हर्षचरितम् (महाकवि बाणभट्ट - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)
Harshacharitam of Banabhatta with Sanskrit & Hindi Commentary
महाकवि बाणभट्ट / पं. जगन्नाथ शास्त्री द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
हर्षचरित सातवीं शताब्दी के महाकवि बाणभट्ट की संस्कृत गद्य-रचना है, जिसमें सम्राट् हर्षवर्धन के जीवन और वंश का वर्णन है। इसे संस्कृत की पहली ऐतिहासिक आख्यायिका माना जाता है। इसकी भूमिका में कहा गया है कि जैसे कालिदास का पद्य उत्कृष्ट है, वैसे ही बाण का गद्य महत्त्वशाली है, और हर्षचरित बाण की पहली रचना है जो आगे कादम्बरी की शैली की प्रस्तावना जैसी है।
ग्रन्थ आठ उच्छ्वासों में है। पहले दो में दुर्वासा के शाप से सरस्वती का पृथ्वी पर आना, बाण का वात्स्यायन कुल, उसका युवावस्था का भ्रमण और हर्ष के दरबार में पहुँचना है। आगे श्रीकण्ठ जनपद और स्थाण्वीश्वर, प्रभाकरवर्धन, राज्यवर्धन, हर्ष और राज्यश्री का जन्म, राज्यश्री का विवाह, हूणों के विरुद्ध अभियान, प्रभाकरवर्धन की मृत्यु और यशोमती का सती होना, राज्यवर्धन का वध और हर्ष की दिग्विजय-प्रतिज्ञा, सेना का प्रयाण, और अन्त में विन्ध्य वन में दिवाकरमित्र के आश्रम के पास राज्यश्री की खोज का प्रसंग है।
यह विद्याभवन संस्कृत ग्रन्थमाला का ३६वाँ ग्रन्थ है, जिसमें श्रीशङ्कर कवि की 'सङ्केत' संस्कृत व्याख्या और बिहार के वैद्यनाथधाम गुरुकुल के प्राध्यापक पं. जगन्नाथ पाठक की हिन्दी व्याख्या है। चौखम्बा विद्याभवन, वाराणसी से प्रकाशित यह ५०६ पृष्ठों का सम्पूर्ण पाठ है।