कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

कम्ब रामायण (महाकवि कम्बन - प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
Kamba Ramayana Hindi
by महाकवि कम्बन
Source: Kamba Ramayana in Hindi Translation (Vol 1) (origin)
DevanagariHindipublished549 pages
Page 198 of 549
Read in contextPage 198
अध्याय ३
कैकेयी-(दुष्कार्य) पटल
रात्रि का अर्धभाग व्यतीत हो गया। तब दीर्घ भुजाओवाले सिंह-सदृश चक्रवर्ती (दशरथ), उनकी जय-जयकार करनेवाले राजाओ से घिरे हुए चले और वीणा-नाद को परास्त करनेवाली मधुर बोली से युक्त कैकेयी के प्रासाद में पहुँचे।
राजा लोग (दशरथ को) प्रणाम करके सौध-द्वार पर रुक गये। दासियाँ दौड़-कर आईं और उन (दशरथ) का स्वागत करके उन्हें भीतर ले गईं। यों चलकर चक्रवर्ती पर्यंक से अलग पड़ी हुई, बरछे-जैसे विशाल नयनों तथा मृदुल कंधोंवाली सुन्दरी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in