कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
About this granth
The Kamba Ramayana, known in Tamil as Iramavataram, is the Rama epic of the poet Kamban and one of the high points of Tamil literature. Kamban follows the story of Valmiki but retells it in his own idiom, shaped by Tamil devotional tradition. He praises Sadaiyappa Vallal of Tiruvennainallur at several points in the poem, and tradition takes him to be the poet's patron.
This scan is Part 1 of a Hindi prose translation made directly from the Tamil by N. V. Rajagopalan and edited by Awadhnandan, published by the Bihar Rashtrabhasha Parishad, Patna, in 1963. The Parishad's statement and preface explain that it planned translations of the Telugu Ranganatha Ramayana and the Tamil Kamba Ramayana to bring South Indian Rama traditions to Hindi readers.
A long introduction discusses the antiquity of Tamil literature, the Tolkappiyam, the bhakti of the Alvars, what is known of Kamban, and the difficulty of rendering long Tamil sentences in Hindi. The translation follows the poem's division into patalams; the contents show the Bala, Ayodhya (including the departure to the forest, Guha and the enthronement of the sandals) and Aranya kandas. This first part alone runs to 549 pages.
अरण्याकाण्ड ३३१
में स्थित अपने स्फटिकमय आवास मे जा पहुँची। सूर्य भी पश्चिम दिशा मे जा पहुँचा और लाली छा गई।
वह (शूर्पणखा) इस प्रकार प्रज्ञाहीन और शिथिल हो गई, मानो काल-सर्प के छेदवाले दंत से निकला हुआ विष उसकी देह में संचरण कर रहा हो। प्रख्यात कामाग्नि (उसके शरीर में) भड़क उठी।
युद्धकुशल मन्मथ के तीक्ष्ण बाण उसके वक्ष में ऐसे जा लगे, जैसे ताड़का नामक क्रूर राक्षसी के विशाल वक्ष में पुरुषोत्तम (राम) का तीक्ष्ण शर लगा था; इससे उसके भीत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३३२
कंब रामायण
उसको तपाने लगा । उसके स्तन उत्तप्त हो उठे । वह क्या उपचार करना है—यह न जानती
हुई स्वर्ण रग के नवपल्लवो की शय्या पर करवटे लेने लगी ।
वीर (राम) का आकार उस क्रूर स्त्री की दृष्टि मे कालमेघ के समान दिखाई
पड़ता । तब वह लज्जित हो उठती, शिथिल हो उठती, चौंक पड़ती, जैसे वह उनको अपने
सम्मुख ही देख रही हो । जब वह आकार अदृश्य हो जाता, तब वह कठोर विरहाग्नि मे
फँस जाती ।
अंजन-समान काले मेघ को प्रभु (राम) ही समझकर वह उसे पकड़कर अपने
स्तनो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३३३
पकड़ने के लिए उनका पीछा करती हुई गई । फल-भरे उद्यान में स्थित लक्ष्मण ने यह देख लिया ।
उन्होंने क्रुद्ध होकर गरजते हुए कहा—अरी ! ठहर । फिर, झट उसके निकट आकर देखा—यह स्त्री है, हाथ मे धनुष लिया नही है; फिर उस (शूर्पणखा) के भड़कती आग-जैसे दीखनेवाले केशो को अपने अरुण कर से ऐंठकर पकड़ लिया । उसके पेट पर शीघ्रता से एक पदाघात किया और अपने कर मे उज्ज्वल करवाल धारण किया ।
तब वह उन (लक्ष्मण) को भी उठाकर आकाश-मार्ग से उड़ जाने का
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३३४ | कंब रामायण |
|---|
'देवता लोग आँख उठाकर भी तुम्हारी ओर नही देख सकते—क्या यह कहने मात्र से तुम्हारा काम हो गया ? आओ, यहाँ की दशा भी तो देखो।'
हे प्रलय-काल में भी न डिगनेवाले त्रिमूर्त्ति एवं देवो से भी अधिक बल से युक्त (रावण) ! 'बाघिन के पीछे-पीछे जाते हुए उसके बच्चे कभी पीड़ित नहीं होते'—समुद्र से आवृत धरती के लोगों का यह कथन भी क्या असत्य है ? आओ, मेरी इस वेदना को भी तो देखो।
हे रावण ! जब देवेन्द्र ऐरावत पर आरूढ हो देवताओ की सेना के साथ गर्जन करता हुआ युद्ध
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३३५
दानवों के कुल को मिटाकर, इन्द्र को बन्दी बनाकर, देवों को दास बनाकर उनसे सेवा करानेवाले हे मेरे भतीजे ! अरण्य में दो मनुष्यों ने मेरे कान और नाक काट दिये हैं। क्या, मैं पापिन इस अपमान से यहाँ यों ही मिट जाऊँ ?
पूर्वकाल में, हाथ में एक ही धनुष लेकर सप्तलोकों को जलानेवाले, अशमनीय क्रोध के साथ सब दिशाओं को परास्त करनेवाले तथा इन्द्र के दोनों चरणों में श्रृंखला डालनेवाले हे मेरे भतीजे ! क्या इन मनुष्यों का पराक्रम देखने के लिए नहीं आयोगे ?
शिलाओं को भेदनेवाले शस्त्रों
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३३६ | कम्ब रामायण |
|---|
देखकर पूछा—हे वीर ! इसने क्या अपराध किया था कि तुमने झट इसके कान-नाक काट दिये ? तब शूर तथा उदार गुणवाले (लक्ष्मण) ने उनके चरणों पर नत होकर कहा—
अपने तीक्ष्ण दाँतों से (मांस) खाने के उद्देश्य से या क्रूरकर्मा राक्षसों के उभारने से, न जाने किस कारण से, यह दुर्गुणवाली राक्षसी अपनी आँखों से चिनगारियाँ उगलती हुई अज्ञात रूप से आई और उत्तम गुणवाली देवी (सीता) की ओर क्रोध करके झपटी।
धनुर्धारी लक्ष्मण के अपना कथन समाप्त करने के पूर्व ही, वह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३३७
मन में जो भी इच्छा उत्पन्न हो, उसे मैं पूरा करूंगी। जो रक्षा कर सकते हैं, उनसे द्वेष करने से क्या लाभ ? और, सुमन के जैसे कोमल स्वभाववाली इस नारी से ही क्या प्रयोजन है ? कहो तो सही।
उत्तम कुल, उत्तम स्वभाव, उद्दिष्ट वस्तुओ को लाने की शक्ति, बुद्धि, आकार, यौवन—सब विषयो में मेरी समता करनेवाली कोई स्त्री पृथ्वी के निवासियो में या स्वर्ग के निवासियो में भी कौन है ?—यदि तुम समर्थ हो तो कहो।
तुमने मेरी नाक काट दी। उससे क्या हानि है ? यदि तुम मुझे स्वीकार करो, तो मैं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३३८ कंब रामायण
हम, सारी पृथ्वी का शासन करनेवाले चक्रवर्ती दशरथ के पुत्र हैं और माता की आज्ञा से सुगन्धित वन में आये हुए हैं। वेदोक्त तथा तपस्वियों के कहने से हम, अपार सेना-समुद्र से युक्त राक्षसों के वंश का विनाश करेंगे और उसके पश्चात् ही पर्वत-सदृश सौधोंवाली अयोध्या नगरी में प्रवेश करेंगे—इसे ठीक समझ ले।
राक्षसों के सम्मुख सन्मार्ग पर चलनेवाले देवता लोग खड़े नहीं रह सके और पराजित हो भाग गये, तो यहाँ ये दो मनुष्य क्या कर सकेंगे ?—ऐसा विचार मत कर। यदि तू शक्तिमान् है, तो जा,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३३१
फिर, यह कहकर कि—अपनी नाक, कानो और स्तनो को खोकर भी (तुम लोगो के साथ) मैं कैसे रह सकती हूँ? तुम्हारे मन को समझने के लिए ही तो मैने यह माया की थी ? अब मै पवन से भी तेज अग्नि से भी क्रूर खर को बुला लाऊँगी, जो तुम लोगों के लिए यम बनेगा—अशमनीय बेर के साथ वहाँ से चली गई । ( १-१४३ )
अध्याय ६
खर-वध पटल
रक्त की धारा बहाती हुई, बिखरे केशोवाली, नाली-जैसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३४० | कंब रामायण
जिसको सामने से देखनेवालों की आँखें झुलस जाती थीं, जिसने उस (शूर्पणखा) को पहले ठीक-ठीक नहीं देखा था, अब उसके वचन सुनते ही, यह कहकर उठा कि उन विनाश को प्राप्त होनेवाले मनुष्यों के द्वारा, ताल-फल के कोए के जैसे उखाड़ी गई अपनी नाक को मुझे दिखाओ।
वह उठकर खड़ा हुआ। उसका मन ऐसे क्रोध से बोखला उठा, जो सप्त लोकों को जलाकर भस्म कर सके, और बोला—'मनुष्य-मात्र मर गये, केवल इतना कह देने से ही हमारा यह अपमान नहीं मिटेगा।'१
तब ज्योंही उसने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३४१
पूर्ण तूणीर को भी लिये, उस पर्णकुटी से बाहर निकले और 'अरे ! इधर आओ ।'—यों वीर-
वाद कहते हुए भुजाओं को फुलाये युद्ध करने लगे ।
परशु, करवाल, उज्ज्वल फलवाला त्रिशूल तथा भयंकर प्रलयकालाग्नि की समता
करनेवाले उन राक्षसों के स्तम्भ-सदृश हाथों को लक्ष्य-वेधक शरों से काट-काटकर उन्हें धरा-
शायी कर दिया ।
बड़े-बड़े शस्त्रों-सहित अपनी भुजाओं के, बड़े-बड़े वृक्षों के समान कटकर
गिर जाने पर भी अपने वलिष्ठ वृक्षों को लिये हुए वे राक्षस युद्ध करने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३४२ | कंब रामायण |
|---|
घूमने से आगे बढ़नेवाले रथो की ध्वनि मे दब जाती थी। उस सेना ने, करुणा की मूर्ति के समान स्थित रामचन्द्र-रूपी सूर्य को, फैले हुए अन्धकार की तरह घेर लिया।
वह दृश्य ऐसा था, जैसे सप्त लोकों में ऊँचे बढ़े हुए सब पर्वत एक ही स्थान पर इकट्ठे हो गये हो, जिससे बड़े-बड़े सर्पों के द्वारा अपने शिरो पर धारण की हुई यह धरती डोल-डोलकर अपनी पीठ झुकाने लगी।
व्याघ्र-समूह है ? घनघटा है ? गरजते हाथियो का झुड है ? ऊँचे पर्वत हैं ? नही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३४३
उनके कंधे इतने दृढ तथा बलवान् थे कि इन्द्र आदि के द्वारा फेंके गये बड़े शस्त्र उनपर लगकर चूर-चूर होकर छितरा जाते थे। उनकी कठोर आज्ञा ऐसी थी कि यम भी उनके चरणों पर गिरकर उनकी अधीनता स्वीकार करता था। वे ऐसे थे, मानों भयंकर अग्नि ही साकार हो गई हो।
वे शूल, पाश, घने लाल केश, क्रूर नेत्र और खड्ग दंतों से युक्त थे। वे इतने काले थे कि उनके सन्मुख विष भी सफेद जान पड़ता था। अपनी शक्ति से काल भी उन्हे अपना काल समझकर डरता रहता था।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३४४ | कंब रामायण |
|---|
समृद्ध तथा शत्रुविनाशक सेना-रूपी विशाल समुद्र जब खर-रूपी गगनस्पर्शी मेरु को घेरकर चला और जब उस सेना के मध्य मे रथारूढ होकर वह ( खर ) निकला, तब उस दृश्य को देखकर सब काँप उठे।
निर्झरों के सदृश मद-स्रावी हाथी, अश्व, स्वर्ण-कलशो से भूषित रथ, राक्षस—इन (चतुर्विध) सेनाओ के अभियान से जो धूलि आकाश मे व्याप्त हुई, उससे सूर्य का स्वर्ण-रथ और हरित अश्व भी श्वेत वर्ण हो गये ।
क्रोध-भरी, विशाल समुद्र के समान फैली हुई सेना के चलने से जो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inआरण्यकाण्ड ३४५
जिस सेना के आगमन से वृक्षों से भरे कानन में बड़ा मार्ग हो गया था, उस (सेना) को खर की सेना समझकर, कालवर्ण कमल-सदृश नेत्रवाले प्रभु ने अशैथिल बल-युक्त अपने कंधे पर बाणों से पूर्ण तूणीर बाँध लिया। कर में चाप धारण किया। सुदृढ कवच को भी पहन लिया और खड्ग भी (कटि में) बाँध लिया।
फिर, लक्ष्मण ने राम से प्रार्थना की—हे सिंह-सदृश बलशाली ! यदि युद्ध में अजेय स्वर्गलोकवासी और इस लोक के सब प्राणी भी अधिकाधिक संख्या में युद्ध करने आयें, तो भी उन सबकी आयु (मेरे हाथों)
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३४६ | कंब रामायण
खड्गों की धार पर मक्खियाँ भनभना रही हैं। सेना के वीरो की वाम भुजाएँ और वाम नेत्र फड़क रहे हैं। बलिष्ठ भुजाओवाले सेनापतियों के अश्व ऊँघते हुए गिर पड़ते हैं। श्वानों के साथ शृगाल-दल भी मिलकर आये हैं और रो रहे हैं।
हथिनियाँ मद-जल बहा रही हैं। विशाल गंडवाले हाथियों के दाँत टूटकर गिर रहे हैं। धरती काँप रही है। उन्नत आकाश से बिजलियाँ गिर रही हैं। दिशाएँ अकस्मात् जल उठती हैं। सबके शिरो की पुष्प-मालाओ से मास की दुर्गंधि निकल रही है।
ऐसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३४७
तड़पते हुए कबंधो की राशियाँ, बहती हुई रक्त-धारा के साथ, ऐसा दृश्य उपस्थित करती थी, जैसे अरण्य के घने वृक्षों की शाखाएँ दावाग्नि मे जल रही हो, गगन में उड़नेवाले राम-वाण ऐसे लगते थे, जैसे मृत (राक्षसों) के प्राणो का भी पीछा करते हुए जा रहे हो।
युवतियो के दीर्घ नयनो के समान ही राम के वाण, करवालो के साथ ही राक्षसो के करो के गिरने पर, उनके कंठों के कट जाने पर, कवच से आवृत देहो के छिद जाने पर, उनके शिरो को भी भीषण रूप मे छितराते हुए जलकर दिगंतो को भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३४८ | कंब रामायण
भागकर दुबारा युद्ध करने के लिए आनेवाले (राक्षसो) को, अपने तीक्ष्ण बाणों से इस प्रकार काटकर गिरा दिया कि यह विदित नही होता था कि किसने भाला फेंका, किसने तीर छोड़ा, किसने प्रयुक्त करने के लिए शस्त्र उठाया, किसने कौशल से कार्य किया या किसने नही किया ।
काकुत्स्थ (राम) ने बाणों से जो शिर काटें, उनमें से कुछ मेघ-मंडल में जा पहुँचे, कुछ समुद्र के किनारे के प्रदेशों में जा गिरे, कुछ चन्द्र को घेरे हुए नक्षत्रों में जा पहुँचे, कुछ उज्ज्वल कुंडल-भूषित मिथुन नामक राशि में जा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३४६
वचन कहे। कुछ ने धमकियाँ दीं। यो सबने पर्वतो के जैसे आकर ( गम कां ) घेर लिया।
( रामचन्द्र के ) धनुप पर चढ़कर निकले हुए बाणो से ( उन राक्षमो के ) रथो में जुते घोड़े सब धराशायी हो गये। सब मत्तगज वलि चढ़ गये। मजीर-भूषित घोड़ो के गिर उनकी धड़ों से अलग हो गये। जिस प्रकार उष्णकिरण ( सूर्य ) को घेरनेवाला परिवेष-मडल शीघ्र ही मिट जाता है, उसी प्रकार वचे-खुचे राक्षसो के पैर उखड़ गये और वे काँपते हुए भाग खडे हुए।
मूर्च्छित हुए क्रूर राक्षमो के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३५० | कंब रामायण |
|---|
तब वे सब सेनापति धनुषो के खो जाने से अत्यन्त क्रुद्ध होकर, बड़ी शिलाओ को लेकर, आकाश में उड़ गये और सूर्य की कांति के समान ज्वाला उगलनेवाली शिलाओं को (राम पर) बरसाने लगे।
शास्त्र-रूपी समुद्र को पार करनेवाले ज्ञानवान् प्रभु ने, प्राणहारी धनुष के साथ अपनी भौहों को भी झुकाकर उनपर पत्राकार चौदह भयंकर बाण छोड़े, जिससे वे पर्वत-खंड एवं उन सेनापतियों के शिर पृथ्वी पर आ गिरे।
इस प्रकार वे चौदहो सेनापति मरकर गिर पड़े। तब अन्य
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in