Skip to content
SarvaKosh
कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

Kamba Ramayana Hindi

by महाकवि कम्बन

Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished549 pages

Page 246 of 549

Read in context
Page 246
Page 246 scan

२३६
कंब रामायण

छेदवाले वंशी की ध्वनि के समान, तंत्रियों से युक्त वीणा के नाद के समान, पीले मधु के समान और इक्षु-रस के खंड के समान माधुर्य से युक्त तोते की-सी बोलीवाली सीता के नयनों के जैसे लगनेवाले और खेतों को निरानेवाले किसानों के द्वारा खेतों से उखाड़कर फेंके गये कुवलय पुष्पों के पुंज को राम ने देखा।

'इसके द्वारा ढोये जानेवाले ये कुङ्कुमों से युक्त दो स्वर्ण-कलश हैं, अथवा मद-भरे गज के दंत-युगल हैं,' ऐसा संदेह उत्पन्न करनेवाले स्तन-युगल से युक्त, मेघ-समान केशोंवाली सीता, पर्वताकार कंधोंवाले

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in