कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
DevanagariHindipublished549 pages
Page 374 of 549
Read in contextPage 374
३६४ | कम्ब रामायण
तब शूर्पणखा कहने लगी—वे अपने रूप-सौंदर्य में मन्मथ की समता करनेवाले हैं, अपनी पुष्ट भुजाओं के बल से मेरु पर्वत की दृढ़ता को भी मिटाने में समर्थ हैं, एक क्षण-भर में सप्त लोकों के निवासियों के पराक्रम को मिटा सकते हैं। उनके गुणों का वर्णन मैं अब कैसे कर सकती हूँ ?
वे लोग मुनियों के प्रति आदर-भाव दिखाते हैं। गगन के चंद्र के सदृश मुखवाले हैं। तरंग-भरे जल में नाल पर शोभायमान सुरभित कमल के दल-सदृश नेत्रवाले हैं, वैसे ही (अर्थात्, कमल-तुल्य ही) कर-चरणवाले हैं, अपार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in