जिससे वे पर्वत-खंड एवं उन सेनापतियों के शिर पृथ्वी पर आ गिरे।
इस प्रकार वे चौदहो सेनापति मरकर गिर पड़े। तब अन्य
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३५१
चामर एवं श्वेतच्छत्र-रूपी फेनवाले, गज-रूपी ऊँची पीठवाले, डूबते-उतराते मीनो से युक्त भँवरवाले तथा शीतल घाटो मे विविध रत्न-समुदाय को लाकर छितरानेवाली जीन, हौदा आदि नौकाओवाले रक्त के प्रवाह मे जा मिलते थे और उसे नया रूप (अर्थात्, रक्तवर्ण) दे देते थे।
दृढ वक्र दतोवाले कुछ राक्षस (राम के) अति तीक्ष्ण बाणो से मृत होकर देवता बन गये और भ्रमरो को आकृष्ट करनेवाली पुष्पमालाओ से शोभित केशोंवाली अप्सराओ के साथ रहकर अपने ही कबंधी का नाच
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३५२ | कम्ब रामायण
स्वर्ण के जैसे चमकते हुए तीक्ष्ण फलवाले अनुपम बाणों से क्रूर कार्य करनेवाले उस राक्षस के मुकुटधारी (तीन) शिरों में से, एक को छोड़कर, दो को काट गिराया।
तब वह राक्षस रथ-हीन हो गया और उसका त्रिशिर नाम भी निरर्थक हो गया। तो भी उसकी क्रूरता नही मिटी। जैसे गगन से काला मेघ उतरा हो, त्योंही उसने अपने वक्र धनुष से बाण-पुंज (राम पर) उतारे।
त्रिशिर, ललाट पर भौंहों को चढ़ाकर, प्रलय-काल की वर्षा की तरह शरों की घनी वर्षा करनेवाले धनुष को लेकर युद्ध करने लगा। तब जिस प्रकार प्रभंजन
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३५३
अतिवेग से भागनेवाले कुछ राक्षस, बड़े हाथियो के पेट में पड़े छतो के द्वार-रूपी कदराओं में अपने खड्ग-सहित घुस जाते थे और पास खड़े कवध को देखकर यह कहकर सिर पर अपने हाथ जोड़ लेने थे कि—हे मेरे साथी, तुम यही कहना कि तुमने हमको नही देखा है।
इस प्रकार भागनेवाले राक्षसो को देखकर, अति वेगवान् अश्वो से जुते रथ पर आरूढ दूषण ने कहा—हमारे पराक्रम के योग्य युद्ध-कौशल से हीन इस मनुष्य को देखकर मत डरो। मै जानता हूँ कि डर का कोई कारण नही है। मै कुछ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३५४ | कम्ब रामायण |
|---|
तब (राम के बाणों से सैनिकों के) हाथ खड्गों-सहित कटकर गिर गये। हाथियों के ऊँचे बढे हुए दंत कटकर गिर गये। पवन-गति से जानेवाले रथ, ध्वजाओं-सहित, कटकर गिर गये। घोड़ों के शिर ऐसे कटकर गिरे, जैसे लाल धान की बालियाँ कटकर गिर रही हों।
(राम के द्वारा) प्रयुक्त शरों में से कुछ (राक्षसों के) मर्म-स्थानों को खोजते हुए चले। कुछ उनके कवच और वस्त्रों को उड़ाकर चले और कुछ शर उनके ढालों और शरीर को भी ऐसे भेद कर चले कि उनके शरीर से रक्त की नदियाँ, पर्वत-निर्झरों के जैसे बह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३५५
अतिदीर्घ तथा वर्तुलाकार आठ दिशायें तथा पृथक्-पृथक् उनका भार वहन करनेवाले अष्ट दिग्गजों को ढोने रहनेवाले दो में से एक (पादुका)$^१$ को, जिन (राम) ने (अयोध्या को) लौटा दिया था, उनके ललाट पर गज के मुख पर बँधे मुखपट्ट के समान पट्ट पर वे तीनो शर जा लगे, जिस दृश्य को देखकर सभी देवता भयभीत हो गये।
राम ने सोचा कि (दूषण के द्वारा) शर-प्रयोग की गति एवं उनका बल भी प्रशंसनीय है। फिर, मनोहर कान्तिमय मंदहास से युक्त होकर तीक्ष्ण बाण चुन-चुनकर त्वरित गति से
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३५६ | कंब रामायण |
|---|
के लोको को भी पार कर जा सकते थे। धरती को भी भेदकर जा सकते थे। तो अब क्या यह भी कहने की आवश्यकता है कि वे ( वाण ) करवालो को उठाये, उपस्थित राक्षसो के शरीर को भी भेदकर जा सकते थे ?
उस समय, उनको घेरकर आनेवाले सब राक्षसो का एक साथ विनाश करने के लिए राम ने जो बाण चुन-चुनकर चलाये, उन्होंने उन राक्षसो को उसी प्रकार अति शीघ्र मिटा दिये, जिस प्रकार किसी बलवान् व्यक्ति के द्वारा किसी बलहीन को अत्याचार से मारकर चुराया गया धन (
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३५७
के टूट जाने की किंचित् भी चिन्ता किये बिना ही प्राचीन संकेत १ के अनुसार अपनी विशाल बाँह को पीछे की ओर पसारा।
वरुणदेव ने यह दृश्य देखा और उनके मन की बात जानकर परशुराम से पूर्व में प्राप्त विष्णु-धनुष को उस देवाधिदेव (राम) के हाथ में लाकर रख दिया।
वरुण के द्वारा लाये हुए उस धनुष को नीलमेघवर्ण प्रभु ने अपने हाथ में लिया और अपने बाये हाथ से उसे पकड़कर दायें हाथ से खींचकर झुकाया, तो धर्महीन राक्षसों के वाम नेत्र और वाम भुजाएँ फड़क
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३५८ | कंब रामायण्
एक मुहूर्त्त में मरे हुए राक्षसों का रक्त-प्रवाह सब दिशाओं में भर गया। इधर श्रीरामचन्द्र विश्राम करने लगे और देवता समुद्र में, पक्तियों में उठनेवाली लहरों के समान, घोष करते हुए उनकी स्तुति करने लगे।
इधर जो वृत्तांत कहना शेष रह गया है, अब उसे कहेंगे। रावण की बहन, अपनी छाती पीटती हुई, अंधकार समान खर का आलिंगन करके, दूर तक फैले हुए उसके उष्ण रक्त-प्रवाह में लोटने लगी।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inआरण्यकाण्ड ३५६
देवताओ मे व्याघ्र-चर्म धारण करनेवाले (शिव), स्वर्णमय वस्त्र धारण करनेवाले (विष्णु) और कमल से उत्पन्न (ब्रह्मा) भी उस रावण को कुछ पीड़ा नही दे सकते थे, तो अब इस ससार मे दूसरो के सबध मे क्या कहा जाय। (अर्थात्, दूसरे कौन उससे युद्ध करने की शक्ति रखते हैं) ? सूक्ष्म कटि, पीन स्तनो, कोमल बॉम-समान कंधो, रेखाओ से युक्त नेत्रो तथा सबको आकृष्ट करने को शक्ति से युक्त सुदरियो के साथ दुस्सह प्रणय-कलह मे भी न झुकनेवाले उसके किरीटो की पंक्ति अत्यन्त
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३६० | ऋव रामायण |
|---|
अपने करो से वीणा का नाद करते हुए, सरस्वती के समान ही, दोषहीन राग से मधुर वेद का गान करते थे और उसके कानो को तृप्त करते थे ।
मकर-मीन से पूर्ण समुद्र का अधिपति वरुण, देव-तरुओं तथा विद्याधर-लोक के वृक्षों के पुष्पों से झरे हुए मधु को, स्वच्छ जल के साथ मिलाकर, मेव नामक पिचकारी में भरकर, डरते-डरते उस रावण पर बूँदों से बरसा रहे थे कि कही (पिचकारी का जल) मयूर और हरिणी-सदृश रमणियो के वस्त्रों पर न पड़ जाये ।
वासुदेव, सुगन्धित पुष्पो से झरनेवाले पराग और मधु को, एव (उस सभा मे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३६१
अथशूर्पणखाङ्कः
अनेक स्त्रियाँ, कलापी के समान चर्ममय वाद्यो (अर्थात् , मर्दल आदि) के ताल के अनुसार अत्युत्तम नृत्य करती थी, जिसे वह (रावण) देखता रहता था ।
वह रावण, जिसने अपूर्व तपस्या के प्रभाव से त्रिभुवन को भी अपने अपार बल के अधीन कर रखा था, अब (उस सभा-मडप में) भ्रू-रूपी धनुष को धारण करनेवाली काले तथा विशाल नयनोवाली रमणियो की दृष्टियो के प्रवाह में (तैर रहा) था ।
उस समय, रावण की वहन (शूर्पणखा), अपने लाल हाथो को शिर पर रखे हुए, स्तनों से लाल
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३६२ | कम्ब रामायण
सकता, स्वयं खर ने ही, यह सोचकर कि यह (शूर्पणखा) स्वच्छन्दकुल की स्त्रियों के लिए उचित कार्य न करके चरित्र-भ्रष्ट हो गई है, इसे सौन्दर्य से हीन कर दिया है।
कुछ राक्षस कहते थे—शिथिल एवं व्याकुल दिखलाते देवताओं में से किसी बलवान् व्यक्तियों ने, उपलम्भन के साथ, जीवित रहने के लिए अनुपयोगी विकार से (अर्थात्, विनाशाकारी विकार से), त्रिलोक का विनाश करने के लिए ही, इस प्रकार का कार्य किया है।
कुछ राक्षस कहते थे—दूसरा कल्प आने पर है; किन्तु इस कल्प में ऐसा कौन धीर-वसुन्धराधीश
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३६३
खुले केश-पाशवाली कुछ राक्षस-स्त्रियाँ, यह कहकर कि शिव के कैलास को अपने विशाल करों में उठानेवाले हमारे पराक्रमी प्रभु की बहन की यह दशा हो गई है। हाय। शोक से उद्विग्न हुईं, स्तनों पर अपने करों से आघात करने लगी और उस स्त्री (शूर्पणखा) के पैरों पर आ गिरीं।
कुछ राक्षस-स्त्रियाँ, यह कहकर कि 'अपने हाथ में शूल को रखनेवाले हमारे प्रभु के रहने के कारण लंका के पशुओं ने भी कभी ऐसा दुःख नहीं भोगा, अब क्या हमारे सब सुकृत मिट गये हैं?' दुःखी हुईं और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३६४ | कम्ब रामायण
तब शूर्पणखा कहने लगी—वे अपने रूप-सौंदर्य में मन्मथ की समता करनेवाले हैं, अपनी पुष्ट भुजाओं के बल से मेरु पर्वत की दृढ़ता को भी मिटाने में समर्थ हैं, एक क्षण-भर में सप्त लोकों के निवासियों के पराक्रम को मिटा सकते हैं। उनके गुणों का वर्णन मैं अब कैसे कर सकती हूँ ?
वे लोग मुनियों के प्रति आदर-भाव दिखाते हैं। गगन के चंद्र के सदृश मुखवाले हैं। तरंग-भरे जल में नाल पर शोभायमान सुरभित कमल के दल-सदृश नेत्रवाले हैं, वैसे ही (अर्थात्, कमल-तुल्य ही) कर-चरणवाले हैं, अपार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३६५
शिर ह । उन (शिरो) से भी अधिक सख्या मे मेरी भुजाएँ है । फिर, तुझे क्या क्लेश हो सकता है ?
यो कहकर वह (रावण) हँसने लगा और अपनी आँखो से चिनगारियाँ निकालने लगा । फिर पूछा—ऊँचे पर्वतों से भरे दडकारण्य मे रहनेवाले खर आदि राक्षसो ने क्या इन निस्सहाय मनुष्यो को अपने शस्त्रो से मिटा नही दिया ?
रावण के ये बच्चन कहते ही, शूर्पणखा निर्झर के समान अश्रु बहाती हुई, अपनी छाती पीटती हुई, धरती पर लोट-लोटकर रोने लगी और बोली—हे तात ! हमारे वे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३६६ | कंब रामायण |
|---|
मीठी बोलीवाली) उस नारी के अलक, मेघ-समान हैं। सुसज्जित केश-पाश, झुके हुए सजल घन की समता करते हैं। उसकी उँगलियाँ, रक्त-प्रवाल के तुल्य हैं। उसका वदन, यद्यपि निर्दोष कमल-पुष्प के परिमाण का है, तथापि उसके नयन समुद्र से भी अधिक विशाल हैं।
'मन्मथ शिव के नेत्र की अग्नि से जल गया'—यह कथन सत्य नहीं है। सत्य बात तो यह है कि उस मन्मथ ने, स्वाभाविक सुगंधि से भरे केश-पाशवाली उस सीता को देखा, किन्तु उसके सौंदर्य को अपनाने में असमर्थ रहा, जिससे अवर्णनीय पीडा से दुःखी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| अररायकाण्ड | ३६७ |
|---|
रथ-तुल्य जघन-तट से शोभित वह सीता, देवलोक में या इस लोक में किसी कंचुक-बद्ध स्तनवाली स्त्री के गर्भ से उत्पन्न नहीं है। पूर्वकाल में, शंख के समान श्वेत जलवाले समुद्र ने, देवासुरों के द्वारा मथे जाने पर प्रफुल्ल कमल में आसीन लक्ष्मी को उत्पन्न किया था। अब भूमि, उस लक्ष्मी को भी परास्त करनेवाली सीता को देकर धन्य हुई है।
मीनकेतन के आनन्द को बढ़ाते हुए, संसार की प्रशंसा का पात्र बनते हुए, भ्रमरों से आवासित पुष्पों से विभूषित कुन्तलोंवाली तथा सूक्ष्म कटिवाली सीता को तुम अपना
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३७०
कंब रामायण
अत्यन्त शिथिल हो गया। तब उसने अपने परिजनों को आज्ञा दी कि तुमलोग जाकर शीघ्र चंद्रमा को ले आओ, क्योंकि लोग कहते हैं कि वह शीतल होता है।
परिजनों ने जाकर उस पूर्णचंद्र से, जो दारुण क्रोधवाले राक्षस (रावण) के द्वारा शासित उस विशाल लंकापुरी के ऊपर जाने से भी डरता था, कहा कि—डरो नहीं, शीघ्र आओ। राजा तुझे बुला रहा है। इसपर चंद्र अपने मन की अधीरता को छोड़कर आकर प्रकट हुआ।
युद्ध में परास्त होकर बैर को छिपाकर दबे रहनेवाले लोग, अपने शत्रु
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in