कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
About this granth
The Kamba Ramayana, known in Tamil as Iramavataram, is the Rama epic of the poet Kamban and one of the high points of Tamil literature. Kamban follows the story of Valmiki but retells it in his own idiom, shaped by Tamil devotional tradition. He praises Sadaiyappa Vallal of Tiruvennainallur at several points in the poem, and tradition takes him to be the poet's patron.
This scan is Part 1 of a Hindi prose translation made directly from the Tamil by N. V. Rajagopalan and edited by Awadhnandan, published by the Bihar Rashtrabhasha Parishad, Patna, in 1963. The Parishad's statement and preface explain that it planned translations of the Telugu Ranganatha Ramayana and the Tamil Kamba Ramayana to bring South Indian Rama traditions to Hindi readers.
A long introduction discusses the antiquity of Tamil literature, the Tolkappiyam, the bhakti of the Alvars, what is known of Kamban, and the difficulty of rendering long Tamil sentences in Hindi. The translation follows the poem's division into patalams; the contents show the Bala, Ayodhya (including the departure to the forest, Guha and the enthronement of the sandals) and Aranya kandas. This first part alone runs to 549 pages.
अरण्यकाण्ड ३११
उस मुनि के आश्रम में आकर वे यो आनन्दित हुए, जैसे क्षीरसागर में (शेष) शयन पर ही विश्राम कर रहे हों।
उस स्थान में, तत्त्वज्ञ मुनि के धर्ममय उपदेश सुनते हुए रामचन्द्र ने हरिणी-समान नयनोंवाली देवी के साथ वह अंधकार-भरी रात्रि व्यतीत की।
तब सूर्य, संसार को आवृत करनेवाले घने अंधकार-रूपी चादर को अपने सब दिशाओं में परिव्याप्त अपरिमेय उज्ज्वल करों के आतप-रूपी धारवाले करवाल से हटाने लगा।
उस समय, तत्त्वज्ञ मुनि ने उन (राम) के सम्मुख
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअध्याय ३
अगस्त्य पटल
आनन्द उत्पन्न करनेवाले, वक्र धनुष को धारण किये हुए वे कुमार (राम-लक्ष्मण), उस शरभंग की मृत्यु का दृश्य देखकर मन में बहुत दुःखी हुए। फिर, (सीता) देवी के साथ उस पवित्र (मुनि) के आश्रम से धीरे-धीरे चले।
पर्वत, वृक्ष, सुन्दर काली शिलाएँ, तरंगों से भरी नदियों, झरनों से युक्त पर्वत-शिखर, घने उद्यान, सुहावने स्थान एवं गभीर जलाशय सबको धीरे-धीरे पार करते हुए वे आगे बढ़े।
पुरातन ब्रह्मदेव के पुत्र,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३१३
पर प्रश्न किया कि क्या आज्ञा है ? तब उन्होंने उत्तर दिया—हे संसार के रक्षक (दशरथ) के पुत्र ! अब जो अत्याचार यहाँ हो रहे हैं, उन्हें सुनो।
दया नामक गुण का लेश भी जिनके हृदय में नहीं है, ऐसे धर्म-रहित कुछ लोग हैं, जिन्हें राक्षस कहते हैं। वे (राक्षस) हमें अनुचित तथा अधर्म के मार्ग पर चलने के लिए विवश करते हैं, जिससे हम धर्म और तपस्या के सन्मार्ग से भटक जाते हैं।
हे धनुष से युक्त भुजावाले ! अनेक व्याघ्र जहाँ संचरण करते हैं, ऐसे वन में रहनेवाले हरिणों के समान, हम रात-दिन
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३१४ | कंब रामायण |
|---|
करने आयें, तो भी मैं उन अधर्मी (राक्षसो) का समूल विनाश करूँगा। आपलोग डरें नहीं।
(राम के द्वारा) कथित ये वचन सुनकर वे आनंदित हुए। उनका प्रेम उमड़ उठा, उनकी पीडा दूर हुई। वे अपने दंड उछालने लगे। मधुर वेद-वाचन करने लगे। नाचने लगे। फिर यो बोले—
हे सृष्टि के नायक! यदि तुम क्रोध करो, तो इन तीनो लोको के जैसे तीस कोटि लोक भी यदि तुम्हारा सामना करने आयें, तो वे भी तुम्हारे लिए कुछ नही होगे। सब वेद, (हमारी) तपस्या और ज्ञान
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३१५
अतः, हे समस्त कल्याणों से युक्त महानुभाव ! तुम उन मुनिवर के निकट जाओ। इनसे देवों
तथा अन्य सब का हित होगा।
फिर, मुनि ने (अगस्त्य के आश्रम को जाने का) मार्ग बताकर उन्हें आशीर्वाद
दिये। तब उन तपस्वी के कमल-समान चरणों को प्रणाम करके वे वीर वहाँ से चले और
मधु की स्वच्छ धाराओं को बहानेवाले एक स्थान में रात्रि को पहुँचे।
विशाल (वा चिरंतन) तमिऴ भाषा से सारे लोक को चक्रपाणि (विष्णु) के
जैसे नापनेवाले (अगस्त्य) मुनि ने जब यह सुना कि पौरुष के भरे कुमार (राम-लक्ष्मण)
वहाँ आये हैं, तब उनके मन में जो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३१६ कंब रामायण
जिस परम तत्त्व के बारे मे सब लोग यह सोचते रहते हैं कि वह स्वर्ग मे है, भूलोक मे है, अन्य किसी लोक मे है, (योगियो के) हृदय मे है अथवा वेदों मे है, उस तत्त्व को मै अपनी आँखो से देख सकूँगा—यह सोचकर अगस्त्य आनन्दित हुए।
ब्रह्मा आदि भी, प्रसिद्ध वेदो तथा अन्य (दर्शन-ग्रन्थो) का सम्यक् अध्ययन करने से तीक्ष्ण बने हुए अपने ज्ञान की कसौटी पर अनेक युगो तक कस-कसकर भी जिस तत्त्व को ठीक-ठीक पहचान नही पाते, वही परम तत्त्व अब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३१७
दंडकारण्य में आये हो। इस पर मैं यह सोचकर आनन्दित हुआ कि तुम इस स्थान पर भी अवश्य आओगे। फिर आगे कहा—
हे प्रभु ! अब तुम यही निवास करो, यहाँ रहने से आवश्यक तथा स्पृहणीय महान् तपस्या को पूर्ण कर सकोगे। बढ़ते हुए क्रोध से युक्त क्रूर राक्षस जब आयेंगे, तब युद्ध मे उन्हे निहत करके हमारे मन के क्लेश को दूर करना।
हे चक्रवर्त्ती-कुमार ! ( अब ) वेद जीवित रहेंगे। मनु-विहित नीति जीवित रहेगी। धर्म जीवित रहेगा।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअध्याय ५
जटायु-दर्शन पटल
वे (राम, सीता और लक्ष्मण) कई कोस चले और बहनेवाली अनेक नदियों, स्थिर रहनेवाले कई पर्वतों, क्रमशः स्थित घने वनों आदि को पार करके गये और एक स्थान पर गृद्धों के राजा (जटायु) को देखा।
वह जटायु इस प्रकार शोभायमान था, जैसे उदयगिरि पर स्थित पिघले स्वर्ण-सदृश बाल रवि हो, जो इस विशाल धरती की सब दिशाओं को प्रकाशित करनेवाली अपनी घनी किरणों-रूपी पंखों को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३१६
वह (जटायु) भी, वीर-कंकणो से भूषित तथा दृढ धनुष को धारण करनेवाले उन वीरों को देखकर संदेह करने लगा कि जटायुक्त शिरवाले ये (पुरुष), कर्म-बंधन से मुक्ति-प्राप्ति का साधन तप करनेवाले (तपस्वी) मात्र नही दिखते, क्योकि इनके हाथ में धनुष है। शायद ये स्वयं देव ही तो नही हैं ?
मै तो इन्द्र आदि सब देवताओ को देखता हूँ। चक्रधारी (विष्णु), अभीष्ट वर देनेवाले (ब्रह्मा) और परशुधारी (शिव) भी मेरे लिए अदृश्य नही हैं। मै उन्हे सदा देखता हूँ।
मन्मथ को भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३२० कंब रामायण
हे महाराज ! शोभा बढ़ानेवाले तथा लोकों को अमृत प्रदान करनेवाले
श्वेतच्छत्र से युक्त । समुद्र से आवृत इस धरती की रक्षा का भार त्याग कर क्या मेरे अस्थिर
प्रेममय मित्र की परीक्षा करने के लिए ही तुम यो चले गये हो ? हे नायक ! हाय !
पापकर्मी मैं, मित्र-धर्म से स्खलित होकर अभी तक जीवित हूँ ।
हे दोष से रहित परिशुद्ध मनवाले ! दही को मथनेवाली मथानी के समान लोकों
को दुःख देनेवाले शवरासुर को जब तुमने परास्त किया था, तब तुमने सूक्ष्म मृत्तिका से भरी
इस धरती के सब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३२१
उस (जटायु) ने जब ये वचन कहे, तब पर्वत-सदृश कंधोंवाले उन (राम-लक्ष्मण) ने अपने कमल-करों को जोड़कर प्रणाम किया। उस समय प्रेम के कारण उत्पन्न अत्यधिक वेदना से अपने कमल-सदृश नयनों से अश्रु बहाते हुए इस प्रकार हुए, मानो धरती पर अपार यश को छोड़कर स्वर्ग में पहुँचे हुए अपने पिता (दशरथ) को ही पुनः लौटे हुए देख रहे हों।
सुन्दर गुणोंवाले उन वीरों को अपने दोनों पंखों से आलिंगन करके (जटायु ने) कहा—हे पुत्रो ! अब तुम ही मुझ पापकर्मवाले की भी अंतिम क्रिया
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३२२ | कंब रामायण |
|---|
यों कहकर कमल-समान नयनोंवाले (राम) का प्रेम से आलिंगन करके उनका सिर सूंघा और आनन्दाश्रु बहाते हुए कहा—हे समर्थ कुमार। तुमने उन चक्रवर्ती को तथा मुझको अपार यश दिया है।
फिर, उस महात्मा (जटायु) ने कंकणों से भूषित हंस-सदृश देवी (सीता) को देखकर (राम से) पूछा—हे चक्रवर्ती कुमार ! यह स्त्री कौन है ? कहो।
तब राम के अनुज ने पूर्वकाल में साकार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३२३
करनेवाली थी )। बहुत स्वच्छ थी। शीतल गुणवाली थी। यों वह नदी उत्तम कवि की कविता के समान थी। १
वह दिव्य नदी भ्रमरों से गुंजित, कमलपुष्प-रूपी अपने वदन को विकसित किये, सुरभित नीलोत्पल-रूपी नयनों से एकटक देखती हुई, क्रमशः एक के पश्चात् एक करके आनेवाली लहरों के करों से उत्तम पुष्पों को बिखेर रही थी, मानों उन प्यारे कुमारों के चरणों की पूजा करके उनको प्रणाम कर रही हो।
चंचल जल से पूर्ण वह नदी, निरपराध तथा सत्य-युक्त उन कुमारों को वन-जीवन के कष्ट उठाते देखकर,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३२४ | कंब रामायण |
|---|
राज ( रावण ) के समूल विनाश का कारण बननेवाली थी और किसी के जन्मकाल मे ही उसके प्राणो के साथ उत्पन्न होकर, अपना प्रभाव दिखाने के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करती हुई किसी व्याधि के सदृश थी ;
जो ताँबे के जैसे लाल और घने केशोंवाली थी । राहु को भी मद कर देनेवाले शरीर से युक्त थी । स्वर्ग के देवों, तपस्वियो तथा समुद्र से आवृत धरती के लोगो का एक साथ विनाश करने की शक्तिवाली थी ,
किसी क्रूर कार्य के हेतु अकेले ही उस वन मे निवास करनेवाली थी । वह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्डं ३२५
को कष्ट देता हुआ यो व्रताचरण कर रहा है ? न जाने तपस्या ने स्वयं कैसी तपस्या की है कि ऐसे नवीन कमल-तुल्य नयनों से युक्त यह पुरुष उस (तपस्या) को अपनाये हुए है ?
समुद्र-रूपी वस्त्र से शोभित, सुन्दर रूपवाली, गज की गति से युक्त पृथ्वी का स्त्रीत्व भी कैसा (सार्थक) है ? उसपर उगी हुई हरियाली ऐसी है, मानो इस पुरुष के पदतल के स्पर्श से वह (पृथ्वी) पुलक से भर गई हो।
कटि में बँधे हुए करवाल से शोभित इस पुरुष की उज्ज्वल कांति को दिनकर ने कदाचित् देखा ही नहीं है।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३२६ | कंब रामायण |
|---|
'खड्गदंतवाली यह राक्षसी सब प्राणियो को अपने उदरस्थ करनेवाली (राक्षसी) है'—यों सोचकर कही वे मेरा तिरस्कार न कर दें, इसलिए उस (शूर्पणखा) ने कोकिल-तुल्य मधुर वाणीवाली तथा बिंब-समान रक्ताधर से शोभित कलापी-तुल्य सुन्दर रमणी का वेष धारण किया।
उसने रक्तकमल पर आसीन लक्ष्मी का अपने मन में ध्यान किया। अपने वश में स्थित किसी मंत्र का जप किया और चंद्र से भी अधिक सुन्दर वदनवाली सुन्दरी का रूप लेकर गगन-तल में अपनी कांति को बिखेरती हुई नीचे उतर आई।
रुई
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरंण्यकाण्ड ३२७
तुम्हारा आगमन हुआ है। तुम्हारा स्थान कौन-सा है ? नाम क्या है ? बंधु-जन कौन है ?
तब उस मुग्धा ने अपना वृत्तांत यों कहा—
कमलभव (ब्रह्मा) के पुत्र (पुलस्त्य) के कुमार (विश्ववसु) की मै पुत्री हूँ।
त्रिपुर-दाह करनेवाले वृषभ-वाहन (शिव) के मित्र रक्त करोंवाले (कुबेर) की भगिनी हूँ।
दिग्गजो का बल चूर-चूर करके रजत-पर्वत को उठानेवाले, त्रिलोक का शासन करनेवाले
रावण की कनिष्ठा (बहन) हूँ। मै कामवल्ली कहलाती हूँ।
ये वचन सुनकर वीर (राम) ने संशय-भरे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३२८ कंब रामायण
अथवा मुझे 'नहीं' कहनेवाला है' यों संकल्प-विकल्प में दोलायमान चित्तवाली होकर आगे इस प्रकार कहने लगी—
चित्रित करने के लिए दुस्साध्य सौंदर्य से पूर्ण ! तुम्हारे यहाँ आगमन का समाचार नहीं जानने से मैं सर्वज्ञ मुनियों के आज्ञानुसार उनकी सेवा में ही निरत रह गई। मेरे कलंकहीन स्त्रीत्व एवं यौवन यों ही व्यर्थ व्यतीत हुए। यों ही एक-एक दिन एवं उनका प्रत्येक पल व्यर्थ ही चले गये।
यह सुनकर प्रभु ने मन में यह विचार कर कि यह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअरण्यकाण्ड ३२६
उसके साथ मित्रता हो जाय, इसके लिए यही उपाय है (कि तुम मुझसे विवाह कर लो)। मेरे भाई तुमसे स्नेह करेंगे और चाहो, तो स्वर्ग का राज्य भी तुम्हें दे देंगे और स्वयं तुम्हारा आदेश पूरा करते रहेंगे।
राक्षसों की कृपा मुझे मिल गई। तुम्हारी संगति भी मिली। अब मैं तुम्हारे संग शाश्वत वैभवपूर्ण जीवन सदा व्यतीत करनेवाला हो गया। उत्तम अयोध्या को त्यागने के पश्चात् मेरे पूर्वकृत तप अनेक रूप में फलित हुए हैं। यों कहकर दृढ धनुष के प्रयोग में अभ्यस्त भुजावाले प्रभु अपने दाँतो के उज्ज्वल प्रकाश को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| ३३० | कंब रामायण |
|---|
तब उस (शूर्पणखा) ने (राम से) कहा—हे उत्तम ! हे वीर ! यह माया में चतुर है। यह वंचक राक्षसी है। इसका हृदय दुर्जय है। इसे सद्गुणवती समझना उचित नहीं है। इसका यह रूप सत्य नहीं है। यह मास खाकर जीवित रहनेवाली है। इसे देखकर मैं डर रही हूँ। इसे मेरे निकट आने से रोको और मेरी रक्षा करो।
यह सुनकर वीर (राम) बोले—हे विद्युत्-समान स्त्री ! तुम्हारा ज्ञान खूब है। तुम्हे धोखा देने की शक्ति किसमें है ? यह ज्ञात हुआ कि तुम्हारी मति स्वच्छ है और तुम सद्गुणवाली हो। अहो ! यह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in