सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

Kamba Ramayana Hindi

महाकवि कम्बन द्वारा

स्रोत: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished549 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

कम्ब रामायण (तमिल में 'इरामावतारम्') महाकवि कम्बन का महाकाव्य है, जिसे तमिल साहित्य की सबसे ऊँची कृतियों में गिना जाता है। कम्बन ने वाल्मीकि रामायण की कथा को आधार बनाकर उसे तमिल भक्ति-परम्परा की भावना और अपनी काव्य-शैली में ढाला। परम्परा के अनुसार कवि को तिरुवेण्णेयनल्लूर के दानी शडैयप्प वळ्ळल का आश्रय मिला था, जिनका उल्लेख काव्य में कई स्थानों पर आता है।

यह स्कैन बिहार-राष्ट्रभाषा-परिषद्, पटना द्वारा १९६३ (विक्रम संवत् २०१९) में प्रकाशित हिन्दी अनुवाद का पहला भाग है। मूल तमिल से अनुवाद श्री न. वी. राजगोपालन ने किया है और सम्पादन श्री अवधनन्दन ने। परिषद् के वक्तव्य और प्रस्तावना में बताया गया है कि हिन्दी पाठकों को दक्षिण भारतीय रामकथाओं से परिचित कराने के लिए तेलुगु की रंगनाथ रामायण और तमिल की कम्ब रामायण के अनुवाद की योजना बनी थी।

विस्तृत भूमिका में तमिल साहित्य की प्राचीनता, तोलकाप्पियम्, आळ्वारों की भक्ति-धारा, कम्बन के जीवन और तमिल के लम्बे वाक्यों को हिन्दी में ढालने की कठिनाइयों की चर्चा है। अनुवाद गद्य में है और काव्य की तरह 'पटलों' में बँटा है। विषय-सूची में बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड (वन-प्रस्थान, गुह और पादुका-पट्टाभिषेक पटल) और अरण्यकाण्ड के पटल दिखाई देते हैं।

पृष्ठ 110 स्कैन

६८
कंब रामायण

उन्होंने आज्ञा दी कि हाथियों पर बैठकर नगाड़े बजाये जायें और इस बात की घोषणा की जाय कि सूर्यवंशी मेरे पूर्वजों के पुण्य-फल से उत्पन्न मन्मथ जैसेश्रीरामचन्द्रजहाँ हैं, उस मिथिला नगरी की ओर हमारी सेनाएँ तथा राजसमूह पहले प्रस्थान करें ।

‘वल्लुवन’$^१$ ने अति वेगवान् अश्व-रूपी तरंग-युक्त (सेना-रूपी) समुद्र में घूम-घूमकर उपर्युक्त घोषणा सुनाई, (ठीक उसी प्रकार, जिस प्रकार) पूर्वकाल में जब मधुस्रावी तुलसी-पुष्पमाला से विभूषित शिरवाले विष्णु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

बालकाण्ड ६६

में स्थान-स्थान पर गिर रहे थे, जिससे उस सेना-समुद्र का मार्ग कोमल पर्यंक के सदृश शोभित हो रहा था।

चाशनी से भी अधिक मीठी बोलीवाले लाल अधरों से शोभित रमणियों के आँचल में छिपे हुए यम (अर्थात्, काल की तरह मरण-पीडा उत्पन्न करनेवाले स्तन) मुक्ताओं से विभूषित होने से राका की चंद्रिका फैलाते थे ओर बहुल रत्नहारों से विभूषित होने से प्रातःकालिक बालातप फैलाते थे।

उस सेना के पुरुष सुरभित कुंतलवाले थे, पर्वतों को लजानेवाले थे, सोने के आभूषणों से विभूषित थे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

१०० कम्ब रामायण

उत्पन्न करती हुई, जो सेना अयोध्या से निकलकर मिथिला के मार्ग में चली, उसका अग्र-भाग ध्वजाङ्कित प्राचीर से आवृत मिथिला नगर के पास जा पहुँचा (अर्थात्, वह सेना एक-दम अयोध्या से मिथिला तक के मार्ग में फैल गई)।

दर्शकों का मन मुग्ध करनेवाले जुते हुए रथ, भ्रमर-कुल-सङ्कुल कुन्तलोंवाली रमणियों के वदन-समूह के कारण ऐसे लगते थे, मानो कमल-पुष्पों से सुशोभित सरोवर ही जा रहे हों।

रथ में बैठी हुई एक सुन्दरी, अति प्रेम के कारण अपने रथ के साथ-साथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

बालकाण्ड १०१

अपने घुँघराले बालों पर बैठे हुए भ्रमरों को उड़ाकर, उन्हें गुञ्जारित करते हुए, मदजल बहानेवाले गज के समान एक युवक एक सुन्दरी के काले और नुकीले नयनों को देखता है और फिर अपने हाथ के भाले की ओर देखता है। १

तरग-समान काली और लम्बी घुँघराली अलकों, कमल-समान छोटे पदों तथा करवाल-समान काले नयनों से शोभित एक रमणी को देखकर कोई युवक पूछता है—परस्पर सटे हुए, आभरण-भूषित स्तनों तथा कंकण-भूषित दीर्घ बाहुओं से शोभायमान हे सुन्दरी, तुम अपनी कटि को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

१०२ | कम्ब रामायण

मधुर समाचार पुरुषों ने सुनाया, त्योंही अत्यंत आनन्द में विभोर होकर वहाँ की नारियाँ (विवाह को देखने के लिए) ऐसे दौड़ीं कि अपने दीर्घ तथा मनोहर केशपाशों के खुल जाने पर भी उन्हें बाँधने की या मेखला की मणियों के टूटकर गिर जाने पर भी उन्हें उठाने की सुध नहीं रही।

मत्त हस्तियों तथा कामिनियों से शंकित रहनेवाले विप्रजन हाथों में छाता और कमंडल लिये हुए, (प्राणायाम के समय) नासिका पर लगे रहनेवाले अपने हाथ को (चलते समय भी) नीचे की ओर नहीं गिराकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

बालकाण्ड १०३

गिरा हुआ सुगन्ध-लेप और (सेना के पैरों से उठी) धूल—दोनों मिलकर (आकाश में) भर गये।

बड़े-बड़े चित्रमय रथों पर सवार हो उपयुक्त प्रकार के असंख्य नर और नारियाँ बड़ा शोर मचाते हुए अपने मार्ग में आगे बढ़ते जा रहे हैं।

लगाम-लगे घोड़े, रथ तथा वीर, सर्वत्र दल बाँधकर तेजी के साथ चल रहे हैं; उससे अति शीघ्रता से ऊपर उठी हुई धूल सर्वत्र फैल गई है और बादलों के जलबहाग करने-वाले सजल रन्ध्रों में भी जाकर भर गई है, तथा दिशाओं में स्थित गजों के मदजलप्रवाही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

१०४ | कंब रामायण

उत्तम वाद्य जब मेघ के जैसे घोर गर्जन कर उठते हैं, तब गाड़ियों में जुते हुए बड़े-बड़े बैल भड़क उठते हैं, हंस पक्षियों के सदृश रमणियाँ इधर-उधर भाग जाती हैं, बैल रस्सियों से बँधे हुए सामानों को इधर-उधर बिखेरकर बंधन-मुक्त हो जाते हैं, जैसे योगी संसार के बंधनों से मुक्त हो जाते हैं।

पर्वत-जैसे हाथी कहीं-कहीं जलाशयों को देखते ही उनमें उतर पड़ते थे, तब उनके महावत हवा के जैसे तेज चलनेवाले कमान के गोलों से उन्हें मारते थे, फिर भी वे हाथी उन चोटों की परवाह किये बिना (किसी रमणी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

बालकाण्ड १०५

पार्श्व मे जा रही थी ? उनको देखने से ऐसा लगता था कि सप्त समुद्रो से घिरी इस पृथ्वी पर अब अन्यत्र कही स्त्री ही नही रह गई है (अर्थात्, सब यही आ एकत्र हो गई है।)

महाभाग (रामचन्द्र) को जन्म देनेवाली (कौशल्या देवी) (एक रत्नमय) शिविका पर सवार होकर चलीं, तो ऐसा लगा, मानो उज्ज्वल श्वेत दत तथा सेमल के फूल-जैसे अधरवाले (कौशल्या के) वदन को देखकर, धवल चन्द्रमा की भ्रांति से असंख्य नक्षत्र आ एकत्र हुए हो। निपुण गायक भ्रमर गुजार-सदृश 'पाडि' (नामक) राग अलाप रहे थे और देवगण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

१०६ | कंब रामायण

कहते, अब उस चक्रवर्ती के समीप पहुँचना दुष्कर है। यों, चक्रवर्ती के चारो ओर राजा लोगो की भीड एकत्र हो गई।

स्वर्ण-कंकणधारिणी रमणियो को लेकर स्वर्ण-किंकिणीधारी अश्व-समूह (चक्रवर्ती के) चारो ओर ऐसे जा रहा था, मानो कमल-पुष्पो से भरा समुद्र हो। विजयी शूलधारी राजाओ के अरुणहस्त-रूपी कमल मुकुलित हो (नमस्कार की मुद्रा मे) खडे थे। इनसे घिरे हुए चक्रवर्ती, अपर सूर्य के सदृश रथ पर चढकर चले।

उस समय (दशरथ की सेना से) उठी हुई धूलि-राशि ने अंतराल को भर दिया

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

अध्याय १४

चंद्रशैल पटल

(हाथियों पर बैठी सुन्दरियाँ अपने पतियों के सहारे नीचे उतर पड़ीं) तब मुक्ताहार-विभूषित, मेरु को भी अपने गुरुत्व से पराजित करनेवाले (अपने प्रियतम के) प्राणों को हरने के इच्छुक सारिका-तुल्य मधुर बोलीवाली कुछ रमणियो ने, दृढ धनुर्धारी मन्मथ के आश्रयभूत अपने स्तनो को, अपने पतियो की भुजाओ के साथ (आलिंगन मे) बाँध दिया; इधर उँचे और गगन-चुम्बी वटवृक्ष को भी तोड़नेवाले, सरोवर को जाने के इच्छुक, दृढ धनुर्धारी मन्मथ-समान वीरो को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

१०८

कंब रामायण

अमरूप गज, उनके मध्य निद्राराकित संकीर्ण ललाटवाली हथिनियों और हाथी के बच्चे झुण्ड बाँधकर खड़े थे । वृक्षों से भरा हुआ वह अरण्य ( हाथियों के ) एक यूथ-जैसा खड़ा था और वह चन्द्रशैल उस यूथ का पति जैसा खड़ा था ।

'विशद ज्ञानवाले उत्तम जन, नीच जनों की संगति करने पर, उन नीच जनों के बुद्धि-विकारजनक दुर्गुणों को दल देते हैं'—यह कथन ठीक ही है क्योंकि ( सोने के चक्रवाले रथ ) अपने स्वर्णमय चक्रों के मार्ग में पड़नेवाले काले पत्थरों को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन

बालकाण्ड १०६

भटक रहे थे । (फिर) भेरी के नाद और दूर तक सुनाई पड़नेवाले शङ्ख के रव सुनकर तथा ध्वजाओं को देखकर पहचान सके कि दशरथ चक्रवर्ती का आवास कौन-सा है, फिर वहाँ पहुँच गये ।

(सेना के) पैरों से उठी हुई धूलि (रमणियां के) मनोहर और उज्ज्वल शरीर पर छा गई । युवक कुमार दूध के झाग के समान वस्त्रों से (अपनी प्रियतमाओं के शरीर पर से) धूलि पोंछने लगे, उससे वे तरुणियाँ ऐसी चमकीं, जैसे चित्रकार ने अपने घर के चित्रों को पोंछकर नया बना दिया हो।

हाथी पर सवार हो आनेवाले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

११० कंब रामायण

जलदान करती रहती है। वे उस दाता के समान ह, जो (दान में सारी संपत्ति देकर निर्धन बनने के पश्चात् भी) याचको को अपना बधु समझकर, 'नाही' नहीं कहता है; किंतु अपने पास बची हुई संपत्ति मे से ही कुछ दान देता ही रहता है।

वीर योद्धा, जिनके वक्ष पर रत्नखचित (स्वर्ण) हार ऐसे लगते थे, जैसे अग्नि के सग बिजली संचरण कर रही हो, जब अपने घने बाँधे गये केशो को हिलाते हुए, मद्यःसुवासित डेरो में प्रवेश करते थे, तब पर्वत की कंदराओं मे प्रविष्ट होनेवाले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन

बालकाण्ड १११

में खड्ग् चमक उठते थे और लाल रत्न जड़े हुए उनके अंगद रह-रहकर दीप्तिमान् हो उठते थे।

(धरती को चारो ओर से) घेरकर पड़े हुए समुद्र जैसे उज्ज्वल रत्न-भरित स्वर्णिम (मेरु) पर्वत को पकड़ने के लिए आ पहुँचे हो, उसी प्रकार वह सेना उमड़कर आई और उस पर्वत-प्रांत मे ठहर गई। अब हम उस चन्द्रशैल के रूप का वर्णन करेंगे, जिसे राजागण, उनकी पत्नियाँ, राजकुमार और लता-समान कुमारियाँ-सब मिलकर देखनेलगे थे।

दीर्घ दंतवाले गज, अपनी तालवृन्त-सदृश सूँड़ो को बढाकर, स्वर्गलोक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन
११२कंब रामायण

को न छूकर स्थिर रह जाने थे। उनके दाँतो की चमक बाहर नही दिखाई देती थी। उनके दीर्घ केश बघन से मुक्त होकर खिसक नही पडते थे। उनकी भौंहे टेढी होकर नही मिलती थी। अपनी पुष्प-कोमल हथेली ओर अपने स्वर को सँवारकर ( वीणा के ) तारो को मेडती हुई वे अमृत वर्षा-सी करती थी। उनके उस सगीत को सुनकर किन्नर भी विस्मय-विमुग्ध हो जाते थे।

मधु बहानेवाले पुष्प-हारो से भूषित तथा कानो के साथ संबंध जोडनेवाले करवाल-तुल्य नयन से युक्त तरुणियाँ जब स्फटिक-वेदिकाओ पर आसीन होती थी,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 125 स्कैन

बालकाण्ड २९३

के समान (पतली) शाखाएँ लचक रही हैं। उनमें भ्रमरियाँ और (उन लोगों के) केशों पर मंडराने की प्रकृतिवाले चंचरीक नव विवाह का संबंध जोड़ रहे हैं।

(उस पर्वत पर के) जलाशय को स्फटिक-मय स्थल समझकर, चूडामणि से सुशोभित, सुन्दर कण्ठ तथा उज्ज्वल चंद्र जैसे बदनवाली (रमणियाँ) शीघ्रता से वहाँ चली जाती हैं और अपने उत्तरीय तथा कटि-वस्त्र को जल से भिगो लेती हैं। वह दृश्य देखकर वीर-वलयधारी युवक ताली बजाकर हँस पड़ते थे।

(उन लोगों ने) अनेक पुष्प शय्यायें देखीं।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 126 स्कैन

११४ | कंब रामायण

उस पर्वत का मध्य भाग, जो आम के कोमल पल्लव के समान चमकता था, वह (वास्तव में) सोने का पत्र ही था। उसके (पर्वत के) दोनों पार्श्वों में हरिण, हाथी, सर्प आदि जन्तु तथा स्त्रियों के कंधों जैसे बाँस, पुन्नाग आदि के वृक्ष लगे थे।

अंधकार-सदृश वराहों के शरीर पर (वहाँ रहनेवाली रमणियों के द्वारा उत्पादित) जो कुंकुम-पंक लग जाता, उसे वे आम, चंदन आदि के पेड़ों पर रगड़कर हटा देते थे। देवस्त्रियों-जैसी मधुरभाषिणी उन रमणियों के कारण वह विशाल पर्वत-प्रदेश

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 127 स्कैन

बालकाण्ड ११५

लिए नही करते थे कि उस विचार-मात्र से उन्हें अत्यन्त पीडा होती थी। जिस प्रकार अपवर्ग-लोक में पहुँचे हुए मुक्तजन उस लोक के सुखानुभव के अतिरिक्त अन्य कोई विचार नही रखते; उसी प्रकार वे लोग उस पर्वत के ही वैभव मे लीन रहते थे।

मेघों का विश्राम-स्थान बना हुआ वह पर्वत हाथी के सदृश था। गगन पर संचरण करता हुआ उष्ण किरणोंवाला सूर्य उस हाथी पर आक्रमण करनेवाले सिंह के सदृश था। नभ, जो सूर्यास्त के समय की लालिमा से भर गया था, सिंह के आघात से बहनेवाले रक्त के सदृश था।

बड़ी-बड़ी शाखाओ से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 128 स्कैन

११६ कम्ब रामायण

की रमणियाँ) शीतल मधु-भरी मल्लिका-मालाओ को हटाकर सुगन्ध-युक्त तथा घने दलोवाले 'करुमुहै' (वृक्ष) के पुष्पहारो को पहनने लगी।

(उस पर्वत मे) नये-नये (पकड़कर) लाये गये हाथियो को बाँधनेवाले लोग जो गीत रचकर गाते थे, उनका शब्द कही सुनाई पड़ता था, कही मद्य पीकर मत्त हुए पुरुष अपनी प्रेयसियों के साथ जो प्रलाप कर रहे थे, उसका शब्द था, कही वेश्याओं की मेखला का शब्द था और कही मदोन्मत्त गजो के बेसुध

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 129 स्कैन

बालकाण्ड ११७

वे रमणियां अपनी सखियो के साथ मिलकर, अपने अग लचकाकर नाचने लगीं; तो पीले सोने के बने 'शुक्ल' (नामक कर्णाभरण) तथा भव्य 'कुलैं' (नामक कर्णाभरण) एक साथ चमक उठे और (उनकी पुष्प-मालाओ में) बैठे हुए भ्रमर उड़कर गुंजार भरने लगे ।

उन (नाचनेवाली स्त्रियों) को देखकर सुगन्धित पुष्प-मालाओं से शोभित वक्ष-वाले पुरुष उन लता-सदृश नारियों को पुष्पित लताओं से पृथक् नहीं पहचान पाते थे और भ्रांत होकर खड़े रह जाते थे ।

रत्नों से खचित पीले स्वर्ण के आभरणों में अलंकृत विशाल जघन, संगीतमय भाषण, शीतल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें