Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished454 pages

About this granth

The Gitavali (गीतावली) is Goswami Tulsidas's retelling of the Rama story in Braj Bhasha songs set to ragas. Like the Ramcharitmanas it runs through seven kandas, but it is lyrical rather than narrative, lingering over scenes such as Rama's childhood, the departure to the forest, Sita's absence and the coronation.

This is the Gita Press edition with a simple Hindi explanation under each song. The publisher's note says that Prof. Vishwanath Prasad Mishra revised the translation in several places for the second edition. The printing record shows its reach: 1,41,250 copies between Samvat 1991 and 2027, followed by a thirteenth edition in Samvat 2031 and a fourteenth in Samvat 2041. This copy was printed at the Bhargava Press, Lucknow.

The scan comes from the library of the Sri Ramakrishna Ashrama, Srinagar, and opens with a savaiya on Tulsidas and his mother Hulsi. Its 454 pages serve readers of Tulsidas, singers of his padas and students of Braj poetry.

Page 39
Page 39 scan

३३ बालकाण्ड
उन्होंने बलिदान एवं पूजाकी सामग्री और मूलिकामणि आदि
लाकर सजा रक्खी हैं । जिन देवताओं और देवियोंका अपने
हितके लिये हृदयसे आदरपूर्वक पूजन करते हैं वे सब लोगोंसे
परिचय करके उन्हें यन्त्रों-मन्त्रोंका प्रयोग सिखा देते हैं ॥ ४ ॥
सुवासिनी, गुरुजन, पुरजन, पाहुने, सुर-सुन्दरियाँ, देवता, मुनि और
याचक—इन सबमें जो जिनकी योग्य हैं—जिनकी जैसी योग्यता है,
महाराजने उन्हें वैसी ही पहरावनी देकर पूर्णकाम किया है और
वे भी जय-जयकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हैं तथा तुलसीदास-
जीके समान ही हृदयमें आनन्द मानते हैं । 'जिस प्रकार आज
हुआ है उसी प्रकार कल और परसों भी जागरण होगा' ऐसा कहकर
न्योता दिया गया है। वे लोग धन्य एवं पुण्यनिधि हैं जो उस समय
आनन्दमय जीवन पाकर जी रहे थे ॥ ५ ॥ बड़े-बड़े देवता और
नागगण भी महाराजके सौभाग्यकी प्रशंसा करते हुए प्रसन्न होते हैं।
सुन्दरी स्त्रीके रूपमें लक्ष्मीजी और सखीरूपसे अणिमादिक सिद्धियाँ
उनकी परिचर्या करती हैं। अणिमादि सिद्धियाँ, शारदा और पार्वतीजी
उन बालकोंका लालन-पालन करती हैं। पार्वती और लक्ष्मीजीको
जो सुख सारे जन्ममें नहीं मिला वह इस समय प्राप्त हुआ है* ।
लोकपालगण अपने लोकोंको भूल गये । वे अपने घरोंकी चर्चा भी
नहीं चलाते । तुलसीदासजी कहते हैं कि तीनों तापोंसे तपे हुए
लोकको मानो प्रभुकी छठीरूप छाया प्राप्त हो गयी है ॥ ६ ॥
*क्योंकि यहाँ भगवान् उन्हें बालरूपसे प्राप्त हुए हैं ।
गी० ५—

Page 40
Page 40 scan

गीतावली ३४
नामकरण
राग जैतश्री
[ ६ ]
बाजत अवध गहागहे आनंद-बधाए ।
नामकरन रघुबरनिके नृप सुदिन सोधाए ॥ १ ॥
पाय रजायसु रायको ऋषिराज बोलाए ।
सिष्य-सचिव-सेवक-सखा सादर सिर नाए ॥ २ ॥
साधु सुमति समरथ सबै सानंद सिखाए ।
जल, दल, फल, मनि-मूलिका, कुलि काज लिखाए ॥ ३ ॥
गनप-गौरि-हर पूजिकै गोबृन्द दुहाए ।
घर-घर मुद मंगल महा गुन-गान सुहाए ॥ ४ ॥
तुरत मुदित जहँ-तहँ चले मनके भए भाए ।
सुरपति-सासतु घन मनो मारुत मिला धाए ॥ ५ ॥
गृह, आँगन, चौहट, गली, बाजार बनाए ।
कलश, चँवर, तोरन, धुजा सुबितान तनाए ॥ ६ ॥
चित्र चारु चौकें रचीं, लिखि नाम जनाए ।
भरि-भरि सरवर-बापिका अरगजा सनाए ॥ ७ ॥
नर-नारिन्ह पल चारिमें सब साज सजाए ।
दसरथ-पुर छबि अपनी सुरनगर लजाए ॥ ८ ॥
बिबुध बिमान बनाइकै आनंदित आए ।
हरषि सुमन बरसन लगे, गए धन जनु पाए ॥ ६ ॥
बरे बिप्र चहुँ बेदके, रबिकुल-गुरु ग्यानी ।
आपु बसिष्ठ अथरबणी, महिमा जग जानी ॥ १० ॥
लोक-रीति बिधि बेदकी करि कह्यो सुबानी—
'सिसु-समेत बेगि बोलिए कौसल्या रानी' ॥ ११ ॥

Page 41
Page 41 scan

३५ बालकाण्ड

सुनत सुआसिनि लै चलीं गावत बड़भागीं।
उमा-रमा, सारद-सची लखि सुनि अनुरागीं ॥ १२ ॥
निज-निज रुचि बेष बिरचिकै हिलि-मिलि सँग लागीं।
तेहि अवसर तिहु लोककी सुबसा जनु जागीं ॥ १३ ॥
चारु चौक बैठत भई भूप-भामिनि सोहैं।
गोद मोद-मूरति लिए, सुकृती जन जोहैं ॥ १४ ॥
सुख-सुखमा, कौतुक कला देखि-सुनि मुनि मोहैं।
सो समाज कहैं बरनिकै, ऐसे कबि को हैं? ॥ १५ ॥
लगे पढ़न रच्छा-ऋचा ऋषिराज बिराजे।
गगन सुमन-झरि, जय-जय, बहु बाजन बाजे ॥ १६ ॥
भये अमंगल लंकमें, संक-संकट गाजे।
भुवन चारिदसके बड़े दुख-दारिद भाजे ॥ १७ ॥
बाल बिलोकि अथरबणी हँसि हरहि जनायो।
सुभको सुभ, मोद मोदको, 'राम' नाम सुनायो ॥ १८ ॥
आलबाल कल कौसिला, दल बरन सोहायो।
कंद सकल आनंदको जनु अंकुर आयो ॥ १९ ॥
जोहि, जानि, जपि, जोरिकै करपुट सिर राखे।
'जय जय जय करुनानिधे !' सादर सुर भाषे ॥ २० ॥
'सत्यसंध ! साँचे सदा जे आखर आषे।
प्रनतपाल ! पाये सही, जे फल अभिलाषे' ॥ २१ ॥
भूमिदेव देव देखिकै नरदेव सुखारी।
बोलि सचिव सेवक सखा पटधारि भंडारी ॥ २२ ॥
देहु जाहि जोइ चाहिए सनमानि सँभारी।
लगे देन हिय हरषिकै हेरि-हेरि हँकारी ॥ २३ ॥

Page 42
Page 42 scan

गीतावली ३६
राम-निछावरि लेनको हठि होत भिखारी।
बहुरि देत तेहि देखिये मानहुँ धनधारी॥ २४॥
भरत लषन रिपुदवनहूँ धरे नाम बिचारी।
फलदायक फल चारिके दसरथा-सुत चारी॥ २५॥
भए भूप बालकनिके नाम निरुपम नीके।
सबै सोच-संकट मिटे तबतें पुर-तीके॥ २६॥
सुफल मनोरथ बिधि किये सब बिधि सबहीके।
अब होइहै गाए सुने सबके तुलसीके॥ २७॥
अवधमें अत्यन्त सुन्दर आनन्द-बधावे बज रहे हैं। महाराजने
रघुवंशमें श्रेष्ठ बालकोंके नामकरणकी शुभ तिथियोंका शोधन
कराया ॥१॥ राजा दशरथकी आज्ञा पा ऋषिराज वसिष्ठजीने शिष्य,
मन्त्री, सेवक, सखाओंको बुलाया और उन्होंने आदरपूर्वक
आकर सिर नवाया ॥ २ ॥ गुरुजीने उन सभी साधु, सुमति और
सामर्थ्यवान् लोगोंको शिक्षा दी तथा [ सब तीर्थोंका ] जल, [ तुलसी
आदि ] पत्र, [आम्र, नारियल आदि] फल और मूलिका नवग्रहकी
मणियाँ आदि सारी पूजोपयोगी सामग्री लिखवायीं ॥ ३ ॥ गणेशजी
पार्वती और भगवान् शङ्करका पूजन कर गौओंका दोहन कराया
गया, घर-घर महान् आनन्दमङ्गल और सुन्दर गुणगान होने
लगा ॥४॥ अपनी मनभावनी बात हो रही है—यह देखकर तुरन्त ही
मनमें आनन्दित होकर वे लोग जहाँ-तहाँ चल पड़े, मानों इन्द्रकी
आज्ञासे मेघगण पवनके साथ मिलकर दौड़ रहे हों ॥ ५ ॥ घर,
आँगन, चौक, गली और बाजारोंको सजाया गया। सर्वत्र कलश, चँवर,
तोरण, ध्वजा और चँदोवे लगाये गये॥६॥अति विचित्र और सुन्दर चौक

Page 43
Page 43 scan

३७ बालकाण्ड
पूरे गये; उनमें नाम लिख-लिखकर यह सूचित किया गया कि अमुक
चौक अमुकका रचा हुआ है। तालाब और बावड़ियोंको भर-भरकर
उनमें अरगजा साना गया है ॥७॥ स्त्री-पुरुषोंने चार ही पलमें सारे
साज सजा लिये। इस समय दशरथपुरीने अपनी छबिसे देवपुरीको
भी लज्जित कर दिया है ॥८॥ देवता लोग अपने-अपने विमान
सजाकर आनन्दपूर्वक आये और हर्षित होकर फूलोंकी वर्षा
करने लगे, मानों उन्हें गया हुआ धन फिर मिल गया हो ॥९॥
वेदपाठके लिये चारों वेदके जाननेवाले ब्राह्मण वरण किये गये हैं।
उनमें अथर्ववेदी तो स्वयं रघुकुलगुरु ज्ञाननिष्ठ वसिष्ठजी ही हैं, जिनकी
महिमा सारा जगत जानता है ॥१०॥ उन्होंने लोकरीति और वेदविधि
सम्पन्न कर सुमधुर वाणीमें कहा—'कौसल्यारानीको शीघ्र ही बालक-
के सहित बुलवाइये' ॥११॥ यह सुनते ही बड़भागिनी सुवासिनीं
स्त्रियाँ उन्हें गाती हुई ले चलीं। यह दृश्य देख और सुनकर पार्वती,
लक्ष्मी, शारदा और शची अति प्रेममग्न हुईं ॥१२॥ वे अपनी-
अपनी रुचिके अनुसार वेष बनाकर हिल-मिलकर उनके साथ हो
गयीं; उस समय मानों तीनों लोकोंका भाग जग गया ॥१३॥
सुन्दर चौकोंमें बैठी हुई रानियाँ गोदमें आनन्दमूर्ति बालकोंको लिये
अति शोभायमान हो रही हैं; पुण्यवान् लोग उन्हें देख रहे हैं ॥१४॥
उस समयके सुख, सौन्दर्य और कौतुककी कला देख-सुनकर मुनि-
जन मोहित हो जाते हैं, भला ऐसे कौन कवि हैं जो उस समाजका
वर्णन कर सकें ? ॥१५॥ फिर ऋषिराज वसिष्ठजी रक्षाऋचा*
*ॐ अङ्गादङ्गाभिजायतोऽसि हृदयादभिजायसे ।
आत्मा वै पुत्रनामासि त्वं जीव शरदां शतम् ॥

Page 44
Page 44 scan

गीतावली ३८
पढ़ने लगे। आकाशसे फूलोंकी झड़ी लग गयी तथा जय-जयकारके
सहित बहुत-से बाजे बजने लगे ॥१६॥ लङ्कामें अमङ्गल होने लगे,
तरह-तरहकी शङ्काएँ और आपत्तियाँ उमड़ आयीं; किन्तु चौदहों
भुवनके बड़े-बड़े दुःख और दारिद्र्य दूर हो गये ॥ १७ ॥ अथर्व-
वेदी वसिष्ठजीने बालककी ओर देखकर हँसते हुए भगवान् शङ्करको
बतलाया [कि तुम्हारे इष्टदेव ये ही हैं] और उनका, शुभके
लिये भी शुभ तथा आनन्दके भी आनन्ददायक 'राम'
नाम सुनाया ॥ १८ ॥ श्रीकौसल्याजी सुन्दर आलवाल (वृक्षका
थाला) हैं, ('राम' नामके) दो अक्षर सुन्दर दल हैं, मानो सकल
आनन्दका कन्द ही अंकुरके रूपमें प्रकट हुआ है ॥ १९ ॥
[वसिष्ठजीने जो भगवान् शङ्करको यह सूचना दी थी कि ये आपके
इष्टदेव हैं सो] शिवजीने उन्हे देखकर और पहचानकर भगवान्का
नाम जपते हुए हाथ जोड़कर सिरके पास लगाया। उस समय
देवताओंने आदरपूर्वक 'जय जय जय करुणानिधे' कहा ॥ २० ॥
हे सत्यसन्ध! आपने जो अक्षर कहे हैं वे सर्वदा सत्य हैं। हे
प्रणतपाल! आपसे जिन-जिन फलोंकी इच्छा की है उन सभीको
प्राप्त किया है॥ २१ ॥ उस समय ब्राह्मण और देवताओंको देखकर
महाराज दशरथ बड़े आनन्दित हुए और अपने मन्त्री, सेवक, सखा,
पटधारी और भण्डारीको बुलाकर कहा- ॥ २२ ॥ 'जाओ, जिसे
जो चाहिये उसे सम्मान और सावधानीसे वही वस्तु दो।' तब वे
हृदयमें हर्षित हो याचकोंको ढूँढ़-ढूँढ़कर तथा बुला-बुलाकर दान
देने लगे ॥२३॥ सब लोग भगवान् रामकी निछावर लेनेके लिये
हठपूर्वक भिखारी बन जाते हैं और फिर वे ही दान देते हुए

Page 45
Page 45 scan

३६ बालकाण्ड

दिखाई देते हैं, मानो साक्षात् कुबेर ही हों ॥२४॥ वसिष्ठजीने विचार
करके भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नके भी नाम रखे। महाराज दशरथके
चारों पुत्र मानों अर्थ, धर्मादि चारों फलोंको भी फल देनेवाले हैं ॥२५॥
इस प्रकार राजकुमारोंके सुन्दर एवं अनुपम नाम रखे गये। उस
समयसे नगरकी स्त्रियोंके सारे शोक और सङ्कट (राजाके पुत्रहीन
रहनेका शोक और राजा के बाद पुररक्षकके अभाव से होनेवाला
सङ्कट ) दूर हो गये ॥ २६ ॥ विधाताने सबके सभी मनोरथ सब
प्रकार पूर्ण कर दिये। अब भी उनका गान या श्रवण करनेसे
तुलसीदास तथा सबकी सभी कामनाएँ पूर्ण हो जायँगी ॥२७॥

दुलार
राग बिलावल
[ ७ ]
सुभग सेज सोभित कौसिल्या रुचिर राम-सिसु गोद लिये।
बार-बार बिधुबदन बिलोकति लोचन चारु चकोर किये ॥ १ ॥
कबहुँ पौढ़ि पयपान करावति, कबहुँ राखति लाइ हिये।
बालकेलि गावति हलरावति, पुलकति प्रेम-पियूष पिये ॥ २ ॥
बिधि-महेस, मुनि-सुर सिंहात सब, देखत अंबुद ओट दिये।
तुलसिदास ऐसो सुख रघुपति पै काहू तो पायो न बिये ॥ ३ ॥
महारानी कौसल्या सुन्दर बालक रामको गोदमें लिये मनोहर
शय्यापर सुशोभित हैं और अपने नेत्रोंको सुन्दर चकोर बनाकर बार-
बार भगवान्‌का मुखचन्द्र निहारती हैं ॥ १ ॥ कभी शय्यापर लेट
कर दुग्धपान कराती हैं, कभी उन्हें हृदय से लगा लेती हैं और कभी
भगवान्‌की बाललीला गाती हुई उन्हें हिलाने-डुलाने लगती हैं और

Page 46
Page 46 scan

गीतावली ४०
प्रेमामृत पानकर पुलकित होती हैं ॥२॥ ब्रह्मा, महादेव, ऋषि
और देवता—ये सभी बालकोंकी ओटमें छिपे-छिपे प्रसन्न होकर देख
रहे हैं किन्तु तुलसीदासजी कहते हैं कि रघुनाथजीका ऐसा सुख तो
[कौसल्याको छोड़कर] और किसीको नहीं मिला ॥३॥
राग सोरठ
[ ८ ]
ह्वै हौ लाल कबहिं बड़े बलि मैया।
राम-लषन भावते भरत-रिपुदवन चारु चारचो भैया ॥ १ ॥
बाल बिभूषन बसन मनोहर अंगनि बिरचि बनैहौं।
सोभा निरखि, निछावरि करि, उर लाइ बारने जैहौं ॥ २ ॥
छगन-मगन अँगना खेलिहौ मिलि, ठुमुकु-ठुमुकु कब धैहौ।
कलबल बचन तोतरे मंजुल कहि 'माँ' मोहि बुलैहौ ॥ ३ ॥
पुरजन-सचिव, राउ-रानी सब, सेवक-सखा-सहेली।
लैहैं लोचन लाहु सुफल लखि ललित मनोरथ-बेली ॥ ४ ॥
जा सुखकी लालसा लटू सिव, सुक-सनकादि उदासी।
तुलसी तेहि सुखसिंधु कौसिला मगन, पै प्रेम-पियासी ॥ ५ ॥
'हे लाल ! मैया बलि जाती है, तुम कब बड़े होगे ? प्यारे
राम, लक्ष्मण और भरत, शत्रुघ्न । तुम चारों सुन्दर भाई कब बड़े
होगे॥१॥ऐसा कब होगा कि मैं तुम्हारे मनोहर अङ्गोंके लिये बालोचित
आभूषण और वस्त्र बना-बनाकर उन्हे सजाऊँगी तथा उस शोभाको
देखकर नाना प्रकारकी निछावर कर तुम्हें हृदयसे लगाकर वारी
जाऊँगी ॥ २ ॥ तुम सब बालक मग्न हो मिल-जुलकर कब आँगनमें
खेलोगे, कब ठुमुक-ठुमुककर दौड़ोगे तथा कब अति मधुर और

Page 47
Page 47 scan

४१ बालकाण्ड
मनोहर तोतली बोली बोलकर मुझे 'माँ' कहकर बुलाओगे ॥ ३ ॥
अपनी मनोरथरूपी सुन्दर बेलको सफल हुई देख पुरवासी, मन्त्रि-
मण्डल, राजा, रानी, सेवक, सखा और सहेलियाँ कब अपने नेत्रोंका
लाभ लूटेंगी ?' ॥ ४ ॥ तुलसीदासजी कहते हैं कि जिस सुखकी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 48
Page 48 scan

गीतावली ४२
निछावर कर बलैया लेंगी ॥ २ ॥ तुम्हारे किलकने, नाचने, चलने,
देखने और दौड़कर मिलनेकी मनोहरतासे तथा मणिमय खम्भोंमें
तुम्हारा प्रतिबिम्ब पड़नेसे आँगनमें छवि छलकने लगेगी ॥ ३ ॥
तुम्हारे बालविनोदके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 49
Page 49 scan

४३ बालकाण्ड
राम-सिसु सानुज चरित चारु गाइ-सुनि
सुजनन सादर जनम-लाहु लियो है।
तुलसी बिहाइ दसरथ दसचारिपुर
ऐसे सुखजोग बिधि बिरच्यो न बियो है ॥ ४ ॥
माताओंने बालकोंको तेल और उबटन लगाकर स्नान कराया
और फिर नेत्रोंको आंजकर अति

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 50
Page 50 scan

गीतावली ४४
भरत सुमित्रा लये, कैकयी सत्रुसमन,
तन प्रेम-पुलक मगन मन भये हैं ॥ १ ॥
मेढ़ी लटकन मनि-कनक-रचित, बाल-
भूषन बनाइ आछे अंग अंग ठये हैं।
चाहि चुचुकारि चूमि लालत लावत उर
तैसे फल पावत जैसे सुबीज बये हैं ॥ २

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 51
Page 51 scan

४५ बालकाण्ड
फूल बरसाते हैं और नवीन नेहसे युक्त साधुवाद कहते हैं कि मानो
विधाताने अपने जीवनभरमें इन्हीं माता, पिता, पुत्र, सुहृद् और
परिजनोंको रचा है ॥ ३ ॥ बड़ी आयुके स्त्री-पुरुष

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 52
Page 52 scan

और पालनेमें झुलानेसे भी नहीं रहते, बराबर रो रहे हैं। इससे मुझे
तथा और सब लोगोंको बड़ी चिन्ता हो रही है ॥ १ ॥ देव, पितर
और ग्रहोंकी पूजा की जाती है, घृतका तुलादान भी किया जाता है;
तो भी हे सखि ! कभी-कभी जब किसी दुष्टा स्त्रीकी दृष्टि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 53
Page 53 scan

४७ बालकाण्ड
जिस समय मुनिवरने रामके मस्तकपर हाथ रक्खा, उसी समय
वे किलकने लगे। भगवान्‌की महिमाको जानकर और उनकी लीला
देखकर गुरुजीके नेत्रोंमें जल भर आया और शरीर पुलकित हो गया,
रोमावली खड़ी हो गयी ॥ १ ॥ उन्होंने रामको गोदमें उठा लिया,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 54
Page 54 scan

गीतावली ४८
[ १५ ]
मातु सकल, कुलगुर-वधू, प्रिय सखी सुहाई।
सादर सब मंगल किए महि-मनि-महेस पर
सबनि सुधेनु दुहाई ॥ १ ॥
बलि भूप भूसुर लिये अति बिनय बड़ाई।
पूजि पायँ, सनमानि, दान दिये, लहि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 55
Page 55 scan

४६ बालकाण्ड
जद्यपि बुधि, बय, रूप, सील, गुन समै चारु चारयो भाई।
तदपि लोक-लोचन-चकोर-ससि राम भगत-सुखदाई ॥ २ ॥
सुर, नर, मुनि करि अभय, दनुज हति, हरहिं, धरनि गरुआई।
कीरति बिमल बिस्व-अघमोचनि रहिहि सकल जग छाई ॥ ३ ॥
याके चरन-सरोज कपट तजि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 56
Page 56 scan

गीतावली ५०
राग बिलावल
[ १७ ]
अवध आजु आगमी एकु आयो ।
करतल निरखि कहत सब गुनगन, बहुतन्ह परिचौ पायो ॥ १ ॥
बूढ़ो बड़ो प्रमानिक ब्राह्मन संकर नाम सुहायो ।
सँग सिसुसिष्य, सुनत कौसल्या भीतर भवन बुलायो ॥ २ ॥
पायँ पखारि, पूजि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 57
Page 57 scan

५१ बालकाण्ड
बालकोंको गोदमें ले-लेकर उनके करकमल देखने लगे। उस समय
[अपने आराध्यदेवका प्रत्यक्ष दर्शन पानेसे] उनके हृदयमें आनन्द
नहीं समाया ॥४॥ तदनन्तर उन्होंने उनके जन्म लेनेके समयकी
बातोंका वर्णन किया और भविष्यमें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 58
Page 58 scan

गीतावली ५२
लिये बुद्धिरूप मृगनयनी बुलाऊँ' ॥२॥ तुलसीदासजी कहते हैं-
उस मनोहर मालाको कविंतारूप कमनीय कामिनीके कण्ठमें पहनाकर
मैं प्रफुल्लित होऊँ और हे रघुश्रेष्ठ ! मैं उस (कविता-कामिनी) के
साथ मिलकर तुम्हारे ही पवित्र चरित्र गाकर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in