कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
महाकवि कम्बन द्वारा
स्रोत: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
कम्ब रामायण (तमिल में 'इरामावतारम्') महाकवि कम्बन का महाकाव्य है, जिसे तमिल साहित्य की सबसे ऊँची कृतियों में गिना जाता है। कम्बन ने वाल्मीकि रामायण की कथा को आधार बनाकर उसे तमिल भक्ति-परम्परा की भावना और अपनी काव्य-शैली में ढाला। परम्परा के अनुसार कवि को तिरुवेण्णेयनल्लूर के दानी शडैयप्प वळ्ळल का आश्रय मिला था, जिनका उल्लेख काव्य में कई स्थानों पर आता है।
यह स्कैन बिहार-राष्ट्रभाषा-परिषद्, पटना द्वारा १९६३ (विक्रम संवत् २०१९) में प्रकाशित हिन्दी अनुवाद का पहला भाग है। मूल तमिल से अनुवाद श्री न. वी. राजगोपालन ने किया है और सम्पादन श्री अवधनन्दन ने। परिषद् के वक्तव्य और प्रस्तावना में बताया गया है कि हिन्दी पाठकों को दक्षिण भारतीय रामकथाओं से परिचित कराने के लिए तेलुगु की रंगनाथ रामायण और तमिल की कम्ब रामायण के अनुवाद की योजना बनी थी।
विस्तृत भूमिका में तमिल साहित्य की प्राचीनता, तोलकाप्पियम्, आळ्वारों की भक्ति-धारा, कम्बन के जीवन और तमिल के लम्बे वाक्यों को हिन्दी में ढालने की कठिनाइयों की चर्चा है। अनुवाद गद्य में है और काव्य की तरह 'पटलों' में बँटा है। विषय-सूची में बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड (वन-प्रस्थान, गुह और पादुका-पट्टाभिषेक पटल) और अरण्यकाण्ड के पटल दिखाई देते हैं।
२७० | कंब रामायण
विचार करने पर विदित होता है कि कटि में दृढ़ करवाल धारण करनेवाले राजा के अभाव में यह संसार सब की इच्छा के पात्र सूर्य से विहीन दिन-जैसा होता है; नक्षत्रों से घिरे हुए चंद्र से विहीन रात्रि-जैसी होती है तथा अपने अंतर में प्राणों से विहीन शरीर-जैसा होता है।
देवलोक में अत्याचार करनेवाले बलवान् असुरों के देश में, तथा लोक कहलाने-वाले सब प्रदेशों में, रक्षा करनेवाले राजा के बिना कोई कार्य नहीं होता है। यह हम देखते हैं।
उचित रीति से विचार करने पर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २७१
यदि मैं उन (राम) को नहीं ले आ सकूँगा, तो दुर्गम अरण्य में रहकर यथाविधि कठोर तपस्या करूँगा। यदि और कोई बात कहकर आपलोग मुझे विवश करने का प्रयत्न करेंगे, तो मैं अपने प्राण त्याग दूँगा—इस प्रकार भरत ने कहा।
महिमा में श्रेष्ठ चक्रवर्त्ती (दशरथ) जीवित रहते समय भी प्रभु (राम) ने रत्नमय किरीट को धारण करना स्वीकार किया। किन्तु, हे उत्तमशील भरत ! तुम तो, पिता के स्वर्ग-गमन के कारण प्राप्त हुए राज्य को भी अस्वीकार कर रहे हो। राजकुल के पुत्रों में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२७२ || कम्ब रामायण
पूर्ण अरण्य की ओर सीता नामक लता को साथ लिये हुए रामचन्द्र-रूपी मेघ ही जा रहा हो।
कीचड मे उत्पन्न होनेवाले कमल-पुष्प भी जिनके सामने शोभाहीन हो जाये, जैसे मृदु चरणो से युक्त कन्याओ के साथ छोटी हथिनियाँ स्पर्धा करने लगी थी, किन्तु कदाचित् उन सुकुमारियो की मृदुगति से हारकर ही मानो वे (हथिनियाँ) उन सुन्दरियों को ढोये हुए जा रही थी।
वे दीर्घ ध्वजाएँ, जो मेघो के जल-बिदुओं से इस प्रकार सिंचित हो रही कि पीडादायक सूर्य-किरण भी उन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २७३
जाने के कारण, अञ्जन से अनलंकृत आँखें, युद्ध की समाप्ति पर रक्त को धो देने के पश्चात् यम के करवाल जैसी लग रही थी ।
नारियों के जघन-तट, मेखला की मणियो की झनझनाहट से शून्य होकर, घटियो से रहित रथो के समान लगते थे । भ्रमरो से शून्य कमल-पुष्पो के समान ही उन नारियों के अरुण पद भी नूपुर की ध्वनि से शून्य थे ।
नारियों की लचकनेवाली कटियाँ, पहनने योग्य मुक्ताहार आदि के न पहनने से, अब एक प्रकार (बोझ ढोने के काम) से विश्राम पाकर रहती थी, मानो कैकेयी को जो वर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२७४ | कंब रामायण
विष्णु (के अवतारभूत राम) का वन-गमन भी क्या था ?—अयोध्या के युवकों के लिए, प्रफुल्ल पुष्पों की माला से विभूषित सुन्दरियों के कटाक्ष-रूपी बाण उन (पुरुषों) के हृदयों को छेदकर उनके प्राणों को पी न डाले—इसके लिए अपूर्व कवच बन गया था।
मन्मथ के पाँच बाणों से पीडित होनेवाले पुरुषों के हृदय अब पहले की तरह युवतियों के स्तनों पर आसक्त नहीं होते थे। स्वर्णमय कर्णाभरण से भूषित कैकेयी के प्रति उन (पुरुषों) के मन में जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ११
गुह पटल
मनोहर, स्वर्ण-निर्मित वीर-कंकण से भूषित तथा अनुपम सेना-वाहिनी से युक्त भरत, कावेरी नदी से सिंचित चोल देश की समता करनेवाले और उपजाऊ खेतों से भरे कोशल देश को छोड़कर गंगा नदी के तीर पर ऐसे दुःख के साथ आ पहुँचे कि उनको देख-कर स्थावर और जंगम—सब वस्तुएँ द्रवित हो उठीं।
उनकी सेवा में स्थित मत्त गजों का मद-जल अपार जल से पूर्ण गंगा में सर्वत्र बह चला, जिस कारण से वह गंगा-प्रवाह, असंख्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२७६ | कंब रामायण
विषधर सर्प हूँ'—बड़े कोलाहल से भरी अपनी सेना को पुकारा। वह सेना ऐसी थी, मानो तीक्ष्ण नखोंवाले समस्त घोर व्याघ्रों को एकत्र कर दिया गया हो।
बड़े कोलाहल से भरे और प्रलय-काल में गरजनेवाले मेघ तथा काले समुद्र ही उमड़ आये हों—इस प्रकार उमड़कर आनेवाली अपनी सेना को लेकर वह (गुह), समीप-स्थित (गंगा के) दक्षिणी तट पर आ पहुँचा।
अपने सैनिकों को देखकर गुह ने कहा—मैंने इस षड्यंत्रकारी सेना को वीर-स्वर्ग पहुँचाने तथा अपने प्यारे मित्र (राम) को महिमामय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २७७
हाथियो और घोड़ो से भरी सेना से युक्त तथा सुगन्धित पुष्पमाला से भूषित इन ( भरत ) का शस्त्र-पराक्रम तो गंगा को पार करने के पश्चात् ही काम आयगा न १ तुम सब उग्र व्याघ्र यहाँ रहते हो। गंगा के घाटो पर नाव चलाना छोड़ दो। ( यदि आज हमे मरना भी पड़े, तो ) हमारे प्रभु ( राम ) से पहले ही ( युद्ध मे ) अपने प्राण छोड़ देना उचित ही तो होगा १
हमारे साथ आई हुई सेना के साथ एक बार युद्ध के लिए भी यह ( भरत की ) सेना पर्याप्त नही है, यह कहना अनावश्यक है। यदि देवताओ की सेना भी ( हमारे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२७८
कंब रामायण
अपने पिता के मित्र सुमंत्र के द्वारा दूर पर अपने सामने खड़े गुह के विषय में सुनकर, कलंक-रहित भरत के मन में बड़ी उमंग उत्पन्न हुई। फिर, वे यह कहकर आगे बढ़े कि यदि यह प्रभु के आलिंगन का पात्र, प्रिय मित्र है, तो उसके यहाँ आने के पहले ही मैं स्वयं उसके पास जाकर (उससे) मिलूँगा।
यह कहकर वे उठे और अपने अनुज तथा उमड़ते हुए प्रेम के साथ गंगा के किनारे पर ऐसे जा पहुँचे, जैसे कोई पर्वत चला हो। किनारे पर आये हुए भरत को घने तथा काले केशोंवाले गुह ने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २७८
हे यशस्विन् ! ( तुम्हारी ) माता के वचन मानकर ( तुम्हारे ) पिता ने जो राज्य ( तुमको ) दिया, उसे पाप-कृत्य के समान मानकर तुमने ( उसे ) त्याग दिया और अपने मन में चिन्ता रखकर इस प्रकार यहाँ आये हो । तुम्हारे, इस समय का यह भाव देखने पर, क्या महत् रामचन्द्र भी तुम्हारी समता कर सकते हैं ?
हे उत्तम गुणशील तथा बलिष्ठ भुजाओंवाले ! मैं अज्ञ किरात तुम्हारी क्या प्रशंसा करूँ ? जिस प्रकार सूर्य अपनी किरणों के पुंज से अन्य ज्योतियों को मंद कर देता है, उसी प्रकार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| २८० | कंब रामायण |
|---|
(लक्ष्मण) भी है, जो मेरे उत्पादित कष्टो को दूर करने के लिए सहायक बना । अहो। प्रेम की भी कोई सीमा हो सकती है ? मेरा दासत्व भी खूब रहा ।$^१$
फिर, भरत उस रात को वही धूल पर लेटे रहे । प्रातःकाल होने पर उन्होंने गुह से कहा—शत्रु-भयंकर नाद से युक्त वीर-वलय धारण करनेवाले हे वीर ! यदि तुम इस समय हमलोगो को गगा के उस किनारे पर पहुँचा दोगे, तो तुम हमे दुःख के समुद्र से निकालकर प्रभु (राम) के पास पहुँचानेवाले हो जाओगे ।
गुह भी 'अच्छा' कहकर अपने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २८१
( गङ्गा के प्रवाह में जब हाथी तैर रहे थे, तब ) अत्यन्त मदजल वहानेवाले मत्त-गजो के उन्नत कुंभ-मात्र ऊपर दिखाई दे रहे थे । गजो के शरीर के छिपे रहने से, तथा सुन्दर उत्तरीय-जैसी ही वीचियो के, उन कुंभो पर फहराने से, वे कुंभ ऐसे लगते थे, मानो गंगानदी-रूपी युवती के स्तन ही हो ।
रथो के चक्र, धुरी, छत, ध्वजाएँ, पीठ आदि उनके सब भाग पृथक्-पृथक् कर दिये गये । अश्व, तथा रथो के भाग, पृथक्-पृथक् नावो पर चढाये गये तथा दूसरे पार पहुँचाए गये । पुनः रथो के सब अंग
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८२ कंब रामायण
घने केशोंवाली तथा मीनाक्षी युवतियों के उज्ज्वल पद-कमलों के स्पर्श से प्राणवान् हो उठी हो।
मुनि, निम्न जाति के लोगों के द्वारा चलाई जानेवाली नावों को न छूकर, सङ्कल्पमात्र से सिद्ध होनेवाले गगन-सञ्चार (गगन-मार्ग) से देवों के जैसे गये। स्वर्ग, भूमि और अन्य किसी भी लोक में सत्य-युक्त तपस्या से बढ़कर और क्या हो सकता है ?
साठ सहस्र अक्षौहिणी संख्यावाली वह सारी सेना तथा नगर की सारी प्रजा, वीचियों से पूर्ण गंगा नदी को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २८३
(विष्णु) के द्वारा पूर्वकाल में नापी गई सारी पृथ्वी को अपने मन के षड्यन्त्र से नापा था, देखकर गुह ने भरत से पूछा—ये कौन हैं ?
तब भरत ने कहा—सब विपदाओ को उत्पन्न करनेवाली, लोकनिंदा (रूपी) सतान को पालनेवाली माता, उसके पापी पेट में चिरकाल तक वास करनेवाले मुझ पुत्र के प्राणो को भार बनानेवाली तथा इस लोक में, जहाँ के सब प्राणी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८४ | कम्ब रामायण
(राज्य) को नहीं स्वीकार करेंगे, तो वनवास की अवधि तक मैं भी उनके साथ वन में ही रहूँगा।
राम के प्रति अत्यन्त प्रेम से पूर्ण उन महान् तपस्वियों ने, ज्योंही यह वचन सुना, त्योंही उनके फूले हुए शरीर और मन में ऐसी शीतलता व्याप्त हुई, जैसे किसी ने चन्दन लगा दिया हो।
भरद्वाज महर्षि प्रेम के साथ भरत को अपने पवित्र आश्रम में ले गये और उनके साथ आई हुई सेना का आतिथ्य करने के विचार से अपने अरुण करों से अग्नि में कुछ आहुतियाँ दीं।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २८५
पैरों को पसारकर, लम्बी साँड़ों से भरकर पिया। अश्व-समूह ने मरकत-समान कान्ति से युक्त घास को खाया।
सब लोग इस प्रकार देव-योग्य भोगों का अनुभव कर रहे थे। किन्तु, भरत ने कन्द-मूल और फल खाकर ही, अपनी स्वर्णमय देह को धूल पर डालकर, किसी प्रकार उस रात को व्यतीत किया।
नीलवर्ण अन्धकार के हटने से जिस प्रकार स्वप्न भी मिट जाता है, उसी प्रकार उनके स्वर्गिक भोगों के मिटने का कारण बनकर सूर्य इस प्रकार उदित हुआ, जैसे पुण्यानुभव करनेवालों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८६ कंब रामायण
रामचन्द्र के निकट जा पहुँचे और बोले—भरत आपका आदर किये बिना प्राचीरों से आवृत्त अयोध्या की सेना को लेकर आप पर आक्रमण करने को आ रहा है ।
यों कहकर लक्ष्मण ने ( कटि मे ) कटार और ( पैरों में ) वीर-वलय धारण किये । अनेक बाणो से भरा तूणीर लिया । युद्ध-कवच पहना । हाथ मे धनुष लिया । और प्रभु के चरणों को प्रणाम करके ये बचन कहे—
इह और पर-लोक दोनो के फलों को खो देनेवाले उस भरत के ऊँचे कंधो के वल को, उसकी सेना के महत्त्व को एवं अपने इस अनुज (
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २८७
त्यागकर, पुनरावृत्ति से रहित (अर्थात्, जहाँ से लौट आना असंभव है), नरक-लोक प्राप्त करते हुए देखेंगे।
यह देखकर कि आपको राज्य छोड़कर वन मे निवास करने का दुःख प्राप्त हुआ है, जब आपकी जननी रो रही थी, तब उसे देखकर जो कैकेयी आनन्दित हुई थी, उसे अब (पुत्र के शोक में) पृथ्वी पर गिरकर रोते हुए देखेंगे।
सान पर चढ़ाकर तीक्ष्ण किये गये, अग्नि के समान भयंकर और विजयमाला से भूषित बरछा धारण करनेवाले ! मैं एक क्षण मे एक तीक्ष्ण तथा विध्वंसक बाण से इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८८ | कंब रामायण
यह सुनकर लक्ष्मण-तपोवेष में, निर्बल हुई भुजाओं से युक्त भरत के संबंध में अपने कहे हुए कठोर वचन भूल गये। उनका क्रोध तथा ज्ञान भी शिथिल हो गये और कांति-हीन वदन के साथ यों खड़े रहे कि उनका धनुष तथा अश्रु दोनों धरती पर गिर पड़े।
उस समय, भरत अपने दोनों हाथों को जोड़कर इस प्रकार राम के सम्मुख आये, मानो रामचन्द्र को, अपने पति के रूप में पाने के लिए तपस्या करके उन्हें प्राप्त करने के समय अकस्मात् उनसे वियुक्त हुई राज्यलक्ष्मी का (राम के पास) भेजा हुआ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअयोध्याकाण्ड २८६
स्वर्णरंग की धूलि बिखेरनेवाले पुष्पों से भूषित, तीक्ष्ण सूर्य-किरण की-सी उज्ज्वल कांति बिखेरनेवाली धवल माला धारण करनेवाले ! प्रजा का हित करनेवाले शासन का भार मेरे द्वारा लिये जाने पर विश्राम पाने का तुम्हारा ढंग क्या यही है ? मै तुम्हारे प्राणो के लिए यम बनकर उत्पन्न हुआ। क्या मै सचमुच ससार का राज्य करने की योग्यता रखता हूँ ?
शंबरासुर को मिटाकर देवेन्द्र को स्वर्ग का शाश्वत राज्य प्रदान करनेवाले हे चक्रधारी ! राज्य का भार मुझे सौंपकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें